हाब्बन Archives - हिमाचल वॉचर

मुख्यमंत्री जयराम ने अधूरे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन ही कर दिया उद्घाटन, क्षेत्र के लोगों ने की कड़ी भर्त्सना
सिरमौर- मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आजकल पूरे प्रदेश के दौरे कर रहे है और उद्घाटन पे उद्घाटन कर रहे है। पर एक ऐसा भी मामला सामने आया है जहाँ निर्माण कार्य पूर्ण हुए बिना ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का उद्घाटन कर दिया। यह मामला है जिला सिरमौर के हाब्बन क्षेत्र से, जहाँ निर्माण कार्य पूर्ण हुए बिना ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का उद्घाटन कर दिया। जिसकी हाब्बन क्षेत्र के लोगों ने कड़ी भर्त्सना की है।

पझौता स्वतंत्रता सैनानी कल्याण समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश चौहान, जिप सदस्य शकुंतला प्रकाश, वार्ड सदस्य कृष्णा शर्मा, निर्मला शर्मा, संजू ठाकुर, वेदप्रकाश ठाकुर, इंदिरा शर्मा, रामानंद शर्मा, रामस्वरूप शर्मा, स्वरूपा ठाकुर सहित मढ़ेची, हड़ेच हाब्बन के महिला व युवक मंडलों ने संयुक्त बयान में कहा कि पीएचसी भवन में अभी तक बिजली व पानी की कोई व्यवस्था नहीं है और इसके बिना  इस भवन में पीएचसी को क्रियाशील बनाना संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि इन दिनों भवन के भीतर बिजली की फिटिंग का कार्य चल रहा है और इस भवन को क्रियाशील बनाने में करीब दो माह का समय लग जाएगा।

इन सबका कहना है कि जिस प्रकार सरांह में मुख्यमंत्री से आनन फानन में करीब 50 योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास करवाए गए। उससे ऐसा प्रतीत हो रहा था कि विधानसभा चुनाव का डंका बजने वाला है। इन्होने कहा है कि ऐसे अधूरे कार्यों का उद्घाटन करवाकर क्षेत्र के चुने हुए प्रतिनिधियों व अधिकारियों द्वारा सीएम को भी गुमराह किया जा रहा है जोकि खेद का विषय है। जय प्रकाश चौहान ने बताया कि इस पीएचसी भवन की आधारशिला पूर्व कांग्रेस सरकार में योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष जीआर मुसाफिर द्वारा रखी गई थी।

उन्होंने कहा कि इस भवन को बनाने में चार वर्ष लग गए। चौहान ने बताया कि विकास कार्यों में श्रेय लेने की होड़ नहीं होनी चाहिए बल्कि चुने हुए प्रतिनिधियों को दलगत राजनीति से उपर उठकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पीएचसी हाब्बन की तरह न जाने कितने आधे अधूरे विकास कार्यों के उद्घाटन करवा दिए गए होगें ।

उन्होने कहा कि आजादी के 74 वर्ष बीत जाने के बावजूद भी हाब्बन विकास कार्यों के लिए तरस रहा है। सहायक अभियंता लोनिवि हाब्बन रजनीश बंसल ने बताया कि इस भवन के निर्माण पर 74 लाख की राशि व्यय की गई। बिजली और पानी का कनेक्शन लगाना संबधित विभाग का कार्य है।

The post  मुख्यमंत्री जयराम ने अधूरे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन ही कर दिया उद्घाटन, क्षेत्र के लोगों ने की कड़ी भर्त्सना appeared first on हिमाचल वॉचर.