हिमाचल कांग्रेस Archives - हिमाचल वॉचर

भाजपा सरकार का बजट दिशाहीन, कर्मचारी और बेरोजगारों को किया निराश: मुकेश अग्निहोत्री
शिमला- हिमाचल प्रदेश विधानसभा में आज सीएम जयराम ठाकुर ने वित्त वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया। सरकार अपने इस बजट को सभी वर्गों के हित का बजट करार दे रही है और इस बजट को जनता हित का बजट बता रही है तो वहीं कांग्रेस ने इस बजट को दिशाहीन बताया है।

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री का कहना है कि सरकार से सिर्फ आगामी चुनाव के मद्देनज़र कुछ लोगों को लुभाने की कोशिश बजट के ज़रिए की है। जबकि सरकार ने  कमर्चारियों के सभी मांगों में से एक को भी बजट में शामिल नही किया। बजट में आउटसोर्स कर्मचारियों का सरकारी कर्मचारी बनाने की मांग की भी बजट में कोई जिक्र नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि इस बजट में एसएमसी शिक्षकों को नियमित करने का कोई जिक्र नही है। ऐसे में ये बजट कर्मचारियों के लिए निराशा लेकर आया है। इसके अलावा बजट में रोजगार को लेकर कोई बात नही की गई। वहीं सरकार सिर्फ अपने   लोगों को ही बैक डोर एंट्री से नौकरियां दे रही है।

बजट में 30 हज़ार नौकरियां देने की बात की गई है , जिसपर मुकेश अग्निहोत्री ने सरकार पर आरोप लगाया कि अब तक के कार्यकाल में सरकार रोजगार देने में पूरी तरह से फेल साबित हुई है, ऐसे में 6 महीने में कहा से नौकरी देगी।

मुकेश अग्निहोत्री सरकार पर आरोप लगाया कि बजट में महंगाई पर काबू पाने  और काम करने की कोई बात नहीं की गई और महंगाई के मुद्दे पर सरकार पूरी तरह से फेल हुई है।

उन्होंने कहा कि यह बजट घाटे का बजट है। इस बजट के बाद यह अंदेशा भी है कि सरकार आने वाले समय में भारी कर्ज लेगी जिससे प्रदेश पर और ज्यादा आर्थिक बोझ पड़ेगा।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पिछले बजट में विकास पर 44% पैसा विकास पर खर्च होने के लिए रखा गया था जबकि इस बजट में विकास पर मात्र 29% पैसा ही रखा गया है। ऐसे में प्रदेश में विकास पूरी तरह से खत्म होने की कगार पर है।

अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री का फोकस सिर्फ चंद रियायतें बांटने तक ही  सीमित हो चुका है और पुरानी बातों को ही इस बजट में रिपीट किया गया है। उन्होंने कहा कि यह जयराम सरकार का अंतिम बजट है लिहाजा सरकार को ऐसा बजट पेश करने से कोई फर्क नहीं पड़ता है आर्थिक बोझ आगामी कांग्रेस सरकार पर ही पड़ेगा।

The post भाजपा सरकार का बजट दिशाहीन, कर्मचारी और बेरोजगारों को किया निराश: मुकेश अग्निहोत्री appeared first on हिमाचल वॉचर.

नगर निगम चुनावों के लिए चुनावी घोषणा पत्र में जनहित के मुद्दों तरजीह देगी कांग्रेस,तैयारियां शुरु
शिमला- प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शिमला नगर निगम चुनावों के लिये अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसके चलते आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की अध्यक्षता में मेनीफेस्टो ,घोषणा पत्र कमेटी की एक बैठक हुई।

बैठक में घोषणा पत्र को लेकर आपसी विचार विमर्श किया गया। इस दौरान राठौर ने नगर निगम के मेनीफेस्टो, घोषणा पत्र के प्रारूप पर चर्चा करते हुए कहा कि घोषणा पत्र में जनहित से जुड़े मुद्दों को विशेष प्रमुखता दी जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इसमें नगर निगम में शामिल किए गए उन नए क्षेत्रों में लोगों को राहत व सुविधा देने का विशेष उल्लेख किया जाना चाहिए जिन्हें वर्तमान नगर निगम ने कुछ नहीं दिया है।उन्होंने कहा कि भाजपा शासित नगर निगम की कार्यप्रणाली से लोग दुःखी है।

उन्होंने अपना कोई भी चुनावी वायदा पूरा नहीं किया, इसलिए इन्हें सत्ता से बाहर करने के लिये सभी को एकजुटता के साथ पूर्व में प्रदेश के चार नगर निगम चुनावों की तरह  ही प्रयास करने होंगे।

The post नगर निगम चुनावों के लिए चुनावी घोषणा पत्र में जनहित के मुद्दों तरजीह देगी कांग्रेस,तैयारियां शुरु appeared first on हिमाचल वॉचर.

कर्मचारियों के धरना प्रदर्शन पर रोक संवैधानिक और मौलिक अधिकारों का हनन:राठौर
शिमला- मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा कर्मचारियों के किसी भी धरना प्रदर्शन पर रोक लगाने के फरमान के बाद कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने अपने बयान में इस फरमान को जन विरोधी करार दिया है।

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों पर किसी भी प्रकार का प्रतिबंध इनके संवैधानिक और मौलिक अधिकारों का हनन है और मुख्यमंत्री को इसे तुरंत वापिस लेना चाहिए।

राठौर ने कहा कि लोकतंत्र में  कर्मचारियों या किसी को भी अपनी मागों के लिये शांतिपूर्ण तरीके से किसी भी धरने प्रदर्शन का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी किसी भी सरकार का महत्वपूर्ण अंग होता है इसलिए इनकी मांगो व समस्याओं को अनसुना नहीं किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान से खिलवाड़ नहीं होने देगी।

कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने बयान में कहा कि पिछले चार सालों में मुख्यमंत्री ने न तो कभी कर्मचारियों की ही कोई बात सुनी और ने ही प्रदेश के लोगों की किसी समस्या को देखा।

अब जब प्रदेश में चुनाव शुरू होने वाले हैं तो मुख्यमंत्री लोगों को लुभाने में जुटे है। कर्मचारियों को झूठे प्रलोभन दिए जा रहें है जबकि सरकार का खज़ाना खाली पड़ा है। सरकार अपने खर्चे चलाने के लिए कर्ज पर कर्ज लिए जा रही है।

उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों के बाद कांग्रेस के सत्ता में आते ही भाजपा के सभी अलोकतांत्रिक निर्णयों को रद्द करते हुए कर्मचारियों की सभी समस्याओं को दूर करेगी।

The post कर्मचारियों के धरना प्रदर्शन पर रोक संवैधानिक और मौलिक अधिकारों का हनन:राठौर appeared first on हिमाचल वॉचर.

कांग्रेस विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू का सवाल,बिना नक्शा पास हुए सीपीडब्ल्यूडी ने कैसे कर दिया भवन निर्माण
शिमला- कांग्रेस के सांसद आंनद शर्मा की ओर से 24 फरवरी को क्लस्टन में सामुदायिक भवन और मशोबरा में ओल्ड एज होम के उद्घाटन पर जिला प्रशासन की ओर से रोक लगाने के बाद कांग्रेस विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आरोप लगाते हुए कहा कि क्लस्टन में सामुदायिक भवन का उद्घाटन रोकना राजनीति से प्रेरित है।

उन्होंने कहा कि यह भवन कांग्रेस नेता आनंद शर्मा की राज्य सभा सांसद निधि से बना है। इसके उद्घाटन को सरकार की शह पर रोका गया है। विधायक सुक्खू ने पूछा कि बिना नक्शा पास हुए सीपीडब्ल्यूडी ने भवन निर्माण कैसे कर दिया? नगर निगम में क्या बिना नक्शा पास हुए ही भवन बन रहे हैं? इस मामले में नगर निगम के दोषी अधिकारियों पर सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि जब आनंद शर्मा को 24 फरवरी को सामुदायिक भवन का उद्घाटन करना था, क्या तभी जिला प्रशासन को याद आई कि अभी नक्शा पास नहीं हुआ है। पूर्व केंद्रीय मंत्री की तरफ से उद्घाटन की जानकारी प्रशासन को पहले दी गई थी। सरकार नहीं चाहती कि कांग्रेस सांसद की निधि से बने सामुदायिक भवन का लाभ जनता को मिल पाए।

आशंका जताते हुए सुक्खू ने कहा कि भवन का नक्शा भी पास होने से कहीं सरकार ने ही तो नहीं रुकवाया है। क्यूंकि, ऐसा बहुत कम मामलों में होता है कि भवन बनकर तैयार हो जाए और नक्शा ही पास न हो।

उन्होंने  राज्य सभा सांसद निधि से बने वृद्घाश्रम भवन के उद्घाटन को रोकने पर भी हैरानी जताते हुए कहा कि पदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल है, अब ओछे हथकंडों पर भी उतर आई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद की निधि से हुए विकास को जनसेवा मेंं समर्पित होने से रोका जा रहा है। इससे घटिया राजनीति नहीं हो सकती।

उन्होंने  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को इस मामले का संज्ञान लेने और उचित कार्रवाई करने की मांग की है और कहा है कि प्रशासन जल्द उद्घाटनों पर से लगाई रोक को हटाए।

The post कांग्रेस विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू का सवाल,बिना नक्शा पास हुए सीपीडब्ल्यूडी ने कैसे कर दिया भवन निर्माण appeared first on हिमाचल वॉचर.

डॉक्टरों की मांगे मान कर पेन डाऊन हड़ताल को तुरंत खत्म करे सरकार,मरीज हो रहे हैं परेशान:राठौर
शिमला- प्रदेश में चल रही डॉक्टरों की पेन डाऊन हड़ताल पर  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने सरकार को यह भी सलाह दी हैं कि सरकार से  इस मुद्दे में हस्तक्षेप करे और इस हड़ताल को तुरंत खत्म करे।

उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की सुबह दो घंटे की पेन डाऊन हड़ताल से स्थनीय और दूरदराज से आने वाले ग्रामीण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राठौर ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार कर्मचारियों के साथ भेदभाव कर रही है।

उन्होंने चिकित्सकों के साथ उनकी मांगो को लेकर कोई बातचीत न करने पर हैरानी जताते हुए कहा है कि प्रदेश में पहले ही कोरोना का खौफ़ जारी है ऐसे में चिकित्सकों की हड़ताल बेहद चिंताजनक और अफसोसजनक है।

राठौर ने कहा कि चिकित्सकों से भी आग्रह किया है कि वह जनहित में फिलहाल अपने इस संघर्ष को स्थगित करते हुए लोगों के स्वास्थ्य जांच को प्रमुखता दें।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि अभी प्रदेश में ठंड का प्रकोप जारी है और लोगों को अपने स्वास्थ्य जांच और अन्य इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है। ऐसे में आपात स्थिति में आए रोगियों को भी बेहद तकलीफ से गुजरना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार को भी यह देखना चाहिए कि लोगों को परेशानी ना हो और इस मामले को सुलझा कर इस हड़ताल को समाप्त किया जाए।

The post डॉक्टरों की मांगे मान कर पेन डाऊन हड़ताल को तुरंत खत्म करे सरकार,मरीज हो रहे हैं परेशान:राठौर appeared first on हिमाचल वॉचर.

नगर निगम चुनावों के लिए कांग्रेस तैयार, प्रदेश में संगठन पूरी मजबूती से बढ़ रहा आगे:शुक्ला
शिमला- नगर निगम शिमला के चुनावों को लेकर भाजपा ओर कांग्रेस दोनों ही पार्टियां अपने तैयारी कर रही हैं। कांग्रेस जहां नगर निगम चुनावों में अपनी जीत का परचम लहराना चाहती है तो वहीं भाजपा भी मिशन रिपीट की तैयारी में जुटी हैं।

इसी बीच कांग्रेस ने भी शिमला नगर निगम चुनावों की तैयारियों को लेकर एक बैठक चंडीगढ़ के माउंट व्यू होटल में की है। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य व  प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने इस बैठक में प्रदेश के कांग्रेस नेताओं से शिमला नगर निगम चुनावों की तैयारियों को लेकर की गयी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि शिमला नगर निगम चुनाव कांग्रेस के लिये बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए चुनावों में सभी एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरे।

उन्होंने कहा है कि प्रदेश में चार उप चुनावों से कांग्रेस की जीत का जो सिलसिला शुरू हुआ है वह अब टूटना नहीं चाहिए। शुक्ला ने कहा कि इस साल के अंत मे प्रदेश विधानसभा चुनाव भी होने है,इसके बाद इन चुनावों की तैयारियों में भी सभी नेताओं को जुटना है और पार्टी की जीत सुनिश्चित करनी है।

शुक्ला ने कहा शिमला नगर निगम चुनावों में पार्टी के उन नेताओं को उतारा जाना चाहिए जो लोगों के बीच अपनी मजबूत पकड़ रखते हो। उन्होंने कहा कि जिस भी पार्टी नेता व पदाधिकारी को इन चुनावों में कोई जिम्मेदारी मिलती है, उसे उन्हें पूरी निष्ठा से निभाना होगा।

उन्होंने कहा कि प्रत्याशी का चयन उसकी पूरी योग्यता और बगैर किसी भेदभाव के किया जाना चाहिए। उन्होंने साफ किया कि चयन प्रक्रिया में कोई भी भाई भतीजावाद न हो,इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि यह चुनाव परिणाम प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों की राजनीति की दिशा व दशा तय करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश कांग्रेस नगर निगम चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है और प्रदेश में संगठन पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान भी प्रगति पर है। लोगों में पार्टी का सदस्य बनने में भारी उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस भी ब्लॉक व जिले में सदस्यता फॉर्म मांगे जा रहें है उन्हें उनकी मांग के अनुसार दिए जा रहें है।

शुक्ला ने  दावा किया है कि प्रदेश में सदस्यता अभियान तय सीमा 31 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा।

वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राठौर ने कहा कि इस साल के अंत में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने है,इसके लिए भी अभी से रणनीति तैयार करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के प्रति लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि चार उप चुनावों में भाजपा को मिली करारी हार के बाद से वह लोगों को रिझाने में लग गई है। भाजपा सरकार बड़ी बड़ी घोषणाएं कर रही है और  कर्मचारियों को लुभाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल में किसी की भी कोई सुध नही ली,और अब चुनाव की बेला में सरकार लोकलुभावन घोषणाएं करने में जुट गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकारी खजाना खाली पड़ा है।कर्मचारियों को वेतन ऋण लेकर दिया जा रहा है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट है।

राठौर ने कहा कि कांग्रेस भाजपा की जन विरोधी नीतियों व उनकी विफलताओं को लेकर लोगों के बीच जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों,बागवानों व कर्मचारियों के साथ साथ आम लोगों ने भाजपा  का जनविरोधी चेहरा देख लिया है और अब भाजपा की सत्ता से विदाई तय है।

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने इस दौरान कहा कि प्रदेश में चार उप चुनावों में पार्टी को मिली शानदार जीत के बाद शिमला नगर निगम चुनाव हल्के से नहीं लेने होंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

The post नगर निगम चुनावों के लिए कांग्रेस तैयार, प्रदेश में संगठन पूरी मजबूती से बढ़ रहा आगे:शुक्ला appeared first on हिमाचल वॉचर.

कांग्रेस नेता मुकेश अग्निहोत्री के बयान पर भाजपा का पलटवार,कहा अपनी राजनीति चमकाने में लगे हैं नेता प्रतिपक्ष
शिमला- जैसे-जैसे 2022 के विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहे हैं वैसे की राजनतिक पार्टियों का एक दूसरे पर बयानबाजी और आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया हैं।

पक्ष और विपक्ष दोनों की ओर से लगातार एक दूसरे पर बयानबाजी की जा रही है। अभी हाल ही में कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को लेकर की गयी बयानबाजी पर अब भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने पलटवार करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री मुख्यमंत्री को लेकर बेबुनियाद बयानबाजी कर रहे है और वह  केवल अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश कर रहे हैं।

जम्वाल ने कांग्रेस पर टिपण्णी करते हुए कहा कि वर्तमान में कांग्रेस की लड़ाई सड़को तक उतर आई है शायद कांग्रेस नेता को यह लड़ाई नहीं दिखती।

उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल की जनता  यह जानती है की किसने काम किया है और किसने लोगों को गुमराह किया है। उन्होंने यह भी कहा कि नेता प्रतिपक्ष अपनी कुर्सी बचाने में लगे है तभी अपनी राजनीति चमकाने में लगे है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी को यह पता है कि आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस एक बार फिर से भाजपा से हारने वाली है।

उन्होंने कहा की जिस प्रकार से जयराम सरकार ने शराब,खनन व वन माफिया पर नकेल कसी है जो की आज से पहले कभी नहीं हुआ है।

The post कांग्रेस नेता मुकेश अग्निहोत्री के बयान पर भाजपा का पलटवार,कहा अपनी राजनीति चमकाने में लगे हैं नेता प्रतिपक्ष appeared first on हिमाचल वॉचर.

असामाजिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में कांग्रेस पार्टी के दो ब्लॉक पदाधिकारी निलंबित
शिमला- हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने मंडी जिला के कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी की रिपोर्ट के आधार पर असामाजिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में राकेश धरवाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जोगिंद्रनगर और एक अन्य ब्लॉक पदाधिकारी लकी ठाकुर को तत्काल प्रभाव से अलगे आदेश आने तक उन्हें पदमुक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी से निलंबित कर दिया है।

राठौर ने दोनों ब्लॉक पदाधिकारियों से 15 दिन के भीतर आरोपों पर स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा है।

आपको बता दें कि रविवार को जोगिंद्रनगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष व महासचिव को अवैध शराब के मामले में पंजाब की नंगल पुलिस ने अंग्रेजी शराब की तीन पेटियों के साथ नंगल से गिरफ्तार किया गया था। यह  दोनों चंडीगढ़ से चोरी छिपे शराब की खेप अपनी गाड़ी में जोगिंद्रनगर ला रहे थे।

तो वहीं इससे पहले भी  हिमाचल के मंडी में जहरीली शराब से जुड़े मामले में हमीरपुर कांग्रेस के महासचिव नीरज ठाकुर का भी नाम सामने आया है,जसिके चलते उन्हें जिला महासचिव के पद से हटा दिया गया था।

पुलिस ने नीरज से शराब की नौ पेटियां बरामद की थी जिसके बाद पुलिस ने नीरज को को चंडीगढ़ से हिरासत में ले लिया था।

The post असामाजिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में  कांग्रेस पार्टी के दो  ब्लॉक पदाधिकारी निलंबित appeared first on हिमाचल वॉचर.

केंद्र का बजट मात्र आंकड़ों का मायाजाल,बजट से अर्थव्यवस्था में नहीं होगा होगा कोई सुधार: राठौर
शिमला- केंद्र की ओर से वित्त वर्ष 2022-23 के लिए पेश किए गए बजट को कांग्रेस ने दिशाहीन बजट करार दिया है। हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने इस बजट को मात्र आंकड़ों का मायाजाल और पूरी तरह से जन विरोधी बताया है।

उन्होंने कहा है कि इस बजट में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है।

राठौर ने कहा कि केंद्रीय बजट लोकलुभावना और पूरी तरह दिशाहीन है इस बजट से न तो देश की अर्थव्यवस्था में ही कोई सुधार होगा और न ही देश की विकास दर हासिल होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि इस बजट में गरीब,नौकरीपेशा,किसान व मध्यम वर्ग की जेब ख़ाली ही रह गई, तो वहीं युवाओं की आशा भी टूटी है। उन्होंने कहा कि खपत बढ़ाने के लिए छोटे उद्योग के विकास को भी कुछ नहीं दिया गया है।

The post केंद्र का बजट मात्र आंकड़ों का मायाजाल,बजट से अर्थव्यवस्था में नहीं होगा होगा कोई सुधार: राठौर appeared first on हिमाचल वॉचर.

पेगासस जासूसी मामला: मोदी सरकार ने देश मे लोकतांत्रिक मर्यादाओं और लोगों की निजिता का किया हनन
शिमला- पेगासस जासूसी मामलें में द न्यूयार्क टाइम्स में प्रकाशित खुलासे के बाद हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि अब भारत सरकार के पेगासस जासूसी को लेकर झूठ की पूरी पोल खुल गई है।

उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय को इस रिपोर्ट का सज्ञान लेते हुए इसकी जांच करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पेगासस जासूसी से विपक्ष के बड़े नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों,सुरक्षा एजेंसियों,जजों कुछ पत्रकारों व बड़े उद्योगपतियों के फोन हैक कर उनकी जासूसी करने का पुख्ता प्रमाण देश के सामने आ चुके है।

राठौर ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस जासूसी कांड के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे तौर पर दोषी है,क्योंकि यह पूरी तरह से देशद्रोह का मामला बनता है।

उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि सत्ता में बैठी सरकार ने लोकतंत्र का हनन करते हुए जासूसी के लिए पेगासस यंत्र खरीदा हो।

राठौर ने यह भी कहा कि पेगासस से देश के लोकतंत्र को बंधक बनाने की कोशिश की गई है। मोदी सरकार ने इस मामले में देश की संसद व उच्चतम न्यायालय को भी गुमराह करने का पूरा प्रयास किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अब जबकि द न्यूयार्क टाइम्स में प्रकाशित रिपोर्ट के बाद सच्चाई देश के सामने आ गई है,ऐसे में केंद्र की मोदी सरकार जासूसी के गुनाह से नही बच सकती है

राठौर ने कहा है कि जासूसी का खुलासा होने के बाद मोदी सरकार को सत्ता में बैठे रहने का कोई नैतिक अधिकार नही है। उन्होंने कहा है कि पेगासस जासूसी से मोदी सरकार ने देश मे लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हनन करते हुए लोगों की निजिता के अधिकार का भी हनन किया है।

देश की संवैधानिक संस्थाओं के साथ साथ उन सभी लोगों की जासूसी की है जो देश व लोकतंत्र मे अपना महत्वपूर्ण योगदान व स्थान रखते है।

The post पेगासस जासूसी मामला: मोदी सरकार ने देश मे लोकतांत्रिक मर्यादाओं और लोगों की निजिता का किया हनन appeared first on हिमाचल वॉचर.