सौर ऊर्जा Archives - हिमाचल वॉचर

सौर ऊर्जा से बिजली बचाने में हिमाचल ने जीते 4 पुरस्कार, कांगड़ा देश का दूसरा बेहतरीन जिला
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा को देश भर में दूसरा बेहतरीन जिला चुना गया। हिम ऊर्जा ने बेस्ट परफार्मिंग स्टेट की केटागरी में हिमाचल ने पहला स्थान हासिल किया।

शिमला-  सौर ऊर्जा का लाभ लेकर बिजली बचाने में हिमाचल ने सबसे ज्यादा पुरस्कार जीते हैं। मंगलवार को नई दिल्ली में नवीन एवं नवीकरण मंत्रालय की अवार्ड सेरेमनी में हिमाचल को बेस्ट स्टेट और कांगड़ा-शिमला को अलग-अलग श्रेणियों में चार पुरस्कार मिले। सोलर पावर प्लांट में कांगड़ा को देश भर में दूसरा तथा शिमला को तीसरा सर्वश्रेष्ठ जिला चुना गया है।

स्ट्रीट लाइट्स इंस्टालेशन में हिमाचल को यूपी तथा केरल के बाद तीसरा राज्य चुना गया है। इस श्रेणी में कांगड़ा को देश भर में तीसरे नंबर पर जिला का पुरस्कार दिया गया है। बताते चलें कि 24 जनवरी को केंद्रीय नवीन एवं नवीकरण मंत्रालय ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बेहतरीन छाप छोड़ने वाले देश के सर्वश्रेष्ठ जिलों और राज्यों को सम्मानित किया।

इस दौरान हिम ऊर्जा का डंका देश भर में खूब गूंजा। सबसे पहले स्ट्रीट लाइट्स इंस्टालेशन के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य के नामों की घोषणा की गई। इसमें उत्तर प्रदेश को पहला और केरल को दूसरा स्थान मिला। तीसरे स्थान के लिए हिमाचल के नाम की घोषणा हुई। इसके बाद इस श्रेणी के सर्वश्रेष्ठ जिलों का ऐलान किया गया। इसमें हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा को देश भर में दूसरा बेहतरीन जिला चुना गया। इसी केटागरी में शिमला जिला को तीसरा इनाम दिया गया।

स्ट्रीट लाइट्स इंस्टालेशन में भी कांगड़ा जिला ने बाजी मारी है। इस केटागरी में कांगड़ा को देश का तीसरा बेहतरीन जिला चुना गया। केंद्रीय मंत्रालय के इस सम्मान समारोह में हिमाचल प्रदेश हिम ऊर्जा के सीईओ कंवर भानु प्रताप सिंह और परियोजना अधिकारी विनीत सूद उपस्थित रहे। सीइओ हिम ऊर्जा ने बेस्ट परफार्मिंग स्टेट की केटागरी में हिमाचल ने पहला स्थान हासिल किया। कांगड़ा और शिमला को मिले अवार्ड हिम ऊर्जा के परियोजना अधिकारी विनीत सूद ने प्राप्त किए।

The post सौर ऊर्जा से बिजली बचाने में हिमाचल ने जीते 4 पुरस्कार, कांगड़ा देश का दूसरा बेहतरीन जिला appeared first on हिमाचल वॉचर.