हिमाचल निर्वाचन आयोग Archives - हिमाचल वॉचर

उपचुनाव: एक लोकसभा तथा तीन विधानसभा सीटों के उप-निर्वाचन की मतगणना के लिए तैयारियां पूर्ण
शिमला– हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी,सी.पालरासु ने बताया कि उप-निर्वाचन-2021 के लिए शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करवाने के बाद अब मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

उन्होंने बताया कि 2 नवंबर, 2021 मंगलवार को प्रातः 8:00 बजे से मतगणना कार्य प्रारंभ किया जाएगा। मंडी संसदीय क्षेत्र तथा फतेहपुर, अर्की और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के उप-निर्वाचन के मतों की गणना संबंधित केंद्रों में कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न की जाएगी। मतगणना केंद्र में निर्वाचन अधिकारी की टेबल के अतिरिक्त अन्य प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना सहायक और एक मतगणना निरीक्षक (सुपरवाइजर) तैनात किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मंडी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के लिए 11 मतगणना पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं, जबकि फतेहपुर, अर्की और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए तीनों सामान्य पर्यवेक्षकों को ही मतगणना पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक मतगणना टेबल पर एक-एक माइक्रो ऑब्जर्वर की भी तैनाती की गई है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मंडी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के डाक मतपत्रों व ईटीपीबीएस मतों की गिनती पूर्ण करने के लिए अलग से दो केंद्र स्थापित किए गए हैं, जबकि फतेहपुर, अर्की और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्रों में डाक मतपत्रों व ईटीपीबीएस मतों की गिनती के लिए एक-एक केंद्र अलग से स्थापित किया गया है। ऐसे में ईवीएम तथा डाक मतपत्रों के माध्यम से पड़े मतों की गिनती एक ही समय में प्रारंभ हो सकेगी।

उन्होंने यह भी बताया कि कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत जारी दिशा-निर्देशों की अनुपालना में मतगणना का परिणाम घोषित होने के उपरांत विजेता प्रत्याशी अथवा उनके समर्थकों द्वारा विजय जुलूस निकालने पर पाबंदी रहेगी। इसके अलावा रिटर्निंग ऑफिसर से निर्वाचित होने संबंधी प्रमाणपत्र लेते समय विजेता प्रत्याशी अथवा उनके अधिकृत प्रतिनिधि के साथ दो से अधिक लोगों को आने की अनुमति नहीं होगी।

The post उपचुनाव: एक लोकसभा तथा तीन विधानसभा सीटों के उप-निर्वाचन की मतगणना के लिए तैयारियां पूर्ण appeared first on हिमाचल वॉचर.

उपचुनाव: निर्वाचन आयोग को मिली प्रतिभा सिंह और मुख्यमंत्री द्वारा आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतें
शिमला-हिमाचल प्रदेश में हो रहे उपचुनावों को लेकर चुनाव प्रचार थम गया है ऐसे में कोई जनसभा या प्रचार नही किया जा सकता है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर अचार सहिंता का उल्लंघन करने के आरोप लगाए हैं। कांग्रेस ने  चुनाव आयोग को शिकायत की है, जिसमे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर वीरवार को मंडी संसदीय क्षेत्र के सिराज विधानसभा क्षेत्र के पंचायत कोयला और बस्सी में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने के आरोप लगाए है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग को कुछ फ़ोटो और विडिओ भी भेजी है और कार्यवाही करने की मांग की है।

वहीं भाजपा ने भी कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह पर आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप लगाए हैं। प्रतिभा सिंह पर आनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गाँव पाली का दौरा करने का आरोप लगाया है। भाजपा ने इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग मे की है तथा प्रमाण के तौर पर दो विडिओ भी शिकायत के साथ संलग्न की है।

काँग्रेस द्वारा शिकायत के साथ जारी की गई फ़ोटो

कांग्रेस विधि विभाग के सचिव प्रणय प्रताप सिंह की ओर से शिकायत दी गई है। उन्होंने इस शिकायत में आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री आचार सहिंता की धज्जियां उड़ा रहे है और आचार सहिंता लागू होने के बाद भी जनसभाओं को संबोधित कर रहे है। इसकी बाकायदा फ़ोटो ओर वीडियो भी है। उन्होंने निर्वाचन आयोग से तुरंत इस पर कार्यवाही करने का आग्रह किया।

The post उपचुनाव: निर्वाचन आयोग को मिली प्रतिभा सिंह और मुख्यमंत्री द्वारा आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतें appeared first on हिमाचल वॉचर.

उपचुनाव 2021: 3047 दृष्टिबाधित मतदाता ब्रेल साइनेज फीचर की सहायता से कर सकेंगे मतदान
शिमला–  हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी. पालरासु ने कहा कि मंडी लोकसभा क्षेत्र और फतेहपुर, अर्की तथा जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्रों के उप-निर्वाचन में 3047 दृष्टिबाधित मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। दृष्टिबाधित मतदाताओं को मतदान के दौरान सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए विशेष प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि मंडी लोकसभा क्षेत्र में 2718 दृष्टिबाधित मतदाता चिन्हित किए गए हैं। इनमें भरमौर निर्वाचन क्षेत्र में 88, लाहौल-स्पीति में 78, मनाली में 74, कुल्लू में 140, बंजार में 128, आनी में 183, करसोग में 287, सुंदरनगर में 84, नाचन में 157, सिराज में 313, द्रंग में 80, जोगिंदरनगर में 127, मंडी में 194, बल्ह में 199, सरकाघाट में 160, रामपुर में 286 तथा किन्नौर निर्वाचन क्षेत्र में 140 मतदाता शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि तीन विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उप-चुनावों के लिए 329 दृष्टिबाधित मतदाता चिन्हित किए गए हैं, जिनमें अर्की विधानसभा क्षेत्र में 125, जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में 129 तथा फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में 75 दृष्टिबाधित मतदाता शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि इन मतदाताओं की सुविधा के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इलेक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के साथ ब्रेल साइनेज (पहचान सूचक) फीचर जोड़ा गया है। इस सुविधा के उपलब्ध हो जाने से ब्रेल लिपि का प्रयोग करने वाले ऐसे दृष्टिबाधित मतदाता बिना किसी सहयोगी की सहायता के स्वयं अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इसके लिए प्रत्येक मतदान केंद्र में ब्रेल लिपि में अंकित बैलेट पेपर शीट भी उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को इस बारे में आवश्यक प्रबंध समय रहते पूरे करने के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि उप-निर्वाचन के लिए चुनाव प्रचार के दौरान प्लास्टिक से बने पदार्थों के उपयोग पर भी पाबंदी लगाई गई है, जिसमें पोस्टर, बैनर सहित एकल प्रयोग में आने वाले अन्य प्लास्टिक की वस्तुएं इत्यादि शामिल हैं। इसके लिए भी संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।

The post उपचुनाव 2021: 3047 दृष्टिबाधित मतदाता ब्रेल साइनेज फीचर की सहायता से कर सकेंगे मतदान appeared first on हिमाचल वॉचर.

उपचुनाव 2021: नामांकन प्रक्रिया पूर्ण, मैदान में बचे 18 प्रत्याशी
शिमला–  हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी. पालरासु ने बताया कि मंडी लोकसभा क्षेत्र और फतेहपुर, अर्की व जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्रों के उप-निर्वाचन के लिए नामांकन प्रक्रिया पूर्ण हो गई। नामांकन-पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि, 13 अक्तूबर, 2021, तक किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया है। सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र से छः उम्मीदवारों में भाजपा के  ब्रिगेडियर कुशाल चंद ठाकुर, इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रतिभा सिंह, राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी की अम्बिका श्याम, हिमाचल जनक्रांति पार्टी के मुन्शी राम ठाकुर और निर्दलीय उम्मीदवार अनिल कुमार व सुभाष मोहन स्नेही शामिल हैं।

अर्की विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी रत्न सिंह पाल, कांग्रेस पार्टी के संजय अवस्थी और निर्दलीय जीत राम प्रत्याशी हैं।

उन्होंने बताया कि फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से पांच प्रत्याशियों में भाजपा के बलदेव ठाकुर, इंडियन नेशनल कांग्रेस के भवानी सिंह पठानिया, हिमाचल जनक्रांति पार्टी के पंकज कुमार दर्शी और निर्दलीय प्रत्याशी डाॅ. अशोक कुमार सोमल व डाॅ. राजन सुशान्त शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र से चार उम्मीदवारों में भाजपा की नीलम सरैईक, इंडियन नेशनल कांग्रेस के रोहित ठाकुर, निर्दलीय प्रत्याशी चेतन सिंह बरागटा और सुमन कदम शामिल हैं।

The post उपचुनाव 2021: नामांकन प्रक्रिया पूर्ण, मैदान में बचे 18 प्रत्याशी appeared first on हिमाचल वॉचर.

हि.प्र. उपचुनाव 2021: 11 वैकल्पिक फोटो दस्तावेजों में से किसी एक को साथ लाकर कर सकेंगे मतदान
शिमला– हिमाचल प्रदेश उपचुनाव 2021 में सभी मतदाताओं को मतदान केंद्रों पर मताधिकार का प्रयोग करते समय अपना मतदाता पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। यदि कोई मतदाता अपना पहचान पत्र प्रस्तुत करने में असमर्थ है तो ऐसे मतदाता को अपनी पहचान स्थापित करने के लिए फोटोयुक्त वैकल्पिक दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा।

उप-निर्वाचन के दृष्टिगत 30 अक्टूबर, 2021 को मतदान करने के लिए मतदाता फोटो पहचान पत्र या भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 11 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज पहचान के लिए साथ ला सकते है। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, सी.पालरासू ने दी है।

पहचान पत्र न होने पर यह दस्तावेज साथ लायें

आधार कार्ड

मनरेगा जाॅब कार्ड

बैंक/ डाकघरों द्वारा जारी की गई फोटोयुक्त पासबुक

श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड

ड्राइविंग लाइसेंस

पैन कार्ड

एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी किए गए स्मार्ट कार्ड

भारतीय पासपोर्ट

फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज

राज्य अथवा केंद्र सरकार के लोक उपक्रम,पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र

सांसदों, विधायकों/ विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र में से कोई एक दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा।

निर्वाचन अधिकारी ने कहा है कि एपिक के संबंध में लेखन की अशुद्धि, बर्तनी की अशुद्धि इत्यादि को नजरअंदाज कर देना चाहिए बशर्ते निर्वाचक की पहचान ईपीआईसी (EPIC) से सुनिश्चित की जा सके। यदि कोई निर्वाचक किसी अन्य निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जारी किया गया फोटो पहचान पत्र प्रदर्शित करता है तो ऐसे एपिक भी पहचान करने के लिए स्वीकार किए जाएंगे बशर्ते उस निर्वाचक का नाम जहां वह मतदान करने आया है, उस मतदान केंद्र से संबंधित निर्वाचक नामावली में उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि यदि फोटोग्राफ इत्यादि के बेमेल होने के कारण निर्वाचक की पहचान सुनिश्चित करना संभव न हो तब निर्वाचक को कोई एक वैकल्पिक फोटो दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा।

उन्होंने कहा कि उपरोक्त में किसी बात के होते हुए भी प्रवासी निर्वाचकों जो अपने पासपोर्ट में विवरणों के आधार पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 20क के अधीन निर्वाचक नामावली में पंजीकृत हैं, उन्हें मतदान केंद्रों में केवल उनके मूल पासपोर्ट के आधार पर ही पहचाना जाएगा और ऐसे मामलों में कोई अन्य दस्तावेज मान्य नहीं होगा।

The post हि.प्र. उपचुनाव 2021: 11 वैकल्पिक फोटो दस्तावेजों में से किसी एक को साथ लाकर कर सकेंगे मतदान appeared first on हिमाचल वॉचर.

हिमाचल विधानसभा चुनाव में होगा 100% वीवी पैट का इस्तेमाल
ईवीएम के परिणामों पर उठे सवालों के बाद निकाला समाधान,चुनावी परिणामों में पारदर्शिता लेन के लिए उठाया गया कदम

शिमला- हिमाचल  में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा के चुनावों में ईवीएम के साथ-साथ मतदाता वीवी पैट मशीन से  भी मतदान करेंगे। चुनावी परिणामो पर किसी तरह के सवाल न रहे और पारदर्शिता भी बनी रहे इसके लिए यह नई वीवीपैट मशीन मददगार साबित होगी।

यूपी में हुए चुनावों में ईवीएम में गड़बड़ी के मामलें पर उठे सवालों के बाद अब इसका एक और विकल्प चुनावों में पारदर्शिता लाने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से उठाया गया है। इस समाधान के तहत अब चुनावों में विवि पैट मशीनों का इस्तेमाल होगा जिसकी शुरुआत हिमाचल में होने वाले विधानसभा चुनावों में किया जायेगा।

साल के अंत में होने वाले विधानसभा के चुनावों में सभी सीटों पर वीवीपैट (वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) का इस्तेमाल किया जायेगा।

इससे पहले हिमाचल में जितने भी चुनाव हुए हैं उनमे वीवीपैट मशीन का इस्तेमाल नहीं किया गया। हिमाचल निर्वाचन आयोग के अधिकारी (Sveep systematic voters education and electoral officer) ने हिमाचल वॉचर को बताया कि प्रदेश में पहली बार विधानसभा की सभी सीटों पर वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल मशीन (वीवीपैट)का इस्तेमाल किया जाएगा।

हिमाचल वॉचर ने निर्वाचन अधिकारी से वीवीपैट के इस्तेमाल में आने वाली दिक्कतों के बारे में सवाल पूछा जिस के जवाब में अधिकारी ने बताया कि चुनाव के परिणाम आने से पहले प्रथम चरण में सभी वीवीपैट मशीनों में 5% मशीनों से सैंपल के तौर पर पर्चियां  निकाली जाएगी और सबसे पहले उनकी गिनती की जाएगी। फिर यह देखा जायेगा कि दोनों के परिणाम आपस में मेल खा रहे हैं या नहीं।

अधिकारी ने यह भी बताया कि सभी वीवीपैट और ईवीएम की गणना करते समय रुझान और परिणाम आने में 2 से 3 घण्टे तक का अतिरिक्त समय लग जायेगा। अधिकारी ने बताया कि आयोग जल्दी ही वीवीपैट को लेकर गाइडलाइंस जारी कर सकता है।

यह होगा लाभ

चुनावों में वीवी पैट का इस्तेमाल होने से मतदान करने वाले मतदाता को लाभ होगा। जैसे ही मतदाता अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट देगा,वोट करने के सात सेकंड बाद उसे वीवी पैट मशीन में वो पर्ची दिखाई देगी,जिससे उसे यह ज्ञात हो पायेगा कि उसका मत सही उम्मीदवार को गया है या नहीं।

The post हिमाचल विधानसभा चुनाव में होगा 100% वीवी पैट का इस्तेमाल appeared first on हिमाचल वॉचर.