हिमाचल अंडर-19 बैडमिंटन टीम Archives - हिमाचल वॉचर

हिमाचल की सीनियर नेशनल और नॉर्थ जोन की बैडमिंटन टीम घोषित
शिमला- सीनियर नेशनल और नॉर्थ जोन के लिए हिमाचल प्रदेश की बैडमिंटन टीम घोषित कर दी गई है। हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव राजेंद्र शर्मा और चयनकर्ता चंद्रशेखर तुर्की ने टीम की घोषणा करते हुए कहा कि नागपुर में आयोजित होने वाली सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में हिमाचल के पुरुषों के टीम का नेतृत्व सौरभ कपूर करेंगे।

इस टीम के अन्य सदस्यों में अजय कैथ और सौरभ पंधेर शामिल हैं। महिलाओं की टीम का सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में हिमाचल का नेतृत्व कीर्ति चतुर्वेदी करेगी। टीम के अन्य सदस्यों में दिव्या, आरजू और निर्मला शामिल है। मिक्स्ड डबल में योगेश और आरजू हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

चंडीगढ़ में आयोजित होने वाली नॉर्थ जोन चैंपियनशिप में भी हिमाचल का नेतृत्व सौरभ कपूर ही करेंगे। टीम के अन्य सदस्यों में अजय कैथ, सौरभ पंधेर, कर्ण चौधरी और स्पर्श श्रीवास्तव शामिल है। महिला टीम का नेतृत्व कीर्ति चतुर्वेदी करेंगी। इस टीम के अन्य सदस्यों में दिव्या, कोंपल जिंटा, रितिका और आरजू शामिल है।

नॉर्थ जोन चैंपियनशिप के अंडर-19 वर्ग में हिमाचल का नेतृत्व कर्ण नेगी करेंगे। जबकि टीम के अन्य सदस्यों में अभिषेक कपिला, नीलाक्ष्य, यशपाल, अमित कुमार शामिल है। लड़कियों की अंडर-19 टीम का नेतृत्व रितिका शर्मा करेंगी। टीम के अन्य सदस्यों में सिमरन, सैहजल चौहान, देव्यानी और श्रेया नेगटा शामिल है।

इसके अलावा गुवाहाटी में होने वाली जूनियर नैशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए भी टीम की घोषणा कर दी गई है। इस प्रतियोगिता के लड़कों के अंडर-19 वर्ग में कर्ण नेगी हिमाचल का नेतृत्व करेंगे। टीम के अन्य सदस्यों में अभिषेक कपिला और अमित शामिल है। लड़कियों के अंडर-19 वर्ग की टीम का नेतृत्व रितिका शर्मा करेंगी जबकि टीम के अन्य सदस्यों में सिमरन, श्रेया नेगटा और देव्यानी शामिल है। अंडर-19 वर्ग में मिक्स्ड डबल में अभिषेक कपिला और आभा बंसल हिमाचल का नेतृत्व करेंगे।

लड़कों के अंडर-17 वर्ग का नेतृत्व भी कर्ण नेगी करेंगे जबकि टीम के अन्य सदस्यों में धर्मेंद्र और समक्ष धालटा शामिल है। लड़कियों के अंडर-17 वर्ग का नेतृत्व रितिका शर्मा करेंगी। इस टीम के अन्य सदस्यों में सैजल चौहान और प्रांजल चौहान शामिल है।

एसोसिएशन के सचिव राजेंद्र शर्मा ने कहा कि नॉर्थ जोन में यदि हिमाचल की सीनियर टीम विजयी रहती है तो उसे 51 हजार रुपए का ईनाम दिया जाएगा जबकि जूनियर टीम के नॉर्थ जोन जीतने पर उसे 31 हजार रुपए का नकद ईनाम दिया जाएगा।

उन्होंने ये भी बताया कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में कर्ण नेगी को स्व़ मातुल चौहान स्मृति खेल प्रोत्साहन पुरस्कार के रूप में पांच हजार रुपए, प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए स्पर्श श्रीवास्तव और अजय कैथ तथा साल के बेहतरीन खिलाड़ी का पुरस्कार सौरभ कपूर और रितिका शर्मा को दिया गया।

इसके अलावा धर्मेंद्र ठाकुर और तेजस्वनी को उत्कृष्ट खेल छात्रवृत्ति के रूप में 3600-3600 रुपए की स्कॉलरशिप दी गई। उन्होंने ये भी कहा कि इस बार राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला और बच्चों के खेल में जबरदस्त निखार आया है।

The post हिमाचल की सीनियर नेशनल और नॉर्थ जोन की बैडमिंटन टीम घोषित appeared first on हिमाचल वॉचर.