हिमाचल कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग Archives - हिमाचल वॉचर

हिमाचल प्रदेश सोशल मीडिया टीम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नजर में न0 वन: सुक्खू
शिमला- आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया विभाग की एक दिविसिय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्ष्ता हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने की।  इस कार्यशाला में पूरे प्रदेश से जिला, ब्लाॅक, जोन व बूथ स्तर के लगभग 300 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य वर्तमान समय में सोशल मीडिया के समाज में बढते हुए प्रभाव, उपयोगिता के मदेजनर प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग को और अधिक मजबूत करना तथा सोशल मीडिया के हर प्लेटर्फाम के बेहतर इस्तेमाल कैसा किया जाये इससे कार्यशाला में आये प्रतिनिधियों को अवगत करवाना था ताकि वे अपने-अपने क्षेत्र में सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस विचारधारा, प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में किये गये अभूतपूर्व विकास कार्यो एवं जनकल्याकारी योजनाओं तथा भाजपा के दुष्प्रचार को आम जन तक पंहुचा सके।

प्रशिक्षण शिविर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की तरफ से आये हुए ट्रैनरों ने प्रतिभागियों को सोशल मीडिया के बारे में कई बिन्दूयों पर बारिकी से प्रशिक्षण दिया तथा सोशल मीडिया में कई महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत करवाया तथा वाट्सएप, फेसबूक तथा टिवट्र के महत्व विस्तारपूर्वक जानकारी दी और इसके अपने जीवन में निरन्तर उपयोग करने की महत्वता बताई।

सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश सोशल मीडिया टीम को मुबारकवाद देते हुए कहा कि आज प्रदेश में सोशल मीडिया का एक मजबूत प्लेटफार्म काम कर रहा है जोकि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नजर में न0 वन के रूप में कार्य कर रहा है। उन्होंनंे कहा कि प्रेदश में सोशल मीडिया विभाग की टीम प्रदेश स्तर से लेकर जिला, ब्लाॅक, जोन तथा पंचायत स्तर तक मजबूती के साथ कार्य कर रही है। उन्होंनें कहा कि ये प्लेटफार्म निरन्तरता के साथ प्रदेश सरकार की नीतियों तथा कांग्रेस की नीतियों को लोगों तक पंहुचाने मे सफल रहा है और आगे भी प्रदेश कांग्रेस की तरफ से इस विभाग को मजबूत करने में पूरा सहयोग रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने सोशल मीडिया टीम को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्तर से हिमाचल प्रदेश में सोशल मीडिया विभाग का प्रथम तथा सफल प्रशिक्षण शिविर करवाने के प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की सराहना की तथा मुबारकवाद दी।

प्रशिक्षण शिविर को सम्बोधित करते हए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एंव प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रभारी नरेश चैहान ने विभाग की पूरी जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में सोशल मीडिया की टीम अलग-अलग स्तरो पर जैसे कि प्रदेश में शिक्षित लोगों के माध्यम से राज्य, जिला व ब्लाॅक तथा बूथ स्तर पर पंहुच चुका हैं। उन्होंनें कहा कि आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश सोशल मीडिया का और विस्तार किया जाएगा और विभाग मजबूती के साथ कार्य करेगा जो प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व कांग्रेस के कार्यक्रमों व विचारधारा को जन-जन तक पंचहुचाने में पूर्ण सहयोग करेगा।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव हरभजन सिंह भज्जी, महासचिव एवं प्रभारी प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग नरेश चैहान, अखिल भारतीय कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रभारी राहुल पाण्डे, आई.टी. विशेषज्ञ सुनील जमवाल, जे.एन.एल.आई. टीम के सदस्य सुरेश शर्मा व राजीव शाहू, प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र चैहान, प्रवक्ता संजय सिंह, सचिव रितेश कपरेट, दीपक राठौर, सोशल मीडिया विभाग के संयोजक राजिन्द्र शर्मा, सह संयोजक अरूण ठाकुर, आई.टी. विशेषज्ञ राजेन्द्र वर्मा विशेष तौर पर मौजूद रहे।

The post हिमाचल प्रदेश सोशल मीडिया टीम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नजर में न0 वन: सुक्खू appeared first on हिमाचल वॉचर.