लोक निर्माण विभाग Archives - हिमाचल वॉचर

राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर बैली ब्रिज बन कर तैयार, मंगलवार से शुरू हो सकती है वाहनों की आवाजाही
शिमला– राष्ट्रीय राजमार्ग 205 पर बैली ब्रिज का निर्माण कार्य सोमवार को पूरा हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग राजधानी शिमला को आठ जिलों से जोड़ने वाले इस पुल की लम्बाई 180 फुट है। मंगलवार को इस पुल से वाहनों की आवाजाही शुरू होने की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग के मेकेनिकल डिविजन ढली और धामी के अधिकारियों और मजदूरों ने 11 दिनों में कुल 110 घंटे काम कर इस पुल का निर्माण किया।

इस पुल को बनाने में  1.30 करोड़ का खर्च आया है। लोक निर्माण विभाग के मेकेनिकल डिविजन के 15 और धामी डिविजन के 15 कुल 30 मजदूरों ने दिन रात कार्य कर इस पुल का निर्माण किया है।

लोनिवि के मेकेनिकल डिविजन के अधिशासी अभियंता के.के रावत और सहायक अभियंता कमल शर्मा ने बताया कि छः बजे तक उनकी ओर से कार्य पूरा कर लिया गया है। वहीं धामी बीएंडआर डिविजन के अधिशासी अभियंता मान सिंह और सहायक अभियंता नवीन कौंडल ने कहा है कि एक ओर का रैंप गाड़ियों के छह बजे तक तैयार कर दिया गया तथा दूसरी ओर का कार्य देर रात तक पूरा कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि आरसीसी की सेटिँग के लिए कुछ समय देने के बाद विभाग व प्रशासन मंगलवार को दोपहर बाद इसे वाहनों के लिए खोल सकता है।

टीडीआर(Triple Double Enforcement Re-enforcement) 40 आर  तकनीक से 180 फुट लंबे और 3.27 मीटर चौड़े  पुल का निर्माण हुआ है। लोनिवि का मानना है कि पुल वाहनों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है। एक समय पर इससे 20 टन तक के वाहन आ जा सकेंगे।

बता दें कि एनएच-205 का यह हिस्सा 13 सितंबर को घंडल के पास धंस गया था। जिसके कारण वाहनों की आवाजाही ठप हो गयी थी। पिछले एक महीने से घंडल में सड़क के धंसने के कारण लोगों को 18 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय कर शिमला जाना पड़ रहा था।

The post राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर बैली ब्रिज बन कर तैयार, मंगलवार से शुरू हो सकती है वाहनों की आवाजाही appeared first on हिमाचल वॉचर.