हिमाचल बोर्ड सचिव Archives - हिमाचल वॉचर

हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड ने घोषित किया जमा दो का परीक्षा परिणाम, 72.98 फीसदी रहा रिजल्ट
परीक्षा परिणाम बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

शिमला- हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा मार्च 2017 में संचालित जमा दो कक्षा के नियमित, कंपार्टमेंट, श्रेणी सुधार व अतिरिक्त विषय के परीक्षार्थियों की परीक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया है। जमा दो कक्षा के साइंस, कॉमर्स व आट्र्स विषय की परीक्षा का वार्षिक परिणाम घोषित करने में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड देश भर के सभी बोर्डों में प्रथम स्थान पर रहा है।

बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि वर्ष 2016-17 में 102075 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे जिनमें से 73948 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए तथा 15886 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट घोषित की गई। कुल परीक्षा परिणाम 72.89 प्रतिशत रहा। बोर्ड के कर्मचारियों व अधिकारियों ने 27 दिनों में जमा दो कक्षा का परिणाम तैयार कर घोषित किया है।

स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जमा दो परीक्षा में जो परीक्षार्थी पुनर्मूल्यांकन(Revaluation),पुनर्निरीक्षण (Revision) करवाना चाहते हैं वह परीक्षार्थी प्रति उत्तर पुस्तिका पुनर्मूल्यांकन शुल्क 400 रुपए तथा पुनर्निरीक्षण शुल्क 300 रुपए प्रति उत्तरपुस्तिका की दर से 9 मई 2017 तक प्रवेश पत्र एवं फीस संबंधित स्कूल के प्रिंसिपल के माध्यम से ऑनलाइन बोर्ड मुख्य कार्यालय को प्रेषित करें।

मार्च 2017 में संचालित जमा दो की परीक्षा में जो परीक्षार्थी कंपार्टमेंट घोषित हुए हैं वह परीक्षा परिणाम की घोषणा की तिथि से एक माह के भीतर बिना विलंब शुल्क अपने स्कूल के माध्यम से ऑनलाइन जून 2017 की परीक्षा के लिए अपना प्रवेश पत्र भर सकते हैं।

बोर्ड सचिव ने बताया कि परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बोर्ड के मुख्यालय के दूरभाष नंबर 01892-242139, 242140, 242141, 242142 और 242150 पर सुबह 10 बजे से लेकर 5 बजे तक परीक्षा परिणाम पता कर सकते हैं।

The post हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड ने घोषित किया जमा दो का परीक्षा परिणाम, 72.98 फीसदी रहा रिजल्ट appeared first on हिमाचल वॉचर.