विश्व दृष्टि दिवस Archives - हिमाचल वॉचर

विश्व दृष्टि दिवस: हिमाचल में वर्ष 2020-21 में सफेद मोतियाबिंद के करवाए गए 25213 मुफ्त ऑपरेशन
शिमला– आज प्रदेश भर में विश्व दृष्टि दिवस मनाया गया। यह दिवस हर वर्ष अक्तूबर माह में दूसरे गुरूवार को मनाया जाता है। स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस वर्ष का थीम ‘Love Yours Eyes’ ‘अपनी आंखो से प्यार करो’ है। प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि विश्व में 1 अरब लोग कमज़ोर नज़र या दृष्टिहीनता से ग्रसित हैं। इसका मुख्य कारण अपवर्तक त्रुटि (Refractive error) एवं मोतियाबिंद है।

प्रवक्ता ने कहा कि इस समस्या को ध्यान में रखते हुए प्रदेश भर में 1976 से राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य लोगों का अंधेपन से बचाव, निदान व उपचार करना है। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत 50 वर्ष से अधिक आयु के होने वाले मोतियाबिंद का ऑपरेशन मुफ्त करवाया जाता है। इसके अतिरिक्त अपवर्तक त्रुटि (Refractive error) होने पर मुफ्त चश्में वितरित किए जाते हैं। इसके लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया है व स्वास्थ्य संस्थानों में आधुनिक मशीनें उपलब्ध करवाई गई हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में विभिन्न NGO एवं निजी अस्पतालों की सहभागिता से भी मोतियाबिंद के ऑपरेशन करवाने का प्रावधान है। वर्ष 2020-21 में 25213 सफेद मोतियाबिंद के ऑपरेशन मुफ्त करवाए गए हैं। इस वर्ष जुलाई 2021 तक 7393 मोतियाबिंद के ऑपरेशन करवाए जा चुके है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में आईजीएमसी शिमला (IGMC Shimla) व डॉ.राजेंदर प्रसाद गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज टांडा (Dr. RPGMC Tanda) में 2 नेत्र बैंक कार्यरत हैं। इसके अतिरिक्त लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक मंडी (SLBSGMC Ner Chowk) में तीसरा नेत्र बैंक स्थापित किया जा रहा है। प्रदेश में क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला जिला कांगडा व डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज और अस्पताल नाहन (Dr. YSPGMC Nahan) में नेत्र संग्रह केन्द्र इस कार्यक्रम के अन्तर्गत चलाए जा रहे हैं। वर्ष 2016 से आज तक 131 नेत्र गोलक (eye balls) नेत्र दान के स्वरूप लिए जा चुके हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि इस कार्यक्रम के अन्तर्गत मिशन दृष्टि अभियान शीघ्र ही चलाया जाएगा। इस अभियान मे कक्षा छः से बारहवीं के सभी सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों की आंखों की जांच करवाकर उन्हें अपवर्तक त्रुटि (Refractive error) पाए जाने पर मुफ्त चश्में बांटने का प्रावधान किया गया है।

Photo by Brands&People on Unsplash

The post विश्व दृष्टि दिवस: हिमाचल में वर्ष 2020-21 में सफेद मोतियाबिंद के करवाए गए 25213 मुफ्त ऑपरेशन appeared first on हिमाचल वॉचर.