शिमला नागरिक सभा Archives - हिमाचल वॉचर

शिमला शहर में पानी की किल्लत के लिए नगर निगम व एसजेपीएनएल की लचर कार्यप्रणाली जिम्मेदार: नागरिक सभा
शिमला-शिमला शहर में इन दिनों पानी की किल्लत की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर की जनता को तीन दिन बाद पानी उपलब्ध हो रहा है। शिमला नागरिक सभा ने पानी की किल्लत के लिए सीधे तौर पर नगर निगम शिमला व शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड की लचर कार्यप्रणाली को जिम्मेदार ठहराया है।

नागरिक सभा के अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा व सचिव कपिल शर्मा ने कहा है कि अगर शिमला शहर की जनता को हर रोज़ पानी की आपूर्ति नहीं की गयी तो नागरिक सभा नगर निगम शिमला के महापौर व आयुक्त का घेराव करने से भी नहीं चूकेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम शिमला व एसजेपीएनएल की लचर कार्यप्रणाली के कारण शिमला शहर की जनता को तीन दिन बाद पानी उपलब्ध हो रहा है। इसके कारण जनता भारी परेशानी में है।

उन्होंने कहा कि नगर निगम के जिन इलाकों में जलशक्ति विभाग पानी मुहैया करवा रहा है वहां पर पानी एक सप्ताह बाद मिल रहा है। नगर निगम शिमला शहर में पानी तक उपलब्ध नहीं करवा पा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी शहर में बर्फबारी भी नहीं हुई है और न ही नालियों में पानी का जमाव हुआ है तब भी पानी जैसी रोज़मर्रा की जन उपयोगी सेवाओं की यह हालत है।

उन्होंने कहा कि जब से नगर निगम शिमला ने पानी आपूर्ति का कार्य एसजेवीएनएल को दिया है तब से शहर के नागरिकों पर केवल पानी के बिलों का बोझ बढ़ा है व घोषणाओं के बावजूद सुविधा की स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि एसजेवीएनएल बनाने के पीछे निजीकरण की साज़िश है और भविष्य में जनता की समस्याएं बढ़ना तय है। उन्होंने मांग की है कि नगर निगम शिमला अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करे व जनता को हर रोज़ पानी की सुविधा सुनिश्चित करे।

The post शिमला शहर में पानी की किल्लत के लिए नगर निगम व एसजेपीएनएल की लचर कार्यप्रणाली जिम्मेदार: नागरिक सभा appeared first on हिमाचल वॉचर.

लोअर टूटू व विजयनगर में प्रतिदिन ट्रैफिक जाम से लोग परेशान: शिमला नागरिक सभा
शिमला– राजधानी शिमला के टूटू क्षेत्र के लोअर टूटू व विजयनगर में हर रोज़ भारी ट्रैफिक जाम लगता है। इससे रोजाना यहाँ से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

शिमला नागरिक सभा के अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा व सचिव कपिल शर्मा ने कहा है कि पिछले एक महीने से टूटू क्षेत्र में हर रोज़ जनता को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है। रोज़ सुबह-शाम एक घण्टे से ज्यादा जाम लगने से जनता काफी परेशान है। इससे कार्यालयों को सुबह जाने वाले कर्मचारी हर रोज़ ड्यूटी पर देरी से पहुंच रहे हैं तथा वे शाम को भी घर लेट पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे दुकानदारों के कारोबार पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। इससे सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे भी काफी परेशान हैं।

उन्होंने कहा कि इस ट्रैफिक जाम का मुख्य कारण बार-बार टूटू, लोअर टूटू व विजयनगर सड़क को खोदना है। पिछले एक वर्ष में यह सड़क कई बार खोदी जा चुकी है, जिसके कारण हर रोज़ ट्रैफिक जाम आम बात हो गयी है। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में सड़क को कई बार खोदा गया है, परन्तु इसे उखाड़ने के बाद पक्का नहीं किया गया। इस बात की जांच होनी चाहिए कि यह सड़क पक्की क्यों नहीं की जा रही है।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को चेताया है कि अगर ट्रैफिक जाम से निजात न मिली व उक्त सड़क को पक्का नहीं किया गया तो नागरिक सभा इसके खिलाफ सड़कों पर उतरेगी व प्रदर्शन करेगी।

The post लोअर टूटू व विजयनगर में प्रतिदिन ट्रैफिक जाम से लोग परेशान: शिमला नागरिक सभा appeared first on हिमाचल वॉचर.