स्टेट मास्टर्स गेम्स Archives - हिमाचल वॉचर

नौणी विश्वविद्यालय में हुई चौथे स्टेट मास्टर्स गेम्स में सोलन ने जीती ओवेरालल ट्रॉफी, सिरमौर दूसरे स्थान पर
सोलन-डॉ यशवंत सिंह परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में आज चौथे स्टेट मास्टर्स गेम्स का समापन हुआ। समापन समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ परविंदर कौशल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर उन्होनें विभिन्न खेल प्रतियोगिता में विजयी रहे खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में डॉ कौशल ने खेलों के उत्साह और रोमांच को सभी आयु वर्ग तक पहुंचाने के लिए मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन के प्रयासों की सराहना की और कोरोना के बावजूद खेलों का लगातार आयोजन करने के लिए असोशिएशन की प्रशंसा की।

डॉ कौशल ने कहा कि खेल के मैदान की ओर बढ़ो, जो मन और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। उन्होनें कहा कि कोई भी गतिविधि जो आपको फिट और शारीरिक रूप से मजबूत रखती है, उनका प्रयोग लगातार किया जाना चाहिए और दूसरों को भी प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि एसोसिएशन एक महान संदेश फैला रही है कि उम्र शरीर को फिट और स्वस्थ रखने के लिए कोई बाधा नहीं है। उन्होंने कहा कि माता-पिता अपने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भाग लेने के लिए भी प्रोत्साहित करें। डॉ कौशल ने खेल और फिटनेस आंदोलन के राजदूत होने के लिए 85+ आयु वर्ग के सभी प्रतिभागियों की विशेष प्रशंसा की।

मेरिडियन मेडिकेयर के एमडी विनोद कुमार गुप्ता इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि रहे। उन्होंने मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन के प्रयासों की सराहना की और विजेताओं को बधाई दी।

इससे पूर्व हिमाचल स्टेट मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार ने खेलों में भाग लेने वाले विभिन्न जिलों के प्रतिभागियों का धन्यवाद किया और बधाई दी। उन्होंने संघ द्वारा संचालित गतिविधियों के बारे में बताया कि दो दिवसीय आयोजन के दौरान 30 से 85+ आयु वर्ग के 300 से अधिक प्रतिभागियों ने एथलेटिक्स, हॉकी, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस आदि जैसे 10 खेलों में भाग लिया।

उन्होंने बताया कि पूरे देश में 28 संघों के 40,000 से अधिक सदस्य भारत में मास्टर्स खेलों के सदस्य बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह खेल सभी आयु वर्ग के लोगों को एक मंच प्रदान करते हैं जो खेल गतिविधियों में भाग लेना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि फिट इंडिया मूवमेंट में यह खेल किसी आंदोलन से कम नहीं है।

मुख्य अतिथि ने विभिन्न आयोजनों के विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए। सोलन जिला ने ओवेरालल ट्रॉफी जीती जबकि सिरमौर जिला दूसरे स्थान पर रहा।

विनोद कुमार, अध्यक्ष, एचपी स्टेट मास्टर गेम्स एसोसिएशन, महासचिव तेजस्वनी शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. चंद्रेश्वर शर्मा, डॉ अश्विनी कुमार, यशपाल कपूर; संयुक्त सचिव मनोज कंवर, सीमा परमार, केवल राम, सुरेश हांडा एवं जिला संघ से राजेश कौशिक एवं हेम कुमार, मदन हिमाचली, प्रधान नौणी पंचायत एवं विश्वविद्यालय के अधिकारी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

The post नौणी विश्वविद्यालय में हुई चौथे स्टेट मास्टर्स गेम्स में सोलन ने जीती ओवेरालल ट्रॉफी, सिरमौर दूसरे स्थान पर appeared first on हिमाचल वॉचर.