हिमाचली बागवान हरिमन शर्मा Archives - हिमाचल वॉचर

बिलासपुर के हरिमन ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड: बने दिल्ली के नवप्रवर्तन उत्सव में लगातार चौथे वर्ष भाग लेने वाले देश के पहले बागवान
बिलासपुर- गर्म जलवायु में सेब की प्रजाति विकसित करके देश भर में धाक जमा चुके बिलासपुर के प्रगतिशील हिमाचली बागवान हरिमन शर्मा के नाम के आगे एक और रिकार्ड जुड़ गया। प्रगतिशील बागवान राष्ट्रपति भवन में 2014 से लेकर लगातार 2017 तक आयोजित होने वाली प्रदर्शनियों व उत्सवों में भाग लेने वाले देश के पहले बागबान बन गए हैं।

चार से 11 मार्च तक राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नवप्रवर्तन उत्सव में भाग लेने वाले किसानों व बागबानों की सूची में लगातार चौथे साल हरिमन शर्मा का नाम भी है। इससे हरिमन शर्मा का नाम राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाली प्रदर्शनियों व उत्सवों में भाग लेने वाले किसानों व बागवानों की लिस्ट में सबसे ऊपर आ गया है।

जानकारी के मुताबिक बिलासपुर के उपमंडल घुमारवीं के प्रगतिशील हिमाचली बागवान हरिमन शर्मा नवप्रवर्तन उत्सव में आने वाले लोगों व पर्यटकों के लिए गर्म जलवायु में उगने वाले सेब के 100 पौधों को प्रदर्शित करेंगे। नवप्रवर्तन उत्सव के लिए प्रगतिशील बागवान हरिमन शर्मा को निमंत्रण मिल गया है।

हरिमन शर्मा के मुताबिक 4 मार्च को नवप्रवर्तन उत्सव का शुभारंभ राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी करेंगे। इस दिन हरिमन शर्मा राष्ट्रपति के साथ सुफियाना कव्वालियों का आनंद तथा 6 मार्च को राष्ट्रपति के साथ रात के भोजन का लुत्फ उठाएंगे। वहीं नवप्रवर्तन उत्सव के दौरान ही प्रगतिशील बागबान हरिमन शर्मा पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय बीकानेर के प्रसार शिक्षा निदेशालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में भाग लेंगे।

हर साल चुने जाते हैं पांच बागबान

राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाली प्रदर्शनियों व उत्सवों में भाग लेने के लिए हर साल देश भर से पांच किसानों व बागवानों का चयन किया जाता है। इसमें किसानों व बागबानों को एक बार ही उत्सव में भाग लेने का मौका मिलता है, जबकि हरिमन शर्मा को चौथी बार न्योता मिला है।

फाइल चित्र: Agricultureinformation/ ट्रिब्यून

The post बिलासपुर के हरिमन ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड: बने दिल्ली के नवप्रवर्तन उत्सव में लगातार चौथे वर्ष भाग लेने वाले देश के पहले बागवान appeared first on हिमाचल वॉचर.