हिमाचल प्रदेश स्टेट मेंटल हेल्थ अथाॅरिटी Archives - हिमाचल वॉचर

हिमाचल में शुरु हुई विशेष नशा निवारण वेबसाइट और हेल्पलाइन सेवा
शिमला- मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100 के अन्तर्गत विशेष नशा निवारण हेल्पलाइन और हिमाचल प्रदेश नशा निवारण बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट का भी शुभारम्भ किया। इस हेल्पलाइन का उद्देश्य ड्रग्स पर निर्भर हो चुके मरीजों और ड्रग्स प्रभावितों के माता-पिता/अभिभावकों का जरूरी मार्गदर्शन करना और उन्हें परामर्श मुहैया करवाना है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि यह हेल्पलाइन नशे पर निर्भर हो चुके मरीजों या उनके माता-पिता को शिमला में ‘हिमाचल प्रदेश नशा निवारण बोर्ड’ और स्टेट मेंटल हेल्थ अथाॅरिटी’ के नोडल अधिकारियों से जोड़ेगी और उन्हें शुरूआती परामर्श/मार्गदर्शन मिलेगा। इसके बाद अगर आवश्यकता महसूस हुई तो मरीजों को साइकायट्रिक इलाज की सुविधा वाले निकटतम अस्पताल/मेडिकल काॅलेज/‘इंटिग्रेटेड रीहैबलिटेशन एंड काऊंसलिंग सेंटर्स’ भेजा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने नशे के चंगुल में फंसे लोगों के लिए अच्छी और गुणवत्ता वाली नशा निवारण एवं पुनर्वास व्यवस्था बनाने पर विशेष बल दिया है। इस दिशा में सरकार स्टेट इंटिग्रेटेड ड्रग प्रिवेंशन पाॅलिसी लाने पर विचार कर रही है जिसमें नशे की समस्या के सभी रूपों से निपटने के लिए व्यावहारिक ढंग से बहुआयामी रणनीति और प्रभावी कार्य नीति बनाई जाएगी।

जयराम ठाकुर ने कहा कि इस बहुआयामी समस्या को उन्होंने पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ अंतर्राज्यीय मुख्यमंत्री स्तर की वार्ता में उठाया और एक कार्य योजना भी बनाई। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में पड़ोसी राज्यों, केन्द्र सरकार और दक्षिण एशिया के लिए युनाइटेड नेशन्स के ऑफिस ऑन ड्रग्स एंड क्राइम जैसे अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ मिलकर ड्रग्स की समस्या पर काम कर रही है।

The post हिमाचल में शुरु हुई विशेष नशा निवारण वेबसाइट और हेल्पलाइन सेवा appeared first on हिमाचल वॉचर.