यूक्रेन विवाद Archives - हिमाचल वॉचर

यूक्रेन में पढ़ रहे 18 सौ के करीब बच्चों को वापस लाने का प्रयास करे हिमाचल सरकार:मुकेश अग्निहोत्री
शिमला- विश्व पटल पर यूक्रेन का जो विवाद दिखाई दे रहा है जिसके बाद भारत सरकार ने भी वहां रह रहे भारतीयों को वापिस आने की एडवाइजरी जारी की है। यह सरकार की जिम्मेवारी बनती है कि वह वहां रह रहे भारतीयों को सुरक्षित अपने देश पहुंचाए। यह बात नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कही है और उनका यह भी कहना है कि हिमाचल सरकार को भी यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे प्रदेश के 18 सौ के करीब बच्चों को वापस लाने के लिए प्रयास करना चाहिए।

उन्होंने  कहा कि अभिभावक भी इन बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं ,ऐसे में हम सब का यह नैतिक कर्तव्य है कि विदेश में पढ़ाई कर रहे इन बच्चों को इस मुश्किल घड़ी से सुरक्षित वापस लाया जा सके और जो किराए में लूट हो रही है उसे भी रोकने के लिए विदेश व नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मामला उठाया जाना चाहिए।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस मामले पर तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता पांच राज्यों में जिस प्रकार से सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करते हुए प्रचार अभियान कर रहे हैं, इस बार जनता उन्हें निराश करेगी।

उन्होंने यह भी कहा  कि पांच राज्यों के चुनावों में भाजपा नेतृत्व को निराशा ही मिलेगी। जनता के बीच बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी व अन्य मुद्दों को लेकर कड़ी नाराजगी देखने को मिल रही है।

अग्निहोत्री ने बताया कि कांग्रेस ने  स्वयं चुनाव प्रचार खुद देखा है लोगों से बात की है लोग भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से भी  नाराज नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार भी विकास के साथ-साथ लोगों के जन जीवन में परिवर्तन लाने के लिए काम नहीं कर पाई है।

उन्होंने कहा कि जनता पर बोझ लादने का काम ही केंद्र सरकार ने किया है और हिमाचल को लेकर केवल झूठी घोषणाएं करने का काम हुआ है, जिसका माकूल जवाब हिमाचल की जनता भी समय आने पर देगी।

मुकेश अग्निहोत्री ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी आवाहन किया कि वे सरकार की गलत नीतियों को जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि अब समय जनता के बीच जाने का है और कांग्रेस पार्टी विपक्ष के नाते जनता की लड़ाई को लड़ेगी।

The post यूक्रेन में पढ़ रहे 18 सौ के करीब बच्चों को वापस लाने का प्रयास करे हिमाचल सरकार:मुकेश अग्निहोत्री appeared first on हिमाचल वॉचर.