राज्य कर एवं आबकारी विभाग हिमाचल प्रदेश Archives - हिमाचल वॉचर

सरकार ने शुरू की हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती योजना,करदाताओं को अनिवार्य दस्तावेज प्राप्त करने में मिलेगी सहायता
शिमला-  माल और सेवा कर में सम्मिलित अधिनियमों के तहत लम्बित मामलों और बकाया राशि के निपटान के लिए हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती योजना (विरासत मामले समाधान) 2021 आरम्भ की गई है। इस योजना से करदाताओं को अनिवार्य दस्तावेज प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

जीएसटी लागू होने के बाद भी करदाताओं के कर संबंधी मामलों के विवाद रह गए हैं। राज्य कर एवं आबकारी विभाग कि ओर से प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न हितधारकों और विभागीय अधिकारियों के अनुरोध पर इस योजना को शुरू किया गया है।

राज्य कर एवं आबकारी विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इस योजना के तहत, डीलर योजना के पहले चरण के दौरान ब्याज और जुर्माने के स्थान पर 10 प्रतिशत की दर से निपटान शुल्क के साथ अपना देय कर जमा कर सकते हैं, जिसकी अवधि 28 अप्रैल, 2022 को समाप्त होगी।

उन्होंने बताया कि  पहले चरण के दौरान आवेदन दाखिल करने में विफल रहने वाले डीलरों को निपटान शुल्क का भुगतान करना होगा। पहले चरण के दौरान लागू देय निपटान शुल्क का 150 प्रतिशत, दूसरे चरण की अवधि 29 अप्रैल से 28 जून, 2022 तक लागू होगी।

इस  योजना के तहत, करदाता बकाया कर राशि का भुगतान कर सकते हैं और कानून के तहत किसी भी अन्य परिणाम से मुक्त हो सकते हैं। इससे करदाताओं को राहत मिलेगी और उन्हें ब्याज व जुर्माने के स्थान पर केवल निपटान शुल्क देना होगा।

उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक पात्र डीलरों को अपने नजदीकी जिला/वृत्त कार्यालय में जाना होगा। उन्होंने डीलरों को योजना के समाप्त होने से पहले इस अवसर का लाभ उठाने का परामर्श दिया।

The post सरकार ने शुरू की  हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती योजना,करदाताओं को अनिवार्य दस्तावेज प्राप्त करने में मिलेगी सहायता appeared first on हिमाचल वॉचर.

आबकारी विभाग ने अनियमितताओं के चलते दो फर्मों और 14 शराब की दुकानों के लाइसेंस किये निलंबित
शिमला- राज्य कर एवं आबकारी विभाग की ओर से सिरमौर में दो फर्मों के नारकोटिक्स ड्रग्स उत्पादन (एमडी-6) के लाइसेंस निलंबित करने के साथ ही हमीरपुर में 13 और कांगड़ा में एक दुकान भी सील की गई है।

राज्य कर एवं आबकारी विभाग आयुक्त यूनुस ने बताय कि इन दुकानों के लाइसेंस भी निलंबित कर दिए हैं। विभाग ने एनडीपीएस अधिनियम में अनियमितताएं मिलने पर यह कार्रवाई की है।

विभाग ने जिला सिरमौर स्थित दो फर्मों की ओर से एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार उत्पाद तैयार न करने एवं बिक्री में अनियमितताएं पाए जाने के कारण दो फर्मों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उनके एमडी-6 लाइसेंस को निलंबित कर दिया है।

आबकारी आयुक्त ने बताया कि इसके अलावा विभाग ने जिला हमीरपुर में दो लाइसेंस धारकों की अवैध शराब के कारोबार में संलिप्तता पाए जाने के कारण उनके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उनकी हमीरपुर स्थित 13 दुकानों को सील कर उनके लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं।

वहीं जिला कांगड़ा में भी निरीक्षण के दौरान दुकान में अवैध शराब मिलने पर दुकान सील कर उसका लाइसेंस निलंबित कर दिया। वहीं जिला कांगड़ा में भी निरीक्षण के दौरान दुकान में अवैध शराब मिलने पर लाईसेंसी की दुकान को सील किया गया है।

उन्होंने यह भी कह कि  इस संदर्भ में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जा रही हैं और विभाग अवैध शराब का कारोबार करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी कार्रवाई जारी रखेगा।

The post आबकारी विभाग ने अनियमितताओं के चलते दो फर्मों और 14 शराब की दुकानों के लाइसेंस  किये निलंबित appeared first on हिमाचल वॉचर.

इस वर्ष जीएसटी संग्रह में 38 फ़ीसदी बढ़ोतरी,जनवरी माह में जीएसटी से सरकार ने एकत्र किए 427.72 करोड़ रुपए
शिमला- हिमाचल प्रदेश में जीएसटी कर के अन्तर्गत प्रदेश सरकार के राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने जनवरी 2022 में 427.72 करोड़ रुपये एकत्रित किए हैं।

आबकारी विभाग के  प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जनवरी,2021 में एकत्रित 346.30 करोड़ रुपये की तुलना में 24 प्रतिशत अधिक है। चालू वित्त वर्ष में जनवरी, 2022 तक संचयी जीएसटी संग्रह 3745.32 करोड़ रुपये रहा जबकि यह कर पिछले साल इसी अवधि के दौरान 2716.75 करोड़ रुपये था।

उन्होंने बताया कि 2022 तक संचयी जीएसटी में 38 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है।

प्रवक्ता ने कि कहा कि जीएसटी राजस्व में वृद्धि विभाग द्वारा रिटर्न फाइल करने वालों पर विशेष निगरानी,इन-ट्रांजिट वस्तुओं के सत्यापन में वृद्धि, विश्लेषणात्मक रिपोर्ट का बेहतर उपयोग और राज्य मुख्यालय द्वारा फील्ड के अधिकारियों के प्रदर्शन की निगरानी के कारण हो पाई है।

उन्होंने यह भी कहा कि जीएसटीएन की बिजनेस इंटेलिजेंस टूल आधारित रिपोर्टों द्वारा राज्य और केंद्रीय कर प्रशासन को कर की चोरी करने वाले लोगों पर कार्रवाई करने में मदद मिली है,जिसके वजह से राजस्व में वृद्धि हुई है।

विभाग जीएसटी राजस्व वृद्धि के लिए स्वैच्छिक अनुपालना बढ़ाने पर भी ध्यान केंद्रित कर रहा है। विभाग ने हितधारकों के अनुपालन संबंधी प्रश्नों और मुद्दों के समय से निष्पादन एवं जीएसटी कानून और प्रक्रियाओं में हो रहे परिवर्तनों के बारे में उन्हें जागरूक करने के लिए हाल ही में टैक्स हाट कार्यक्रम भी शुरू किया है।

The post इस वर्ष जीएसटी संग्रह में 38 फ़ीसदी बढ़ोतरी,जनवरी माह में जीएसटी से सरकार ने एकत्र किए 427.72 करोड़ रुपए appeared first on हिमाचल वॉचर.

व्यापारी वर्ग की टैक्स से संबंधित समस्याओं के निदान के लिए शुरू हुआ ‘टैक्स हाट’ शिकायत निवारण पोर्टल
शिमला- मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को राज्य कर एवं आबकारी विभाग के टैक्स हाट कार्यक्रम का शुभारंभ किया और कहा कि टैक्स हाट कर अनुपालन में सुधार के लिए अग्रणी तंत्र है।

उन्होंने कहा कि कर राष्ट्र के विकास एवं समृद्धि में बहुत अहम भूमिका निभाता है। राजस्व के बिना कोई भी प्रदेश समृद्ध नहीं बन सकता। उन्होंने कहा कि राज्य कर एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के निरंतर प्रयासों से ही प्रदेश का राजस्व वर्ष 1974-75 में 11 करोड़ रुपये से बढ़कर वर्ष 2020-21 में 7044 करोड़ रुपये हो गया है।

जयराम ने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश के कर प्रशासन की यात्रा, सामान्य बिक्री कर अधिनियम 1968 से आरंभ हुई जो मूल्य वर्धित कर अधिनियम, 2005 को पार करते हुए वर्तमान वस्तु एवं सेवा कर तक पहुंची है ।

उन्होंने कहा कि सरकार ने व्यापारियों के लिए जिला स्तर पर टैक्स फैसिलिटेशन सेल स्थापित किए हैं,जहां पर व्यापारी अपनी कराधान से संबंधित मुश्किलों को हल कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सेवा संकल्प के माध्यम से भी व्यापारियों की समस्याओं के निदान के लिए शिकायत निवारण पोर्टल शुरू किया गया है। जिस पर 1100 नंबर के माध्यम से आसानी से अपनी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।उन्होंने विभाग के ट्विटर व फेसबुक पेज का शुभारंभ भी किया।

प्रदेश सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव जेसी शर्मा ने कहा कि टैक्स हाट कार्यक्रम के तहत हितधारकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान तीन चरणों में किया जाएगा। ऑनलाइन माध्यम से करदाता अपनी समस्याओं एवं जिज्ञासाओं को विभाग की वेबसाइट के माध्यम से उठा सकते हैं जिसका समाधान संबंधित अधिकारियों द्वारा निश्चित अवधि में किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ऑफलाइन माध्यम से विभाग द्वारा समय-समय पर जिला एवं जोनल स्तर पर करदाताओं के साथ प्रत्यक्ष संवाद स्थापित कर शिकायतों ,मुद्दों एवं जिज्ञासाओं का निवारण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि वरिष्ठ स्तर पर हितधारकों के मुद्दों को उठाने के लिए विभाग में व्यापारी सुविधा प्रकोष्ठ बनाया गया है। ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से जीएसटी काउंसिल और नीतिगत मामलों पर व्यापारी सुविधा प्रकोष्ठ अपनी अनुशंसा के साथ सरकार को समाधान के बारे में सुझाव प्रेषित करेगा।

The post व्यापारी वर्ग की टैक्स से संबंधित समस्याओं के निदान के लिए शुरू हुआ ‘टैक्स हाट’ शिकायत निवारण पोर्टल appeared first on हिमाचल वॉचर.