हिमाचल प्रदेश उद्यान विभाग निदेशालय Archives - हिमाचल वॉचर

हिमाचल सरकार द्वारा बागवानो की अनदेखी के खिलाफ 21 फरवरी को बीजेपी किसान मोर्चा करेगा आंदोलन
शिमला- हिमाचल के पूर्व बागवानी मंत्री नरेंद्र बरागटा ने आज ठिओग में प्रेस वार्ता में कहा कि विदेशों से जिस प्रकार इस सरकार और बागवानी विभाग ने वायरस युक्त सेब के रूट स्टॉक लाये उससे सेब बागवानी को बड़ा खतरा पैदा हो गया है और बागवानी विभाग के अधिकारी और कांग्रेस नेता इस मुद्दे पर लीपा पोथी का काम कर रहे है!

बागवानी को लेकर वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने प्रदेश के बागवानो से बड़े बड़े वादे किये थे किन्तु आज तक घोषणा पत्र का एक भी वादा पूरा नहीं किया गया है!  वर्ष 2012 के कांग्रेस घोषणा पत्र के पेज न. 8 पर कांग्रेस पार्टी ने बागवानो को ओलावृष्टि और अतिवृष्टि होने पर 75% तक अनुदान का वादा किया था किन्तु ओला वृष्टि से बागवानो को हजारो करोड़ रु. नुक्सान पिछले 4 वर्षो में हो चूका है और एक रु. का भी मुआवजा या अनुदान बागवानो को नहीं मिला है!

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश किसान मोर्चा ने कहा कि प्रदेश के बागवानो के साथ हो रहे अन्याय और प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा बागवानो की अनदेखी के लिए 21 फरवरी 2017 को शिमला में उद्यान विभाग के निदेशालय नवबहार शिमला में धरना प्रदर्शन करेगे और 22 फरवरी को राज्यपाल को बागवानो की समस्यायों को लेकर ज्ञापन देगे!

भाजपा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इसी घोषणा पत्र में कांग्रेस पार्टी ने सेब के आयात शुल्क को 150% करने का झूठा वादा बागवानो से किया था! विश्व व्यापार संगठन (WTO) में सेब को विशेष फल का दर्ज़ा दिलाने का वादा भी कांग्रेस सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में किया था किन्तु आज तक सभी वादे झूठे साबित हुए है!

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस सरकार की चुटकी लेते हुए कहा कि आपने घोषणा पत्र में फलो की विशेष किस्मे पैदा करने के लिए प्रदेश में अनुसन्धान केंद्र स्थापित करने का झूठा वादा सेब बागवानो से किया था! इसके आलावा प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने बागवानी के मूलभूत विकास की और कोई भी नया काम नहीं किया है!

भाजपा ने यह भी कहा कि सरकार द्वारा मंडी मध्यस्थता योजना के तहत सेब के खरीद मूल्य को अंतिम बार भाजपा की सरकार ने बढ़ाया जिसे कांग्रेस सरकार ने पिछले 4 वर्षो में नहीं बढाया है! प्रदेश की कांग्रेस सरकार पिछले चार वर्षो से हजारो करोड रु. की सब्सिडी मशीनों और एनी कृषि उपकरणों पर देने में असमर्थ रही है और मंडी मध्यस्थता योजना के तहत खरीदे सेब के समर्थन मूल्य की धनराशी का भुगतान  पिछले चार वर्षो से बागवानो को नहीं हो रहा है!

भाजपा ने कहा कि इस सरकार की बागवानी को लेकर यदि कोई काम इस सरकार ने किया है तो वो छोटे और गरीब बागवानो के बगीचों को काटा गया!  प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना को इस सरकार ने अभी तक लागू नहीं किया है और जो मौसम आधारित बीमा योजना भाजपा कार्यकाल में लाई गई थी उसमे सरकार के हिस्से का प्रीमियम अभी तक जमा नहीं किया गया है जिसके कारण करोड़ो रु. की बीमा राशी बीमा कंपनियों के पास फस गई है!

बागवानो को पिछले चार वर्षो में अनुदान पर कोई भी कीटनाशक और फफूंदनाशक दवाईया नहीं मिल रही है इन सभी कारणों से आज बागवान अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है! आगामी 21 फ़रवरी को भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश के बागवानो को साथ लेकर पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा की अगुवाई में उद्यान निदेशालय प्रांगण में धरना प्रदर्शन करेगे और इस प्रदर्शन में प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष बलदेव भंडारी, जिला किसान मोर्चा किन्नोर, जिला महासू, जिला शिमला के सभी किसान मोर्चा जिला पदाधिकारी, शामिल रहेगे!

The post हिमाचल सरकार द्वारा बागवानो की अनदेखी के खिलाफ 21 फरवरी को बीजेपी किसान मोर्चा करेगा आंदोलन appeared first on हिमाचल वॉचर.