हिमाचल कांग्रेस हिमाचल भाजपा उपाध्यक्ष Archives - हिमाचल वॉचर

प्रदेश के हर वर्ग को छल रही कांग्रेस सरकार, कई विभागों में दैनिक भोगियों को पिछले 6 महीने से नहीं मिला वेतन: भाजपा
भाजपा ने हिमाचल सरकार से मांग की है कि वह यह बतायें कि बिना बजट प्रावधानों के जो घोषणायें की जा रही हैं उन पर कितना खर्च आयेगा और जो पिछले चार वर्षों में घोषणायें की गई उन पर कितना अमल हुआ है।

शिमला-  हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष गणेश दत ने वीरभद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश के हर वर्ग के साथ छल कर रही है। चाहे वह आउटसोर्स कर्मियों को पक्का करने का झूठा आश्वासन हो, चाहे पीटीए अध्यापकों को पक्का करने की बात हो या अन्य दैनिक भोगियों को दिये जा रहे आश्वासन हो, ये सभी विधान सभा चुनाव को सामने आते देख आये दिन नई-2 घोषणायें की जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का आर्थिक दिवालिया निकल चुकी है तथा घोषणाओं की आये दिन झड़ियां लगा रही है। हिमाचल भाजपा उपाध्यक्ष ने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार छल-कपट कर युवाओं को ठगने में काफी महारथ और अनुभव रखती है। पिछली बार बेरोजगारी भत्ता देने व हर घर से एक व्यक्ति को नौकरी देने का झांसा देकर सत्ता में आई थी तथा चार साल तक अपने घोषणा पत्र को नीतिगत दस्तावेज बताती रही तथा कभी-2 तो उसे गीता की तरह बताती रही है लेकिन चार साल बाद घोषणा पत्र से साफ मुकर गयी है। इससे पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी की सरकार जो कहती है उसका उल्टा करती है।

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश सरकार से कहा है कि वह सभी आउटसोर्स कर्मियों को पक्का करें लेकिन झूठे आश्वासन न दें। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आउटसोर्स कर्मियों के सम्मेलन को सरकारी सम्मेलन बना कर वायदा किया कि उन्हें पक्का करेंगे। भाजपने ने कहा कि प्रदेश सरकार बताए कि पूरे प्रदेश में विभिन्न विभागों में बोर्ड, निगमों में कितने आउटसोर्स कर्मी है तथा उन्हें पक्का करने में सरकार ने कितने बजट का प्रावधान किया है तथा उन्हें कब पक्का किया जाएगा। यह सरकार को बताना चाहिए।

भाजपा ने आरोप लगाया कि कई विभागों में दैनिक भोगियों को पिछले 6 महीने से वेतन नहीं मिला है। सरकार पैसे की किल्लत बता कर उन्हें वेतन नहीं दे रही है और दूसरी ओर झूठी घोषणायें कर वाहवाही लूटने का प्रयास कर रही है।

भाजपा ने यह भी कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार को यह पता है कि वह भविष्य में सत्ता में आने वाली नहीं है इसलिए घोषणाओं का पिटारा आने वाली भाजपा की सरकार के सिर पर रखती जा रही है। पार्टी उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की सरकार आते ही लारे लप्पे नहीं जायज काम कर दिए जायेंगे। यह प्रदेश की जनता व कर्मचारियों ने अनुभव किया है कि भाजपा जो कहती है वह करती है और वही करती है जो कहती है। कांग्रेस पार्टी जो कहती है वह करती नहीं और जो करती है वह अपने चहेतों के लिए। जनता, योग्यता कांग्रेस के लिए कोई मायने नहीं रखती।

The post प्रदेश के हर वर्ग को छल रही कांग्रेस सरकार, कई विभागों में दैनिक भोगियों को पिछले 6 महीने से नहीं मिला वेतन: भाजपा appeared first on हिमाचल वॉचर.