हिमाचल प्रदेश कम्युनिस्ट पार्टी माक्र्सवादी Archives - हिमाचल वॉचर

शिमला का स्वच्छता सर्वेक्षण में गिरता रैंक सरकार व नगर निगम की लचर कार्यप्रणाली का परिणाम: संजय चौहान
शिमला-स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में प्रदेश की राजधानी शिमला शहर की रैंकिंग पिछले वर्ष 2020 में 65वें रैंक से इस वर्ष 102वें रैंक पर गिरने के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार व नगर निगम शिमला की लचर कार्यप्रणाली के परिणाम है, यह भारत की कम्युनिस्ट पार्टी की जिला कमेटी का मानना है।

कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव संजय चौहान ने कहा है कि वर्ष 2016 में जब भाजपा सत्ता में नहीं थी, उस समय स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग में राजधानी शिमला का 26वां रैंक था। परन्तु जब से भाजपा सरकार व नगर निगम में सत्तासीन हुई है तब से सरकार प्रदेश में निजीकरण की नीतियां तेजी से लागू कर रही है और सरकार ने सभी सेवाओं जिसमे शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, बिजली, सफाई जैसी जनता की मूलभूत आवश्यकताओं को भी निजी हाथों में सौंपने का कार्य किया है।

चौहान ने कहा है कि सरकार ने सभी विभागों में नियमित भर्तियों पर रोक लगा रखी है और आउटसोर्स ठेके पर तदर्थ आधार पर भर्तियां की जा रही हैं। इनमें ठेका प्रथा को बढ़ावा दिया जा रहा है तथा अधिकांश भर्तियां आउटसोर्स व अंशकालिक रूप से की जा रही है। उन्होंने कहा कि इसमें भी भाजपा अपने चहेते ठेकेदारों की कंपनियों को फायदा देने के लिए कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि नगर निगम शिमला मे 950 से अधिक सफ़ाई तथा अन्य कर्मियों के पद खाली है और सरकार इनको भरने के लिए कोई भी कार्य नहीं कर रही है। एक ओर इन निजीकरण की नीतियों में जनता से अधिक टैक्स वसूली कर और अधिक आर्थिक बोझ डाला जा रहा है तो दूसरी ओर इन कर्मियों का भी ठेकेदारों व कंपनीयों द्वारा शोषण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा शासित नगर निगम शिमला ने पिछले साढ़े चार वर्षों में जनता पर निरन्तर टैक्स बढ़ाने का ही कार्य किया है। इन साढ़े चार वर्षों में पानी की दरों, प्रॉपर्टी टैक्स, दुकानों के किराए में वृद्धि के साथ-साथ कूड़ा उठाने की फीस में भी दोगुना से अधिक वृद्धि की गई है।

चौहान ने कहा कि एक ओर जनता पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है तो दूसरी ओर सेवाओं में भी कटौती से इसके स्तर में गिरावट आ रही है। जिसका परिणाम स्वच्छता सर्वेक्षण में निरन्तर गिरती रैंकिंग भी है और इसकी सीधी जिम्मेदारी भाजपा की सरकार व नगर निगम की है। विशेष रूप से शिमला शहर के विधायक जो शहरी विकास मंत्री भी है उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी बनती है।

The post शिमला का स्वच्छता सर्वेक्षण में गिरता रैंक सरकार व नगर निगम की लचर कार्यप्रणाली का परिणाम: संजय चौहान appeared first on हिमाचल वॉचर.

पिछले 3 महीनों से शिमला में धरने पर बैठे दृष्टिहीनों की समस्याओं को लेकर प्रदेश सरकार ने मूंद ली आंखें
शिमला-  हिमाचल प्रदेश कम्युनिस्ट पार्टी (माक्र्सवादी) की राज्य कमेटी ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने दृष्टिहीनों की समस्याओं को लेकर आंखें मूंद ली हैं जो की बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रदेश के दृष्टिहीन लोग अपनी मांगों को लेकर अपनी एसोसिएशन के माध्यम से पिछले तीन महीनों से शिमला में धरने पर बैठे हैं व सचिवालय के बाहर कई प्रदर्शन कर चुके हैं परन्तु प्रदेश सरकार मौन है।

पढ़ें: दृष्टिहीनों को नहीं सुन रही सरकार, मागो को लेकर सड़क पर लेट शिमला में किया चक्का जाम

कम्युनिस्ट पार्टी का कहना है कि दृष्टिहीनों द्वारा उठाए गए मुद्दे न्यायसंगत, तर्कशील व वैधानिक हैं। कोई भी संवेदनशील सरकार शारीरिक तौर पर अक्षम लोगों की समस्याओं को समझेगी परन्तु इस संवेदनहीन सरकार ने मानवीय संवेदनाओं को कोल्ड स्टोर में डाल दिया है व इसे जनता के दुःखों से कोई वास्ता नहीं है।

पार्टी ने दृष्टिहीनों से अपील करते हुए कहा है कि वे अपनी ज़ायज मांगों को लेकर डटे रहें व जनता उनके साथ है।  वे अपने संघर्ष को व्यापक बनाएं। पार्टी ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि वह दृष्टिहीनों की मांगों को तुरन्त पूर्ण करे।

The post पिछले 3 महीनों से शिमला में धरने पर बैठे दृष्टिहीनों की समस्याओं को लेकर प्रदेश सरकार ने मूंद ली आंखें appeared first on हिमाचल वॉचर.