सांसद आंनद शर्मा Archives - हिमाचल वॉचर

कांग्रेस विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू का सवाल,बिना नक्शा पास हुए सीपीडब्ल्यूडी ने कैसे कर दिया भवन निर्माण
शिमला- कांग्रेस के सांसद आंनद शर्मा की ओर से 24 फरवरी को क्लस्टन में सामुदायिक भवन और मशोबरा में ओल्ड एज होम के उद्घाटन पर जिला प्रशासन की ओर से रोक लगाने के बाद कांग्रेस विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आरोप लगाते हुए कहा कि क्लस्टन में सामुदायिक भवन का उद्घाटन रोकना राजनीति से प्रेरित है।

उन्होंने कहा कि यह भवन कांग्रेस नेता आनंद शर्मा की राज्य सभा सांसद निधि से बना है। इसके उद्घाटन को सरकार की शह पर रोका गया है। विधायक सुक्खू ने पूछा कि बिना नक्शा पास हुए सीपीडब्ल्यूडी ने भवन निर्माण कैसे कर दिया? नगर निगम में क्या बिना नक्शा पास हुए ही भवन बन रहे हैं? इस मामले में नगर निगम के दोषी अधिकारियों पर सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि जब आनंद शर्मा को 24 फरवरी को सामुदायिक भवन का उद्घाटन करना था, क्या तभी जिला प्रशासन को याद आई कि अभी नक्शा पास नहीं हुआ है। पूर्व केंद्रीय मंत्री की तरफ से उद्घाटन की जानकारी प्रशासन को पहले दी गई थी। सरकार नहीं चाहती कि कांग्रेस सांसद की निधि से बने सामुदायिक भवन का लाभ जनता को मिल पाए।

आशंका जताते हुए सुक्खू ने कहा कि भवन का नक्शा भी पास होने से कहीं सरकार ने ही तो नहीं रुकवाया है। क्यूंकि, ऐसा बहुत कम मामलों में होता है कि भवन बनकर तैयार हो जाए और नक्शा ही पास न हो।

उन्होंने  राज्य सभा सांसद निधि से बने वृद्घाश्रम भवन के उद्घाटन को रोकने पर भी हैरानी जताते हुए कहा कि पदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल है, अब ओछे हथकंडों पर भी उतर आई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद की निधि से हुए विकास को जनसेवा मेंं समर्पित होने से रोका जा रहा है। इससे घटिया राजनीति नहीं हो सकती।

उन्होंने  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को इस मामले का संज्ञान लेने और उचित कार्रवाई करने की मांग की है और कहा है कि प्रशासन जल्द उद्घाटनों पर से लगाई रोक को हटाए।

The post कांग्रेस विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू का सवाल,बिना नक्शा पास हुए सीपीडब्ल्यूडी ने कैसे कर दिया भवन निर्माण appeared first on हिमाचल वॉचर.

सांसद आनंद शर्मा के हिमाचल दौरे पर गरमाई राजनीति,जिला प्रशासन ने उद्घाटन किए रद्द,कांग्रेस ने किया मौन प्रदर्शन
शिमला- हिमाचल में विधानसभा चुनावों में अभी थोड़ा समय है लेकिन इसका असर अभी से दिखाई दे रहा है। दरअसल कांग्रेस के सांसद आंनद शर्मा की ओर से 24 फरवरी को क्लस्टन में सामुदायिक भवन और मशोबरा में ओल्ड एज होम का उद्घाटन किया जाना था जिसकी सूचना पहले ही दे दी गई थी लेकिन दो दिन पहले जिला प्रशासन ने कुछ कारण बताते हुए इन दोनों ही उद्घाटनों पर रोक लगा दी।

अब इसका विरोध कांग्रेस की ओर से जताया जा रहा है ओर यही वजह भी है कि आज कांग्रेस ने मौन प्रदर्शन कर इसका विरोध भी जताया।

शिमला शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष जिंतेंद्र चौधरी ने बताया कि क्लस्टन में सामुदायिक भवन और मशोबरा में ओल्ड एज होम का सांसद आंनद शर्मा की ओर से 24 फरवरी को जो उद्घाटन किया जाना था। इसकी सूचना पहले ही दे दी गई थी लेकिन दो दिन पहले जिला प्रशासन ने इस पर रोक लगा दी गई है जबकि  ये भवन पूरी तरह से बन कर तैयार है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की सोची समझी साजिश के तहत यह रोक लगाई गई है। भाजपा सरकार विकास कार्यों में इस तरह से रोड़ा डालने का काम कर रहे है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दशत नहीं किया जाएगा।

जिला प्रशासन की ओर से रोक लगाने पर भड़की कांग्रेस ने इसके खिलाफ शिमला के रिज मैदान पर महात्मा गांधी कि प्रतिमा के समक्ष मौन प्रदर्शन किया और उपायुक्त कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठे।

कांग्रेस ने सरकार पर राजनीतिक षडयंत्र के तहत दोनों उद्घाटन पर रोक लगाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने कहा कि जिला प्रशासन को 24 फरवरी को उद्धघाटन करवाने को कहा है  यदि उद्घाटन नही किया जाता है तो कांग्रेस् सड़को पर उतर कर प्रदर्शन करेगी।

आपको बता दें कि डीसी शिमला की ओर अब जारी पत्र में कहा गया है कि क्लस्टन में जो समुदायिक भवन बना है उसका काम पूरा हो गया है, लेकिन इसका नक्शा पास होने की अभी औपचारिकता पूरी की जानी है जो कि  नगर निगम शिमला के पास पेंडिंग है l

वहीं ओल्ड एज होम जो मशोबरा में बनना है उसमें कुछ काम भी बचा हुआ है।  इसमें ट्रांसफार्मर लगाने से लेकर कुछ अन्य काम बचा हुआ है। इसे पूरा किया जाना है और कुछ औपचारिकताएं नगर निगम शिमला के मार्फत भी पूरी होनी है, इसलिए इनके उद्घाटन को कुछ समय के लिए टाल दिया जाए। जब इसका पूरी औपचारिकताएं कर ली जाए  उसके बाद इसका उद्घाटन किया जाए ।

The post सांसद आनंद शर्मा के हिमाचल दौरे पर गरमाई राजनीति,जिला प्रशासन ने उद्घाटन किए रद्द,कांग्रेस ने किया मौन प्रदर्शन appeared first on हिमाचल वॉचर.