रतन सिंह पाल Archives - हिमाचल वॉचर

अर्की से भाजपा प्रत्याशी पर 70,000 रुपए ठगी का आरोप, कोर्ट के आदेश के बावजूद बागवान को दे रहे केवल धमकियां
सोलन– हिमाचल प्रदेश में भाजपा द्वारा उपचुनाव के प्रत्याशियों की घोषणा के एक दिन पहले ही अर्की विधान सभा से प्रत्याशी रतन सिंह पाल विवादों में घिर गए है। कोटखाई के बागवान राजिंदर चौहान ने रतन सिंह पाल पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने कुछ तथ्य भी प्रस्तुत किये हैं और कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि सरकार दोषी आढ़तियों व खरीददारों के प्रति कोई कार्यवाही नहीं कर रही हैं।

चौहान ने कहा कि वह एक छोटे से किसान हैं और उन्होंने वर्ष 2005 में रतन फ्रूट कंपनी, शॉप न. 24 न्यू सब्जी मंडी, सोलन, जिसके मालिक रतन सिंह पाल, जो भाजपा के नेता हैं और राज्य सहकारी विकास परिषद के अध्यक्ष तथा अर्की से भाजपा के प्रत्याशी रहे हैं, को सेब बेचे थे। इन्होंने उस समय राजिंदर चौहान का करीब 70,000 रूपए का बकाया भुगतान करना था, परंतु वह आज तक नहीं किया गया और उल्टा धमकियां देने लगे कि जो करना है करो, मैं पैसे नहीं दूंगा।

चौहान ने कहा कि “मैं 2006 में कंज्यूमर फोरम में गया तथा 2010 में सिविल कोर्ट ठियोग में मामला शिफ्ट किया गया तथा 29 दिसम्बर 2012 को कोर्ट का निर्णय मेरे पक्ष में आया तथा कोर्ट ने 90,000 रुपए का भुगतान करने का आदेश पारित किया। लेकिन आढ़ती रतन सिंह पाल ने कोर्ट के आदेश को भी नहीं माना और मेरे पैसे आज तक नहीं दिए हैं।”

चौहान ने कहा कि इसके बाद सेब बागवानों के लिए उच्च न्यायालय के आदेश पर बनी SIT में शिकायत दी गई परन्तु वहाँ से भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। सचिवालय में सरकार में बैठे लोगों से भी शिकायत की गई परन्तु आज तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है। चौहान ने कहा कि “आज तक मेरा इस कार्यवाही में एक लाख रुपए खर्च हो गए हैं परन्तु मुझे न्याय नहीं मिला रहा है।”

राजिंदर चौहान ने प्रेस वार्ता के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आग्रह किया है कि वह तुरंत इस मामले में हस्तक्षेप कर रतन सिंह पाल आढ़ती से उनका बकाया भुगतान तुरंत करवा कर न्याय प्रदान करें और ऐसे किसानों का शोषण करने वाले व्यक्ति को सरकार संरक्षण प्रदान न करे।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि सरकार समय रहते इनके बकाया भुगतान नहीं करती और दोषी आढ़ती के विरुद्ध कार्यवाही नहीं करती है तो वह अपनी मांग को लेकर किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हैं और इसके लिए आढ़ती रतन सिंह पाल व प्रदेश सरकार जिम्मेवार होंगी।

हिमाचल किसान सभा ने भी बकाया भुगतान को लेकर सरकार का विरोध किया है तथा इनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की मांग की है। किसान सभा ने कहा कि प्रदेश की मंडियों में APMC कानून, 2005 की खुली अवहेलना कर आढ़तियों व खरीददारों के द्वारा इसकी धज्जियां उड़ाई जा रही है और सरकार मूकदर्शक बनकर बैठी है। इससे सरकार का किसान विरोधी और आढ़तियों व खरीददारों के प्रति सहानुभूति पूर्ण रवैया स्प्ष्ट होता है।

The post अर्की से भाजपा प्रत्याशी पर 70,000 रुपए ठगी का आरोप, कोर्ट के आदेश के बावजूद बागवान को दे रहे केवल धमकियां appeared first on हिमाचल वॉचर.

उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशियों के नाम घोषित, मंडी लोकसभा सीट से ब्रिगेडियर खुशाल सिंह को मिला टिकट
शिमला– हिमाचल प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। मंडी लोकसभा सीट से कारगिल युद्ध के हीरो सेवानिर्वित ब्रिगेडियर खुशाल सिंह को टिकट मिला है। इनकी टक्कर में कांग्रेस से स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पत्नी पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह उम्मीदवार है। कोटखाई विधान सभा क्षेत्र से नीलम सरैक, फतेहपुर से बलदेव ठाकुर तथा अर्की से रतन सिंह पाल को टिकट मिला है।

कोटखाई विधान सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पूर्व जिला परिषद सदस्य नीलम सरैक के मुकाबले में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर राम लाल के पोते रोहित ठाकुर उमीदवार है। वहीं भाजपा ने स्वर्गीय नरेंदर ब्राक्टा के बेटे चेतन ब्राक्टा को दरकिनार कर दिया है।

अर्की विधान सभा क्षेत्र से रतन सिंह पाल को टिकट मिला है जो 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री स्व.वीरभद्र सिंह से हारे थे।  रतन सिंह पाल के मुकाबले कांग्रेस से संजय अवस्थी उमीदवार है। टिकट मिलने के साथ -2 रतन सिंह पाल विवादों में भी घिर गए हैं। इन पर कोटखाई के एक बागवान ने 70,000 रुपए ठगी का आरोप भी लगाया है।

फतेहपुर विधान सभा क्षेत्र से बलदेव ठाकुर को टिकट मिला है। इन्होने 2017 में भाजपा से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ा था। बलदेव ठाकुर की टक्कर में कांग्रेस के स्व.सुजान सिंह पठानिया के पुत्र भवानी सिंह पठानिया उमीदवार है।

The post उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशियों के नाम घोषित, मंडी लोकसभा सीट से ब्रिगेडियर खुशाल सिंह को मिला टिकट appeared first on हिमाचल वॉचर.