सीपीएम Archives - हिमाचल वॉचर

कर्मचारियों की जायज़ मांगो को लेकर किए जा रहे आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही जयराम सरकार:सीपीएम
शिमला- मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कर्मचारियों के प्रदर्शन,घेराव, हड़ताल इत्यादि को लेकर दिए गए बयान की सीपीएम की राज्य कमेटी ने कड़ी निंदा की है।

राज्य कमेटी ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की जायज़ मांगो को लेकर किए जा रहे आंदोलन को दबाने के लिए इस प्रकार की तानाशाहीपूर्ण कार्रवाई कर रही है।

राज्य कमेटी ने आरोप लगाया कि प्रदेश में हर वर्ग का कर्मचारी जिसमें अराजपत्रित कर्मचारी, पुलिस कर्मी, डॉक्टर, नई पेंशन योजना कर्मचारी, आउटसोर्स व ठेका कर्मचारी, स्कीम वर्कर्स आदि सभी अपनी जायज़ मांगों को लेकर आंदोलनरत है,लेकिन सरकार इनकी मांगों पर अमल करने के बजाए इस प्रकार के तानाशाहीपूर्ण निर्देश जारी कर इनको डराने व इनके आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है।

राज्य कमेटी ने सरकार से इन निर्देशों को तुरंत वापिस लेकर अपने संवैधानिक दायित्व का निर्वहन करने के लिए कहा है।

सीपीएम ने कहा कि भारत के संविधान के अनुछेद 19 व 21 में प्रत्येक नागरिक को अभिव्यक्ति की आज़ादी और  संगठन बनाने साथ ही साथ संगठित होकर हड़ताल व आंदोलन का अधिकार दिया गया है,लेकिन सरकार संविधान की मूल धारणा की अवहेलना कर प्रदेश में कर्मचारियों के विभिन्न वर्गों के द्वारा अपनी जायज़ मांगों को लेकर चलाए जा रहे आंदोलनों को दबाने के लिए इस प्रकार के असंवैधानिक,अलोकतांत्रिक व तानाशाहीपूर्ण निर्देश जारी कर रही है।

राज्य कमेटी ने कहा कि मुख्यमंत्री के इस बयान से प्रदेश सरकार का कर्मचारी विरोधी चेहरा उजागर हुआ है। प्रदेश में भाजपा की सरकार को बने चार वर्ष से अधिक समय हो गया है। सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते मजदूर, किसान,कर्मचारी,युवा,छात्र,महिला व अन्य सभी वर्ग बुरी तरह से प्रभावित है।

पार्टी ने आरोप लगाया कि इन चार वर्षों में सरकार किसी भी वर्ग के हित के कार्य और  2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वायदे पूर्ण नहीं कर पाई है। जिसको लेकर सरकार की इस निराशाजनक कार्यप्रणाली से प्रदेश में सभी वर्ग सरकार की इन जनविरोधी नीतियों का विरोध कर रहें हैं और आंदोलनरत है।

सीपीएम ने बताया कि प्रदेश में कर्मचारी छठे वेतन आयोग की रिपोर्ट में विसंगतियों को दूर करने और रिपोर्ट पंजाब की तर्ज पर लागू करने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, डॉक्टर अपनी वेतन विसंगतियां व नॉन प्रैक्टिस अलाउंस में कई गई कटौती व इसे पुनः 25 प्रतिशत करने, पुलिस कर्मी अपनी वेतन पालिसी का युक्तिकरण करने, आउटसोर्स व ठेका कर्मचारी को नियमित करने तथा स्कीम व पार्ट टाइम वर्कर के लिए नीति बनाने आदि जायज़ मांगों को लेकर आंदोलन कर रही है। परन्तु सरकार इन पर कोई भी गौर नहीं कर रही है और कमिटियां गठित कर इनको टाल रही है।

कमेटी ने कहा कि भाजपा ने 2017 के विधानसभा चुनाव में वायदा किया था कि यदि सत्ता में आती है तो पुरानी पेंशन योजना को पुनः बहाल करेगी, आउटसोर्स व पार्ट टाइम कर्मियों के लिए नीति बनाएगी, कर्मचारियों को उनका देय समय रहते दिया जाएगा ओर रिक्त पड़े पदों पर भर्ती की जाएगी, लेकिन सरकार ने इन चार वर्षों में कर्मचारियों की किसी भी मांग पर आजतक गौर नहीं किया है और सरकार के इस कर्मचारी विरोधी व वायदा खिलाफी के चलते कर्मचारियों के हर वर्ग में आक्रोश है और आंदोलनरत है।

सरकार अब इन व्यापक आंदोलनों से डरकर तानाशाहीपूर्ण आदेश जारी कर इन आंदोलनों को दबाने का प्रयास कर रही है जिसमें सरकार कभी भी सफल नहीं होगी।

सीपीएम ने कहा कि वह कर्मचारियों के विभिन्न वर्गों की ओर से जायज़ मांगों को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन का समर्थन करती है।

The post कर्मचारियों की जायज़ मांगो को लेकर किए जा रहे आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही जयराम सरकार:सीपीएम appeared first on हिमाचल वॉचर.