सामुदायिक भवन क्लस्टन Archives - हिमाचल वॉचर

सांसद आनंद शर्मा के हिमाचल दौरे पर गरमाई राजनीति,जिला प्रशासन ने उद्घाटन किए रद्द,कांग्रेस ने किया मौन प्रदर्शन
शिमला- हिमाचल में विधानसभा चुनावों में अभी थोड़ा समय है लेकिन इसका असर अभी से दिखाई दे रहा है। दरअसल कांग्रेस के सांसद आंनद शर्मा की ओर से 24 फरवरी को क्लस्टन में सामुदायिक भवन और मशोबरा में ओल्ड एज होम का उद्घाटन किया जाना था जिसकी सूचना पहले ही दे दी गई थी लेकिन दो दिन पहले जिला प्रशासन ने कुछ कारण बताते हुए इन दोनों ही उद्घाटनों पर रोक लगा दी।

अब इसका विरोध कांग्रेस की ओर से जताया जा रहा है ओर यही वजह भी है कि आज कांग्रेस ने मौन प्रदर्शन कर इसका विरोध भी जताया।

शिमला शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष जिंतेंद्र चौधरी ने बताया कि क्लस्टन में सामुदायिक भवन और मशोबरा में ओल्ड एज होम का सांसद आंनद शर्मा की ओर से 24 फरवरी को जो उद्घाटन किया जाना था। इसकी सूचना पहले ही दे दी गई थी लेकिन दो दिन पहले जिला प्रशासन ने इस पर रोक लगा दी गई है जबकि  ये भवन पूरी तरह से बन कर तैयार है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की सोची समझी साजिश के तहत यह रोक लगाई गई है। भाजपा सरकार विकास कार्यों में इस तरह से रोड़ा डालने का काम कर रहे है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दशत नहीं किया जाएगा।

जिला प्रशासन की ओर से रोक लगाने पर भड़की कांग्रेस ने इसके खिलाफ शिमला के रिज मैदान पर महात्मा गांधी कि प्रतिमा के समक्ष मौन प्रदर्शन किया और उपायुक्त कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठे।

कांग्रेस ने सरकार पर राजनीतिक षडयंत्र के तहत दोनों उद्घाटन पर रोक लगाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने कहा कि जिला प्रशासन को 24 फरवरी को उद्धघाटन करवाने को कहा है  यदि उद्घाटन नही किया जाता है तो कांग्रेस् सड़को पर उतर कर प्रदर्शन करेगी।

आपको बता दें कि डीसी शिमला की ओर अब जारी पत्र में कहा गया है कि क्लस्टन में जो समुदायिक भवन बना है उसका काम पूरा हो गया है, लेकिन इसका नक्शा पास होने की अभी औपचारिकता पूरी की जानी है जो कि  नगर निगम शिमला के पास पेंडिंग है l

वहीं ओल्ड एज होम जो मशोबरा में बनना है उसमें कुछ काम भी बचा हुआ है।  इसमें ट्रांसफार्मर लगाने से लेकर कुछ अन्य काम बचा हुआ है। इसे पूरा किया जाना है और कुछ औपचारिकताएं नगर निगम शिमला के मार्फत भी पूरी होनी है, इसलिए इनके उद्घाटन को कुछ समय के लिए टाल दिया जाए। जब इसका पूरी औपचारिकताएं कर ली जाए  उसके बाद इसका उद्घाटन किया जाए ।

The post सांसद आनंद शर्मा के हिमाचल दौरे पर गरमाई राजनीति,जिला प्रशासन ने उद्घाटन किए रद्द,कांग्रेस ने किया मौन प्रदर्शन appeared first on हिमाचल वॉचर.