राज्य पुस्तकालय शिमला Archives - हिमाचल वॉचर

कोचिंग संस्थानों और राज्य पुस्तकालय शिमला को 50% क्षमता के साथ शीघ्र खोला जाए: जनवादी सभा
शिमला-आज बुधवार को भारत की जनवादी नौजवान सभा शिमला शहरी इकाई ने राजधानी शिमला में स्थित पुस्तकालय खोलने की मांग को लेकर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सचिन कवल को ज्ञापन सौंपा।

शिमला शहरी सचिव अमित ने कहा कि पिछले 2 वर्षों से पूरे विश्व में कोरोना महामारी के चलते लोगों का जीवन पहले से ही अस्त-व्यस्त है वही कोरोना महामारी के कारण शिक्षा का क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं रहा है।

उन्होंने कहा कि इस महामारी के कारण सबसे ज्यादा परेशानी वर्तमान समय में युवाओं को हो रही है एक और जहां युवा पुस्तकालय में नीट,जई जेओए आईटी,क्लर्क,कमीशन आदि परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे वही एक बार फिर से पुस्तकालय को बंद कर युवाओं को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

इकाई ने कहा कि प्रदेश की राजधानी शिमला में हिमाचल के हर जिला से युवा शिक्षा ग्रहण करने के लिए पहुंचते हैं वही अगर पुस्तकालय को इसी प्रकार से बंद रखा जाएगा तो युवा कहां जाकर अपनी पढ़ाई कर पाएंगे।

शहरी सचिव ने बताया कि एक और प्रदेश में सभी राजनीतिक सांस्कृतिक व विवाह के कार्यक्रम विभिन्न बंदिशों के साथ करने की अनुमति सरकार द्वारा दी गई है तो वहीं युवाओं के लिए भी पुस्तकालयों को शीघ्र खोलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा व कुल्लू में 50% क्षमता के साथ पुस्तकालयों को खोल दिया गया है ऐसे में राजधानी शिमला में स्थित राज्य पुस्तकालय को भी युवाओं के लिए शीघ्र खोला जाना चाहिए।

प्रदेश सरकार से मांग करते हुए सभा ने कहा कि प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन राज्य पुस्तकालय को शीघ्र युवाओं के लिए 50% क्षमता के साथ खोलें जिससे कि युवा अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पुस्तकालय में आकर कर सके। साथ ही साथ प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले परीक्षार्थियों के लिए कोचिंग संस्थानों को 50% क्षमता के साथ शीघ्र खोला जाए।

सभा ने कहा कि अगर इन मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया तो आगामी दिनों में भारत की जनवादी नौजवान सभा युवाओं को लामबंद करते हुए एक व्यापक आंदोलन करेगी इसकी जिम्मेवारी सरकार व प्रशासन की होगी।

The post कोचिंग संस्थानों और राज्य पुस्तकालय शिमला को 50% क्षमता के साथ शीघ्र खोला जाए: जनवादी सभा appeared first on हिमाचल वॉचर.