विशाल नेहरिया Archives - हिमाचल वॉचर

वीडियो: धर्मशाला भाजपा विधायक पर पत्नी ने लगाया मारपीट और मानसिक उत्पीड़न का आरोप, पुलिस से मांगी सुरक्षा
शिमला- धर्मशाला से बीजेपी  के विधायक विशाल नेहरिया की एचएएस पत्नी ओशिन शर्मा ने उन पर मारपीट तथा मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस में भी की है और सुरक्षा की मांग की है। ओशिन 2019 बैच की एचएएस अधिकारी है। ओशीन शर्मा ने मारपीट को लेकर एक वीडियो भी बनाया है जिसमे उन्होंने सारा वक्तव्य बयान किया है। ओशिन ने आरोप लगाया की गाठ वीरवार नेहरिया ने उन्हें एक साथ तीन थपड इतनी ज़ोर से मारे की उसकी उँगलियों के निशान पद गए। वीडियो में ओशिन ने अपने चेहरे पर पड़े उँगलियों के निशान के फोटो दिखाए  है।

ओशिन ने आरोप लगाया यह पहला मौका नहीं था जब नेहरिया ने उनके साथ मार पीट की हो। ओशिन ने आरोप लगाया कि शादी के चार दिन बाद जब वह कोरोना संक्रमित थी तो नेहरिया ने उनसे मारपीट की और रात को घर से निकाल दिया। और जब इन्होने अपना फोन उनसे माँगा तो उन्होंने इनका फोन भी नहीं दिया गया। घर से बाहर निकलने के बाद में जब ओशिन सड़क किनारे खड़ी थी तो विशाल ने उसके पास पहुँच कर वापस घर चलने को कहा और कांच की बोतल ली और उनसे कहा की अगर वह उसके साथ घर नहीं गयी तो अपने सर पर कांच की बोतल मारेंगे और खुद को नुकसान पहुंचाएगा। इसके बाद ओशिन नेहरिया के साथ घर चली गयी। ओशिन ने कहा कि जब उसने विशाल  के माता पिता को इस बात के बारे में बताने को कहा तो विशाल ने छुरी लेकर अपने आप को वॉशरूम में बंद करके खुद को मरने की धमकी दी।

ओशिन का कहना है कि इसी तरह के मानसिक दबाव बनाकर नेहरिया उन्हें चुप रहने पर मजबूर करता था।

ओशिन ने कहा कि इस घटना के दौरान विधायक के माता पिता घर नहीं थे। ओशिन ने विधायक की माता पर भी अपने माता पिता को घर में बुलाकर जलील करने के आरोप लगाए है। ओशिन ने आरोप कि फरवरी 2021 में चंडीगढ़ में भी होटेल में नेहरिया ने शराब पीकर मारपीट की थी। ओशिन का आरोप की नेहरिया ने उनके माता पिता को भी धमकियाँ दी है। ओशिन ने यह भी कहा की विशाल चाहते थे कि वह गर्भवती हों, लेकिन इस तरह के हालात में वह ऐसा नहीं चाहती हैं। इस बात को लेकर भी विशाल ने इनसे कई बार झगड़ा हुआ है।

अब इन आरोपों की सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी। एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने भी इस शिकायत के मिलने की पुष्टि की है।

शादी को हुए है अभी दो महीने

बता दे की अभी दो महीने पहले 26 अप्रैल को ही विधायक विशाल नेहरिया और ओशीन शर्मा की शादी हुई थी और इनका प्रेम विवाह है। शादी से पहले ओशिन नगरोटा सुरिया ब्लॉक में बीडीओ के पद पर कार्य कर चुकी है।  वर्तमान में ओशिन शर्मा धर्मशाला में बतौर एचएएस पद पर सेवाएं दे रही हैं।  विशाल नहेरियां 2019 के उपचुनाव में पहली बार विधायक बने है। इस समय उनकी गिनती हिमाचल के सबसे युवा विधायकों में होती है।

एसपी काँगड़ा ने यह कहा

एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने कहा कि उनके पास ओशीन की तरफ से एक लिखित शिकायत दी गई है, पर उसमें उन्होंने FIR दर्ज करने के लिए नहीं कहा है। बस शिकायत इसलिए दी है, जिससे भविष्य में विधायक को कुछ हो तो उसके लिए उन्हें जिम्मेदार न ठहराया जाए।  पुलिस सुरक्षा देने के सवाल पर रंजन ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से अभी जो बन सकेगा वो किया जाएगा। फिलहाल इस मामले की जांच संबंधित अधिकारी को सौंप दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

The post वीडियो: धर्मशाला भाजपा विधायक पर पत्नी ने लगाया मारपीट और मानसिक उत्पीड़न का आरोप, पुलिस से मांगी सुरक्षा appeared first on हिमाचल वॉचर.