सीटू Archives - हिमाचल वॉचर

जयराम सरकार का बजट मजदूर और कर्मचारी विरोधी:सीटू
शिमला- आज प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री ने वर्ष 2022-23 का 51 हज़ार 365 करोड़ का बजट  बजट पेश किया गया। जिसे मजदूर व कर्मचारी विरोधी बताते हुए सीटू राज्य कमेटी ने कहा कि  प्रदेश सरकार की ओर से पेश किया गया बजट ऊंट के मुंह में जीरा डालने जैसा है जहां पर महंगाई के मध्यनजर मजदूरों के वेतन को उपभोक्ता मूल्य अंक के साथ नहीं जोड़ा गया है और सरकारी कर्मचारियों के लिए छठे वेतन आयोग की विसंगतियों,एनपीएस कर्मियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम बहाली तथा आउटसोर्स,एसएमसी व स्कूल आईटी अध्यापकों के लिए नीति बनाने के सवाल पर यह बजट खामोश है।

सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहर ने इस बजट को मजदूरों व कर्मचारियों के साथ क्रूर मजाक बताया।

उन्होंने कहा कि उनके वेतन को महंगाई सूचकांक के साथ नहीं जोड़ा गया है। मजदूरों की 350 रुपए दिहाड़ी की घोषणा पड़ोसी राज्यों व केंद्र सरकार के वेतन की तुलना में बेहद कम है व 50 रुपये प्रतिदिन की वेतन बढ़ोतरी का लाभ भी प्रदेश के उद्योगों,कारखानों व असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले अस्सी प्रतिशत मजदूरों को नहीं मिलेगा।

उन्होंने बताया कि कोरोना योद्धाओं आशा व आंगनबाड़ी कर्मियों के साथ प्रदेश सरकार ने घोर अन्याय किया है क्योंकि आशा कर्मियों व आंगनबाड़ी सहायिकाओं का 4700 रुपये वेतन,आंगनबाड़ी कर्मी का 9000 रुपये वेतन व मिनी आंगनबाड़ी कर्मी 6100 रुपए वेतन प्रदेश सरकार की ओर से घोषित न्यूनतम वेतन से बेहद कम है। मिड डे मील कर्मियों के लिए केवल 3500 रुपये वेतन की घोषणा की गई है।

पड़ोसी राज्यों व केंद्र सरकार के वेतन की तुलना में इस बजट की घोषणाओं के बावजूद भी हिमाचल प्रदेश के मजदूरों व सरकारी कर्मियों का वेतन बेहद कम है।

सीटू ने कहा कि महंगाई के मध्यनजर मजदूरों के वेतन को उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के साथ नहीं जोड़ा गया है और सरकारी कर्मचारियों के लिए छठे वेतन आयोग की विसंगतियों,एनपीएस कर्मियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम बहाली,आउटसोर्स,एसएमसी व स्कूल आईटी अध्यापकों के लिए नीति बनाने के सवाल पर यह बजट खामोश है।

सिलाई अध्यापिकाओं को 7950 रुपये,वाटर कैरियर को 3900 रुपये,जल रक्षक को 4500 रुपये,जलशक्ति मल्टी पर्पज वर्कर्स को 3900 रुपये,पैरा फिटर,पंप ऑपरेटर को 5550 रुपये,पंचायत चौकीदार को 6500 रुपये,राजस्व चौकीदार को 5000 रुपये,राजस्व लंबरदार को 3200 रुपये प्रतिमाह वेतन देना मजदूरों व कर्मचारियों के साथ इस बजट में मजाक किया गया है क्योंकि इन्हें प्रदेश सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम वेतन के दायरे में नहीं लाया गया है।

एसएमसी व आईटी टीचर के मानदेय में केवल 1000 रुपए प्रतिमाह बढ़ाने की घोषणा और उनके लिए नीति न बनाने से साफ हो गया है कि यह बजट कर्मचारी हितैषी नहीं है।

The post जयराम सरकार का बजट मजदूर और कर्मचारी विरोधी:सीटू appeared first on हिमाचल वॉचर.

न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के आंदोलन को सीटू का सर्मथन,पेंशन बहाल नहीं हुई तो होगा आंदोलन
शिमला- सीटू राज्य कमेटी हिमाचल प्रदेश ने एनपीएसईए के बैनर तले एनपीएस कर्मचारियों के पेंशन बहाली आंदोलन का पुरज़ोर समर्थन किया है।

सीटू ने प्रदेश सरकार को चेताया है कि अगर वर्ष 2003 के बाद नियुक्त कर्मचारियों की पेंशन बहाली वर्तमान बजट सत्र में न हुई तो प्रदेश के मजदूर भी कर्मचारियों के साथ लामबंद होंगे व प्रदेश में निर्णायक आंदोलन होगा।

सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने कहा है कि 28-29 मार्च को मजदूरों की केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व कर्मचारियों की राष्ट्रीय फेडरेशनों की दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल में हिमाचल प्रदेश में पेंशन बहाली एक प्रमुख मुद्दा होगा। इस हड़ताल में प्रदेश के लाखों मजदूर व कर्मचारी आंदोलन पर उतरेंगे।

उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि एनपीएसईए की मांगों को अविलंब माना जाए व तुरंत पुरानी पेंशन बहाली की जाए और अगर सरकार ने वर्तमान बजट सत्र में पेंशन बहाली न की तो फिर मजदूर वर्ग कर्मचारियों के साथ मिलकर पेंशन बहाली आंदोलन को और तेज करेगा।

उन्होंने यह भी कहा है कि राजस्थान सरकार ने पेंशन बहाली के बाद हिमाचल प्रदेश के कर्मचारी पेंशन बहाली की उम्मीद कर रहे हैं, इसलिए प्रदेश सरकार को ओपीएस बहाल करने में देरी नहीं करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश में सबसे पहले एनपीएस हिमाचल प्रदेश सरकार ने 15 मई 2003 को लागू कर दी थी अतः इसकी बहाली का क्रम भी हिमाचल प्रदेश से ही शुरू होना चाहिए था।

उन्होंने कहा कि जब जब पश्चिम बंगाल व राजस्थान सरकारें ओल्ड पेंशन स्कीम लागू कर सकती हैं तो फिर हिमाचल प्रदेश सरकार क्यों नहीं। उन्होंने प्रदेश सरकार से अपील की है कि वह एनपीएसईए के बैनर तले चल रहे कर्मचारियों के आंदोलन की समाप्ति ओपीएस बहाली के साथ  करवाए व डेढ़ लाख कर्मचारियों को सीधी राहत देकर उनकी सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करे।

उन्होंने उम्मीद व्यक्त की है कि प्रदेश सरकार इस विषय पर सकारात्मक पहलकदमी करेगी व वर्ष 2003 से नियुक्त कर्मचारियों के लिए ओपीएस की सुविधा लागू करेगी।

The post न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के आंदोलन को सीटू का सर्मथन,पेंशन बहाल नहीं हुई तो होगा आंदोलन appeared first on हिमाचल वॉचर.

अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत एनएचएम कर्मचारियों के समर्थन में आया सीटू, कर्मचारियों के लिए नीति बनाने की मांग
शिमला- हिमाचल में पिछले 23 वर्षों से न्यूनतम वेतन पर अपनी सेवाएं दे रहे हज़ारो एनएचएम कर्मचारी अपनी मांगो को ले कर आंदोलन कर रहे हैं। इस आंदोलन का अब सीटू राज्य कमेटी ने भी पूर्ण समर्थन किया है और प्रदेश सरकार से मांग की है कि कर्मियों की मांगों को बिना किसी देर के  पूर्ण किया जाए अन्यथा इस आंदोलन में प्रदेशभर के मजदूर भी शामिल हो जाएंगे।

सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा और महासचिव प्रेम गौतम ने आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश सरकार एनएचएम के अंतर्गत आने वाले कुष्ठ,क्षय,एचआईवी,एड्स,राष्ट्रीय शिशु बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम,आरसीएच,एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम(आईडीएसपी),कायाकल्प कार्यक्रम,किशोरावस्था स्वास्थ्य,जिला रोगी कल्याण समिति वरिष्ठ क्षय रोग पर्यवेक्षक,स्टाफ नर्स इत्यादि  के रूप मेंअपनी सेवांए दे रहे सैंकड़ों मजदूरों का पिछले 23 से शोषण कर रही है।

सीटू ने कहा कि इतने वर्ष बीतने के बावजूद भी इन कर्मियों के लिए कोई नीति नहीं बनाई गई है। इस दौरान कई कर्मचारी रिटायर हो गए लेकिन न तो उन्हें ग्रेच्युटी मिली और न ही उनके लिए पेंशन का कोई प्रावधान हुआ।

उन्होंने यह भी बताया कि इस दौरान चार कर्मचारियों की मृत्यु हो गयी लेकिन उनके परिवार को अभी तक कोई भी आर्थिक मदद नहीं मिली है।

कमेटी ने कहा कि साथ ही साथ 108 व 102 एबुलेंस कर्मियों का भी भारी शोषण हो रहा है। जीवीके ईएमआरआई की जगह पर मैड स्वान फाउंडेशन आउटसोर्स कंपनी के आने से  लगभग 200  से ज़्यादा पायलट,इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन(ईएमटी) व कैप्टन के रूप में कार्यरत कर्मियों को नौकरी से निकाल दिया गया है।

उन्होंने कहा कि ये कर्मी भी पिछले एक सप्ताह से आंदोलन कर रहे हैं। एनएचएम के अधीन कार्यरत 70 से ज्यादा कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर(सीएचओ) व 300  से ज़्यादा स्टाफ नर्सें भी भारी आर्थिक शोषण का शिकार हो रही हैं। आंगनबाड़ी कर्मियों की ओर वर्ष 2013 में किए गए एनएचआरएम के कार्य का नौ साल बीतने पर भी भुगतान नहीं किया गया है।

सीटू कमेटी ने अपनी माँग रखते हुए कहा कि इन कर्मियों के लिए तुरन्त नीति बनाकर इन्हें नियमित किया जाए और इनके वेतन में बढ़ोतरी की जाए। कमेटी ने बताया कि उच्चतम न्यायालय ने 26 अक्टूबर 2018 को समान कार्य के लिए समान वेतन देने के निर्णयानुसार इन्हे वेतन दिया जाए और ग्रेच्युटी,पेंशन व अन्य सुविधएं भी दी जाएं।

उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें स्वास्थ्य एवम परिवार कल्याण विभाग के हज़ारों खाली पड़े पदों में मर्ज किया जाए। आंध्र प्रदेश,राजस्थान,हरियाणा,मणिपुर,मिज़ोरम व सिक्किम की तर्ज़ पर इन कर्मचारियों के लिए स्थायी नीति बनाई जाए।

The post अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत एनएचएम कर्मचारियों के समर्थन में आया सीटू, कर्मचारियों के लिए नीति बनाने की मांग appeared first on हिमाचल वॉचर.

सीटू ने उठाई गैर कानूनी तरीके से निकाले गए एंबुलेंस कर्मियों की तुंरत बहाली की मांग, प्रदेशव्यापी मोर्चाबंदी की दी चेतावनी
शिमला- हिमाचल में पिछले कई वर्षो से अपनी सेवाएं दे रहे दो सौ से ज़्यादा 108 व 102 एम्बुलेंस कर्मियों को नौकरी से निकाले जाने के विरोध में आज  मजदूर संगठन सीटू ने नेशनल हेल्थ मिशन एमडी कार्यालय कसुम्पटी के बाहर इन मजदूरों की नौकरी में फिर से वापसी और अन्य मांगों को लेकर धरना दिया।

108 एवम 102 कॉन्ट्रैक्ट वर्करज़ यूनियन संयोजक मनोहर लाल व सह संयोजक प्रवीण कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से कार्यरत करीब दो सौ से ज़्यादा पायलट,ईएमटी व कैप्टन सहित एबुलेंस कर्मियों को बेवजह गैर कानूनी तरीके से नौकरी से निकाल दिया गया है।

सीटू ने कहा कि यह कंपनी भी पूर्व कम्पनी जीवीके के नक्शे कदमों पर आगे बढ़ रही है। कॉन्ट्रैक्ट बदलने पर सैंकड़ों मजदूरों की छंटनी कर दी गयी है व उनकी जगह भाई-भतीजावाद व सिफारिश के आधार पर नई नियुक्तियां कर दी गयी हैं लेकिन  प्रदेश सरकार व स्वास्थ्य विभाग इस सब पर खामोश है।

यूनियन ने अपनी मांग रखते हुए कहा कि नौकरी से निकाले गए मजदूरों को तुरंत बहाल किया जाए। उच्च न्यायालय व न्यायालय शिमला दोनों के निर्णय अनुसार मजदूरों को वेतन भी दिया जाए और मजदूरों का स्थानांतरण दूसरे जिलों में किया जाए।

सीटू ने इन कर्मचारियों को जल्द से जल्द नियुक्ति पत्र जारी करने और सभी प्रकार के श्रम कानून लागू करने की भी मांग की हैं।

इस धरने में ठियोग के विधायक राकेश सिंघा व सीटू के विजेंद्र मेहरा ने कहा कि सीटू राज्य कमेटी इन कर्मचारियों के आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन देगी और  संगठन पूरे प्रदेश के मजदूरों की बहाली की लड़ाई को भी तेज करेगी।

उन्होंने मैड स्वान फाउंडेशन कंपनी प्रबंधन को चेताते हुआ कहा कि वह मजदूरों की सेवाओं को यथावत जारी रखे अन्यथा उसके खिलाफ सीटू  जिला व ब्लॉक मुख्यालयों पर मजदूरों की लामबंदी और प्रदेशव्यापी मोर्चाबंदी करेगी।

The post सीटू ने उठाई गैर कानूनी तरीके से निकाले गए एंबुलेंस कर्मियों की तुंरत बहाली की मांग, प्रदेशव्यापी मोर्चाबंदी की दी चेतावनी appeared first on हिमाचल वॉचर.

हिमाचल सरकार पुलिसकर्मियों का कर रही है शोषण
पुलिसकर्मियों की डयूटी बेहद सख्त है,कई-कई बार तो चौबीसों घण्टे वर्दी व जूता उनके शरीर में बंधा रहता है।थानों में खाने की व्यवस्था तीन के बजाए दो टाइम ही है,राजधानी शिमला के कुछ थानों के पास अपनी खुद की गाड़ी तक नहीं है,हैड कॉन्स्टेबल से एएसआई बनने के लिए सत्रह से बीस वर्ष भी लग जाते हैं।

शिमला सीटू राज्य कमेटी ने प्रदेश सरकार पर कर्मचारी विरोधी होने का आरोप लगाया है। कमेटी ने यह कहा है कि वह हिमाचल प्रदेश के पुलिसकर्मियों की मांगों का पूर्ण समर्थन करती है। आरोप लगाते हुए सीटू ने कहा है कि प्रदेश सरकार पुलिसकर्मियों का शोषण कर रही है।

राज्य कमेटी ने प्रदेश सरकार से यह मांग की है कि वर्ष 2013 के बाद नियुक्त पुलिसकर्मियों को पहले की भांति 5910 रुपये के बजाए 10300 रुपये संशोधित वेतन लागू किया जाए व उनकी अन्य सभी मांगों को बिना किसी विलंब के पूरा किया जाए।

सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा व महासचिव प्रेम गौतम ने प्रदेश सरकार पर कर्मचारी विरोधी होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जेसीसी बैठक में भी कर्मचारियों की प्रमुख मांगों को अनदेखा किया गया है। उन्होंने कहा कि जेसीसी बैठक में पुलिसकर्मियों की मांगों को पूरी तरह दरकिनार कर दिया गया है।

सीटू कमेटी ने कहा कि सबसे मुश्किल डयूटी करने वाले व चौबीस घण्टे डयूटी में कार्यरत पुलिसकर्मियों को इस बैठक से मायूसी ही हाथ लगी है। इसी से आक्रोशित होकर पुलिसकर्मी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे। उनके द्वारा पिछले कुछ दिनों से मैस के खाने के बॉयकॉट से उनकी पीड़ा का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों के साथ ही सभी सरकारी कर्मचारी नवउदारवादी नीतियों की मार से अछूते नहीं है। कमेटी ने कहा कि पुलिसकर्मियों की डयूटी बेहद सख्त है। कई-कई बार तो चौबीसों घण्टे वर्दी व जूता उनके शरीर में बंधा रहता है।

कमेटी ने यह भी कहा है कि थानों में स्टेशनरी के लिए बेहद कम पैसा है व आईओ को केस की पूरी फ़ाइल का सैंकड़ों रुपये का खर्चा अपनी ही जेब से करना पड़ता है। थानों में खाने की व्यवस्था तीन के बजाए दो टाइम ही है। मैस मनी केवल दो सौ दस रुपये महीना है जबकि मैस में पूरा महीना खाना खाने का खर्चा दो हज़ार रुपये से ज़्यादा आता है। यह प्रति डाइट केवल साढ़े तीन रुपये बनता है, जोकि पुलिस जवानों के साथ घोर मज़ाक है। यह स्थिति मिड डे मील के लिए आबंटित राशि से भी कम है।

उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के जमाने के बने बहुत सारे थानों की स्थिति खंडहर की तरह प्रतीत होती है जहां पर कार्यालयों को टाइलें लगाकर तो चमका दिया गया है परन्तु कस्टडी कक्षों,बाथरूमों,बैरकों,स्टोरों,मेस की स्थिति बहुत बुरी है। इन वजहों से भी पुलिस जवान भारी मानसिक तनाव में रहते हैं।

सीटू ने कहा कि पुलिस में स्टाफ कि बहुत कमी है या यूं कह लें कि बेहद कम है व कुल अनुमानित नियुक्तियों की तुलना में आधे जवान ही भर्ती किये गए हैं जबकि प्रदेश की जनसंख्या पहले की तुलना में काफी बढ़ चुकी है यहाँ तक पुलिस के पास रिलीवर भी नहीं है।

आरोप लगाते हुए कमेटी ने कहा कि प्रदेश की राजधानी शिमला के कुछ थानों के पास अपनी खुद की गाड़ी तक नहीं है। वहीं पुलिस कर्मी निरन्तर ओवरटाइम डयूटी करते हैं। इसकी एवज में उन्हें केवल एक महीना ज़्यादा वेतन दिया जाता है। इस से प्रत्येक पुलिसकर्मी को वर्तमान वेतन की तुलना में दस से बारह हज़ार रुपये का नुकसान उठाना पड़ता है। उन्हें लगभग नब्बे साप्ताहिक अवकाश,सेकंड सैटरडे,राष्ट्रीय व त्योहार व अन्य छुट्टियों के मुकाबले में केवल पन्द्रह स्पेशल लीव दी जाती है।

सीटू कमेटी ने यह भी कहा कि वर्ष 2007 में हिमाचल प्रदेश में बने पुलिस एक्ट के पन्द्रह साल बीतने पर भी नियम नहीं बन पाए हैं। इस एक्ट के अनुसार पुलिसकर्मियों को सुविधा तो दी नहीं जाती है परन्तु कर्मियों को दंडित करने के लिए इसके प्रावधान बगैर नियमों के भी लागू किये जा रहे हैं जिसमें एक दिन डयूटी से अनुपस्थित रहने पर तीन दिन का वेतन काटना भी शामिल है। पुलिसकर्मियों की प्रोमोशन में भी कई विसंगतियां हैं व इसका टाइम पीरियड भी बहुत लंबा है। हैड कॉन्स्टेबल से एएसआई बनने के लिए सत्रह से बीस वर्ष भी लग जाते हैं।

The post हिमाचल सरकार पुलिसकर्मियों का कर रही है शोषण appeared first on हिमाचल वॉचर.

हिमाचल किसान सभा ने किसानों की हत्या के विरोध में शिमला के मालरोड़ पर धारा-144 तोड़कर किया धरना प्रदर्शन
शिमला– हिमाचल किसान सभा ने उत्तर प्रदेश के लखिमपुर खीरी में किसानों लवप्रीत सिंह, नछेत्तर सिंह, दलजीत सिंह, और गुरविन्द्र सिंह की हत्या के विरोध में तथा अन्य रूप से घायल हुए किसानों के समर्थन में शिमला के मालरोड़ पर धारा 144 तोड़ते हुए धरना प्रदर्शन किया।

संयुक्त किसान मोर्चा के अन्य संगठनों सीटू(CITU), एसएफआई(SFI), जनवादी नौजवान सभा, जनवादी महिला समिति और दलित शोषण मुक्ति मंच ने भी उत्तर प्रदेश और हरियाणा सरकार द्वारा किसानों के बढ़ते आन्दोलन से निपटने के लिए अपनाए गए फासीवादी रवैये का कड़ा विरोध किया।

किसान सभा ने कहा कि जब तक केन्द्र सरकार तीनों कृषि कानूनों को रद्द नहीं कर देती और सभी कृषि और बागवानी उत्पादों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी जामा नहीं पहना देती तब तक किसान सभा संयुक्त किसान मोर्चा के सभी आह्वानों को लागू करेगी।

वीडियो

किसान सभा ने राष्ट्रपति से कहा है कि वह सभी राज्य सरकारों के संविधान के प्रावधानों के अनुसार संचालन को सुनिश्चित करे। राष्ट्रपति को हरियाणा के मुख्यमंत्री के उस बयान का संज्ञान लेना चाहिए जिसमें उन्होंने अपराध को बढ़ावा दिया है और किसानों पर हमला करने वालों को पुरस्कार में ज़मानत दिलवाने का आश्वासन दिया है। किसान सभा ने कहा कि मनोहर लाल खट्टर को क्षण भर भी मुख्यमंत्री के संवैधानिक पद पर बने रहने का कोई हक नहीं है।

किसान सभा ने यह भी कहा कि लखिमपुर खीरी में किसानों की हत्या करवाने वाले केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे आशीष मिश्र के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया जाए। किसान सभा ने केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र को किसान नेताओं की हत्या के लिए उकसाने और नफरत फैलाने के लिए तुरंत बर्खास्त करने की मांग की है।

उन्होनें यह भी मांग की है कि किसानों की हत्या के पूरे प्रकरण की जांच के लिए सर्वोच्च न्यायालय की देखरेख में विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया जाए।किसान सभा ने कहा कि किसानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी।

एक वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह एक सायरन बजाती हुई गाड़ी किसानों को पीछे से रौंद रही है किसान भागते हुए अपनी जान बचा रहे है। इस गाड़ी के पीछे भी एक गाड़ी जा रही है। किसानों का आरोप है कि एक गाड़ी में गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्र का बेटा आशीष मिश्र भी मौजूद था।

The post हिमाचल किसान सभा ने किसानों की हत्या के विरोध में शिमला के मालरोड़ पर धारा-144 तोड़कर किया धरना प्रदर्शन appeared first on हिमाचल वॉचर.