हिमाचल युवा कांग्रेस Archives - हिमाचल वॉचर

भेड़पालकों की भेड़ बकरियों की चोरी की समस्या का समाधान करे सरकार: भंडारी
शिमला- सर्दियों के मौसम में सिरमौर के चरागाहों में भेड़पालक अपनी भेड़ बकरियां चराने के लिए लाते है,लेकिन इन जगहों पर अब भेड़पालकों की भेड़ बकरियां चोरी हो रही है जिससे भेड़पालक खासे परेशान हैं। भेड़पालकों की इस समस्या का समाधान करने की मांग हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने सरकार से की है।

उन्होंने सरकार से यह आग्रह किया है कि सर्दियों के मौसम में हिमाचल के जिला किन्नौर,शिमला, कुल्लू,चंबा आदि जिलों से भेड़ और बकरी पालक अपने जीवन की पूंजी यानी इन पशुओं को चरने के लिए सिरमौर के चरागाहों में लाते है लेकिन पिछले कुछ समय से भेड़पालको के ढेरों से एक दिन में 20 से 30 भेड़ बकरियां चुराई जा रही है जो कि अत्यंत चिंता का विषय है।

नेगी का कहना है कि इन भोले भाले गरीब भेड़पालको ने अपनी इस समस्या को ज़िलाधीश और पुलीस अधीक्षक सिरमौर के समक्ष भी रखा था लेकिन उनके पशुओं को बचाने और चोरी किए गए पशुओं के विषय मे पुलिस द्वारा कोई भी कड़ा संज्ञान नहीं लिया गया है।

उन्होंने बताया कि यह भेड़पालक ना ही पढ़े लिखे है ना ही इनकी कोई राजनीतिक पहुंच है जिससे ये पुलिस पर न्याय के लिए दबाव बना सके। यह पशु ही इनके जीवन का धन है जिनसे निकलने वाली ऊन और पशुओं को वह बड़ा करके पालन पोषण करके बेच कर आमदनी कमाते है।

नेगी ने कहा कि सिरमौर क्षेत्र के कुछ असामाजिक तत्व इनके भोलेपन का फायदा उठा कर जिले से बाहर की कुछ चोरों की गैंग के साथ मिलकर चोरियों को अंजाम दे रहे है।

उन्होंने कहा कि अगर ज़िला प्रशासन ने इन चोर ममाफिया के उपर कड़ी कार्रवाई अमल में नहीं लाई तो भेड़ और बकरी पालन करने वाले इन गरीब और भोले भाले लोगों के व्यापार पर खतरा मंडराता हुआ नज़र आ रहा है। अगर ये चोरी का सिलसिला बदस्तूर जारी रहा तो हिमाचल के भेड़ और बकरी पलकों के लिए इस प्रकृति को नुकसान पहुंचाए बिना किए जाने वाले कार्य को बंद करने की नौबत आ सकती है।

युवा कांग्रेस ने  मुख्यमंत्री से अनुरोध  करते  हुए कहा कि वे  मामले को गंभीरता से ले और अगर ज़िला प्रशासन अब भी नहीं जागा तो युवा कांग्रेस को मजबूरन पुलीस अधीक्षक सिरमौर का घेराव करना पड़ेगा।

The post भेड़पालकों की भेड़ बकरियों की चोरी की समस्या का समाधान करे सरकार: भंडारी appeared first on हिमाचल वॉचर.

जनता के मुद्दों को लेकर प्रदेश युवा कांग्रेस 14 मार्च को करेगी विधानसभा का घेराव
शिमला- जब से विधानसभा का बजट सत्र शुरू हुआ है तब से कर्मचारी और राजनितिक पार्टियां अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन, घेराव का क्रम जारी है। इसी कड़ी  में हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस  जयराम सरकार के ख़िलाफ़ विभिन्न मुद्दों को लेकर 14 मार्च को शिमला में विधानसभा का घेराव करेगी।

प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने आज कांग्रेस कार्यालय  में आयोजित हुई  पत्रकार वार्ता में यह बात कही।

उन्होंने कहा कि जयराम सरकार की जनविरोधी नीतियों से प्रदेश का हर वर्ग परेशान है। समस्त प्रदेश की जनता महंगाई की मार से त्रस्त है और सरकार मस्त है। फर्क़ साफ़ है ड्राइवर लाइसेंस से ले कर स्टील,डिश टेलीविजन रिचार्ज, सीमेंट,सिलेंडर और सरसों, पेट्रोल सभी की कीमतें बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि कॉमर्शियल गैस, दूध, डालडा की कीमतों में भारी वृद्धि कर प्रदेश की जनता को महाशिवरात्री का तोहफ़ा सरकार ने दिया है। युवा लगातार बढ़ती बेरोज़गारी से परेशान है, लेकिन सरकार नए रोज़गार पैदा करने के अवसर नहीं बना पाई। लगातार बढ़ती महगाई ने हर घर की हालत पर प्रभाव डाला है। सेंटर ऑफ मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनोमी के मुताबिक बेरोजगारी दर फ़रवरी 2020 हिमाचल में 13.9% थी,जिसके मुताबिक हिमाचल प्रदेश प्रथम पांच राज्यों में अपना नाम दर्ज करवा चुका है।

भंडारी ने  बताया कि कर्मचारी वर्ग अपने हक़ों की सुरक्षा के लिये आज सड़कों पर संघर्ष कर रहा है और उनकी सुनवाई तो दूर की बात  है उनके संघर्ष को कुचलने के लिये तुग़लकी फ़रमान निकाले जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रहे धरना प्रदर्शन जयराम सरकार की विफलताओं को दर्शाता है।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि  पिछले 3 महीनों में जितने धरने प्रदर्शन हुए हैं उतने पिछले 4 साल में नहीं हुए। क़ानून व्यवस्था शून्य के समान है जिसमें नशे का कारोबार और वितरण बिना किसी रोकटोक के प्रदेश के हर कोने में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि  भाजपा सरकार की सबसे बड़ी मनमानी का सबूत किन्नौर (जंगी ठोपन) जल विद्युत परियोजना है जहां संबंधित पंचायतों की एनओसी के बिना मशीनों को काम पर उतारा गया। नदी के जल के परिवर्तन के कारण इस के प्राकृतिक बहाव में बदलाव हो रहा है, जो एक गंभीर विषय है और युवा कांग्रेस पहले से ही इसका विरोध करती रही है।

इन सब मुद्दों पर सरकार विधानसभा के अंदर और बाहर कोई भी जवाब देने में विफ़ल साबित हुई है और इन सब गंभीर मुद्दों को लेकर  युवा कांग्रेस14 मार्च को विधानसभा का घेराव करेगी।

The post जनता के मुद्दों को लेकर प्रदेश युवा कांग्रेस 14 मार्च को करेगी विधानसभा का घेराव appeared first on हिमाचल वॉचर.