वामपंथी संगठन Archives - हिमाचल वॉचर

केंद्र बजट से निराश वामपंथी सगठनों ने किया धरना प्रदर्शन,जलाई बजट की प्रति
शिमला- केंद्र सरकार की ओर से जारी किए गए बजट में युवाओं के लिए रोजगार का किसी तरह का कोई प्रावधान ना करने और महंगाई से राहत ना देने के विरोध में आज वामपंथी संगठनों ने धरना प्रदर्शन किया।

इस प्रदर्शन के दौरान एसएफआई, डीवाईएफआई ओर एआईडीडब्ल्यूए ने बजट की प्रति को भी जलाया। केंद्रीय कमेटी के आवाह्न पर यह धरना प्रदर्शन किया गया।

डीवाईएफआई शिमला शहरी सचिव अमित कुमार ने बताया कि एक और जहां पूरे देश में कोरोना महामारी के चलते विभिन्न लोगों को इस बजट से आस थी कि इस बजट के बाद जनता को राहत मिलेगी परंतु केंद्र सरकार ने किसी प्रकार की राहत इस बजट में नहीं दी गई ।

सचिव ने कहा कि बजट में जहां एक और मनरेगा में बजट कम किया गया वहीं दूसरी और युवाओं को रोजगार देने की बात तो कि गई परंतु कोरोना महामारी के चलते जिस तरह से लगातार रोजगार छिन गया उसकी भरपाई करना मुश्किल है। जो राहत केंद्र सरकार युवाओं को दे सकती थी वो राहत केंद्र सरकार की ओर नहीं दी गई।

उन्होंने कहा कि आज देश के अंदर विभिन्न परीक्षाओं को पास कर जब युवा रोजगार की बात करते हैं तो उन्हें लाठी-डंडे दिए जा रहे हैं। बिहार में पिछले दिनों हुई घटना इसका एक जीता जागता उदाहरण है।

अमित ने बताया कि देश के अंदर अनेक विभागों में अनगिनत पद खाली पड़े हैं लेकिन केंद्र की सरकार उन पदों को भरने का कार्य नहीं कर रही है। और केंद्र सरकार 2014 से लेकर हर वर्ष नौकरी देने की बात करती है परंतु युवाओं को स्थाई रोजगार के नाम पर ठेके पर नौकरियां दी जा रही है और युवाओं का शोषण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि  केंद्र सरकार की ओर से इस बजट में बढ़ती महंगाई को लेकर किसी प्रकार की राहत आम जनता को नहीं दी गई सरकार लगातार बढ़ती महंगाई को कम करने में विफल रही है जहां गैस सिलेंडर की कीमत 1000 से ऊपर है वहीं दूसरी ओर खाद्य पदार्थों की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा हैं।

इस बजट में महंगाई को कम करने को लेकर केंद्र की सरकार ने कोई भी कदम नहीं उठाया है । सरकार इसे अमृत काल का बजट कह रही है लेकिन इस बजट में किसी भी वर्ग को राहत देने का कार्य नहीं किया गया।

प्रदर्शन के माध्यम से विभिन्न जन संगठनों ने केंद्र की सरकार से आगामी दिनों में बढ़ती महंगाई को कम करने रोजगार को लेकर स्थाई नीति बनाने छात्रों को आ रही विभिन्न समस्याओं को जल्द दूर करने की मांग की  है।

The post केंद्र बजट से निराश वामपंथी सगठनों ने किया धरना प्रदर्शन,जलाई बजट की प्रति appeared first on हिमाचल वॉचर.