वोकेशनल प्रशिक्षक महासंघ Archives - हिमाचल वॉचर

आउटसोर्स वोकेशनल प्रशिक्षकों ने स्थाई नीति बनाने के लिए कमेटी गठन करने पर जताया मुख्यमंत्री का आभार
शिमला- आउटसोर्स पर कार्यरत हजारों वोकेशनल प्रशिक्षकों के लिए स्थाई नीति बनाने पर गठित कमेटी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का  वोकेशनल प्रशिक्षक महासंघ ने आभार जताया है।

महासंघ का कहना है कि स्थाई नीति बनाने से प्रदेश में हजारों प्रशिक्षक आउटसोर्स कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिवार भी लाभांवित होंगे और बढ़ती हुई महंगाई के दौर में भी आसानी से गुजारा कर पाएंगे।

महासंघ  ने कहा कि असम में हजारों वोकेशनल प्रशिक्षकों को हाल ही में नियमित कर दिया गया है और हरियाणा में भी स्थायी नीति बना दी गई है। इस तर्ज पर हिमाचल सरकार को भी वोकेशनल प्रशिक्षकों के लिए स्थाई नीति बनानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि यूनेस्को द्वारा जारी किए गए स्टेट ऑफ़ द एजुकेशन रिपोर्ट फॉर इंडिया 2020: टेक्निकल एंड वोकेशनल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (TVET) का शीर्षक वोकेशनल एजुकेशन को प्रथम  रखा गया है और नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) 2020 के तहत देश में वोकेशनल एजुकेशन का बहुत तेज़ी से विस्तार हो रहा हैं, जिससे लाखों छात्रों का भला भी हो रहा हैं।

वोकेशनल प्रशिक्षक महासंघ ने कहा कि विद्यार्थीओं के लिए आगामी पढ़ाई के लिए  M.VOC और वोकेशनल में पीएचडी भी जल्द शुरू की जानी चाहिए और साथ ही साथ वोकेशनल स्टाफ को भी सरकारी पदोन्नति की तर्ज पर आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए।

महासंघ ने कहा कि उन्हें इस वर्ष फरबरी बजट सत्र में उम्मीद ही नही बल्कि भरोसा है कि गठित कमेटी सबके भविष्य के बारे में सोचकर स्थाई नीति बनाएगी।

प्रशिक्षक महासंघ ने यह भी बताया कि वर्तमान में प्रदेश सरकार की ओर से 2017 से शुरू किया 18 महाविद्यालयों मे बैचलर ऑफ वोकेशन (B.Voc) तीन साल का डिग्री प्रोफेसनल कोर्स चलाया जा रहा हैं। जिसमें रिटेल व हॉस्पिटलेटी विषयों को शामिल किया गया हैं।

इस तरह के डिग्री  कोर्सेज का मुख्य उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों को बढ़ाना है और छात्रों को बेहतर प्रशिक्षण के साथ विभिन्न आधुनिक क्षेत्रों में कार्य करने के लिए आवश्यक ज्ञान प्रदान किया जा रहा है।

वहीं जो युवा अच्छी नौकरी और बेहतर लाइफस्टाइल के नवीन अवसरों व स्किल्ड जॉब्स की तलाश कर रहे हैं उनके लिए बैचलर ऑफ वोकेशन डिग्री उन युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर कारगर साबित हो रहा है ।  B.Voc कोर्स के माध्यम से युवाओं को देश-विदेश में नौकरी के अवसर भी  मिल रहे हैं।

महासंघ ने बताया कि युवाओं को नॉकरी के लायक  बनाने के लिए वोकेशनल प्रशिक्षकों पहले सबंधित व्यवसायिक कम्पनियों में लगभग 6 साल से उपर निजी कम्पनियों में सेवाएं देने के बाद अनुभव प्राप्त करते हैं जिन्हे शिक्षा विभाग व निजी कंपनी की ओर से उन्हें रखा गया हैं।

वोकेशनल प्रशिक्षक विद्यार्थीओं को पढ़ाई के साथ-साथ, उन्हें प्रशिक्षण के लिए साक्षत्कार और नौकरी दिलवाना का काम भी करते हैं।

The post आउटसोर्स वोकेशनल प्रशिक्षकों ने स्थाई नीति बनाने के लिए कमेटी गठन करने पर जताया मुख्यमंत्री का आभार appeared first on हिमाचल वॉचर.