श्याम सरण नेगी Archives - हिमाचल वॉचर

उपचुनाव: देश के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी के स्वागत के लिए बिछाया गया रेड कारपेट
शिमला-स्वतंत्र भारत के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी ने मंडी संसदीय सीट के उपचुनाव के लिए शनिवार को मतदान किया। 104 वर्षीय श्याम सरण नेगी हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले से संबंधित है। नेगी ने मतदान केंद्र कल्पा में शनिवार दोपहर को मतदान किया। इस दौरान उनकी पौत्री मनीषा और पौत्र आकाश भी उनके साथ थे। जिला किन्नौर प्रशासन द्वारा नेगी के स्वागत के लिए विशेष रूप से रेड कारपेट बिछाया गया था। वहीं, पारम्परिक वाद्य यंत्रों के साथ उनका स्वागत किया गया। उपायुक्त किन्नौर अपूर्व देवगन ने नेगी को टोपी एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

जिला प्रशासन द्वारा मास्टर श्याम सरण नेगी को मतदान केंद्र तक लाने व घर छोड़ने के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। नेगी ने बताया कि उन्होंने सभी चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

फरवरी 1952 में पहला लोकसभा चुनाव हुआ था, लेकिन किन्नौर में भारी बर्फबारी के कारण पांच महीने पहले सितंबर 1951 में ही चुनाव हो गए थे। उस समय श्याम सरण नेगी किन्नौर के मूरंग स्कूल में अध्यापक थे और चुनाव में उनकी ड्यूटी लगी थी। उन्होंने सुबह वोट देकर ड्यूटी पर जाने की इजाजत मांगी। वह सुबह-सुबह मतदान स्थल पर पहुंच गए और जल्दी मतदान करवाने का निवेदन किया। मतदान पार्टी ने रजिस्टर खोलकर उन्हें पर्ची दी तथा मतदान करते ही इतिहास बन गया और मास्टर श्याम सरण नेगी आजाद भारत के पहले मतदाता बन गए।

नेगी का जीवन परिचय

श्याम सरण नेगी का जन्म जुलाई 1917 को किन्नौर जिले के कल्पा में हुआ है। वह 10 साल की उम्र में स्कूल गए, इनकी पांचवीं तक की पढ़ाई कल्पा में हुई। इसके बाद वह पढ़ाई करने के लिए रामपुर गए। उस समय सुविधा का अभाव होने के कारण रामपुर जाने के लिए पैदल तीन दिन लगते थे। उन्होंने नौवीं कक्षा तक की पढ़ाई रामपुर में ही की। इसके बाद उम्र ज्यादा होने के कारण इनको दसवीं कक्षा में प्रवेश नहीं मिला। नेगी ने 1940 से 1946 तक वन विभाग में वन गार्ड की नौकरी की। उसके बाद शिक्षा विभाग में चले गए और कल्पा लोअर मिडल स्कूल में अध्यापक बने।

The post उपचुनाव: देश के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी के स्वागत के लिए बिछाया गया रेड कारपेट appeared first on हिमाचल वॉचर.