शिमला पुलिस अधिक्षक Archives - हिमाचल वॉचर

कांग्रेस विधायक अनिरूद्ध सिंह ने पुलिस जवान पर लगाया बदसलूकी का आरोप,एसपी को दी शिकायत
शिमला- शिमला के कसुम्पटी से कांग्रेस विधायक अनिरूद्ध सिंह के साथ पुलिस द्वारा बदसलूकी करने का मामला सामने आया है।

विधायक अनिरूद्ध सिंह ने उनके साथ पुलिस जवान द्वारा की गयी बदसलूकी का आरोप लगाया है जिसकी शिकायत उन्होंने एसपी से की है।

उन्होंने कहा कि वह 22 फरवरी की शाम को खुद गाड़ी चला कर चंडीगढ़ से अपनी गाड़ी से शिमला आ रहे थे। उन्होंने कहा कि ओल्ड बस स्टैंड की टनल में कुछ देर के लिए जाम लगा हुआ था और वहां पर पुलिस का जवान बस और अन्य गाड़ियों को हटा रहा था। जिसका चालकों के साथ उनका आचरण गलत था। अनिरुद्ध ने आरोप लगाया कि इसके बाद वह उनकी गाड़ी के पास आया और उस पर हाथ मारकर कहा कि जल्दी से वह गाड़ी निकाले।

अनिरूद्ध सिंह ने आरोप लगाया कि उन्होंने उस पुलिस के जवान को विनम्रता पूर्वक समझाया कि वह बदसलूकी से बात न करें। उन्होंने  ये भी कहा कि उन्होंने अपनी पहचान बताई कि वह विधायक हैं और शिमला में ही रहते हैं। अनिरूद्ध सिंह ने आरोप लगाया कि इस पर पुलिस जवान ने कहा कि मैने कई मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक और अधिकारी देखे हैं। मुझे इस की कोई परवाह नहीं है।

अनिरुद्ध ने कहा कि उन्होंने पुलिस जवान के इस बर्ताव की शिकायत पुलिस में की है।

अनिरूद्ध सिंह ने यह भी कहा कि वह पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा के शिमला दौरे में व्यस्त थे जिसके चलते वह मामले की शिकायत नहीं कर पाए। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों से इस बर्ताव को लेकर बात की थी और आज इसकी शिकायत भी लिखित में उन्होंने पुलिस को दी है।

उन्होंने बताया कि उन्होंने शिमला पुलिस अधिक्षक डॉ. मोनिका भुटूंगरू से इस संबंध में बात की और पूरी घटना के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में शिकायत की है और जांच की मांग की है ताकि जनता से बदसलूकी करने वाले जवानों के विरूद्ध कार्रवाई हो सके और सबक मिल सकें।

विधायक अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि उन्होंने विधानसभा की प्रिवलेज कमेटी को इस मामले की शिकायत की है। उन्होंने कहा कि जब पुलिस कर्मचारियों का व्यवहार चुने हुए प्रतिनिधियों के साथ इस तरह का है तो जनता के साथ कैसा होगा। ऐसे में उन्होंने मांग की है कि उक्त पुलिस कर्मचारी पर कार्रवाई की जाए।

The post कांग्रेस विधायक अनिरूद्ध सिंह ने पुलिस जवान पर लगाया बदसलूकी का आरोप,एसपी को दी शिकायत appeared first on हिमाचल वॉचर.