स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. राजीव सैजल Archives - हिमाचल वॉचर

आईजीएमसी शिमला के नए ओपीडी भवन का लोकार्पण, 103.18 करोड़ रुपये लागत से हुआ है निर्माण
शिमला- आज मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल इन्दिरा गांधी राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय शिमला के नए बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) भवन का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस भवन के निर्माण कार्य पर 103.18 करोड़ रुपये की राशि व्यय की गई है जिसमें से 73 करोड़ रुपये की राशि वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में उपलब्ध करवाई गई है।

उन्होंने कहा कि मूल रूप से यह भवन 46 करोड़ रुपये में निर्मित किया जाना था लेकिन वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा भवन के निर्माण के लिए वर्ष-2019 में इसकी लागत को संशोधित कर 103 करोड़ रुपये किया गया था।

उन्होंने कहा कि यहां पर ट्राॅमा सेंटर के निर्माण पर 40 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं और इसका कार्य इसी वर्ष जून महीने तक पूरा कर लिया जाएगा।

जयराम ठाकुर ने कहा कि रोगियों, चिकित्सकों, परिचारकों और आम लोगों की सुविधा के लिए आईजीएमसी के समीप स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत 32 करोड़ रुपये की लागत से पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य में छः राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालयों के अतिरिक्त बिलासपुर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की स्थापना की जा रही है। उन्होंने कहा कि एम्स बिलासपुर इसी वर्ष जून महीने में राष्ट्र को समर्पित कर दिया जाएगा।

The post आईजीएमसी शिमला के नए ओपीडी भवन का लोकार्पण, 103.18 करोड़ रुपये लागत से हुआ है निर्माण appeared first on हिमाचल वॉचर.

होम क्वारंटाइन कोविड-19 रोगियों को बेहतर और तुरंत इलाज की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएँ: मुख्यमंत्री
शिमला- आज सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वर्चुअल बैठक के माध्यम से राज्य के उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और चिकित्सा अधिकारियों के साथ कोविड-19 महामारी की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा की होम क्वारंटाइन में रह रहे कोविड-19 रोगियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें तुरंत उपचार की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 के अभी तक कुल 4186 सक्रिय मामले हैं और गत एक सप्ताह में इसमें तीव्र बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 98 प्रतिशत रोगी होम कोरेन्टीन हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को होम आइसोलेशन किट तैयार रखने के निर्देश दिए हैं ताकि यह होम क्वारंटाइन में रहने वाले कोविड-19 रोगियों को उपलब्ध करवाई जा सके और उन्हें आइसोलेशन के दौरान क्या करें और क्या न करें, के बारे में भी जागरूक किया जा सके और वे चिकित्सकों की सलाह पर ही दवाएं इत्यादि लें।

उन्होंने कहा कि इस किट में च्यवनप्राश, आयुष काढ़ा, सेनेटाइजर, मास्क इत्यादि शामिल किए गए हैं। कोविड-19 रोगियों को होम क्वारंटाइन के दौरान आइसोलेशन के पुख्ता प्रबन्ध किए जाएं ताकि उनके परिवार के अन्य सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित न होने पाएं।

मुख्यमंत्री ने एलोपैथी और आयुष विभाग में बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर कहा कि इससे कोविड-19 रोेगियों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सम्बन्धित प्राधिकरणों को जांच बढ़ाने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग का टीकाकरण अभियान 12 जनवरी, 2022 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि होम क्वारंटाइन में रहने वाले कोविड-19 रोगियों को आपात स्थिति में परिवहन की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।

स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मी और अन्य सम्बन्धित लोग कोरोना वायरस की दूसरी लहर के सफलतापूर्वक नियंत्रण के दौरान प्राप्त अनुभवों का पूर्ण उपयोग करें।

The post होम क्वारंटाइन कोविड-19 रोगियों को बेहतर और तुरंत इलाज की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएँ: मुख्यमंत्री appeared first on हिमाचल वॉचर.