मोदी सरकार Archives - हिमाचल वॉचर

पेगासस जासूसी मामला: मोदी सरकार ने देश मे लोकतांत्रिक मर्यादाओं और लोगों की निजिता का किया हनन
शिमला- पेगासस जासूसी मामलें में द न्यूयार्क टाइम्स में प्रकाशित खुलासे के बाद हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि अब भारत सरकार के पेगासस जासूसी को लेकर झूठ की पूरी पोल खुल गई है।

उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय को इस रिपोर्ट का सज्ञान लेते हुए इसकी जांच करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पेगासस जासूसी से विपक्ष के बड़े नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों,सुरक्षा एजेंसियों,जजों कुछ पत्रकारों व बड़े उद्योगपतियों के फोन हैक कर उनकी जासूसी करने का पुख्ता प्रमाण देश के सामने आ चुके है।

राठौर ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस जासूसी कांड के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे तौर पर दोषी है,क्योंकि यह पूरी तरह से देशद्रोह का मामला बनता है।

उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि सत्ता में बैठी सरकार ने लोकतंत्र का हनन करते हुए जासूसी के लिए पेगासस यंत्र खरीदा हो।

राठौर ने यह भी कहा कि पेगासस से देश के लोकतंत्र को बंधक बनाने की कोशिश की गई है। मोदी सरकार ने इस मामले में देश की संसद व उच्चतम न्यायालय को भी गुमराह करने का पूरा प्रयास किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अब जबकि द न्यूयार्क टाइम्स में प्रकाशित रिपोर्ट के बाद सच्चाई देश के सामने आ गई है,ऐसे में केंद्र की मोदी सरकार जासूसी के गुनाह से नही बच सकती है

राठौर ने कहा है कि जासूसी का खुलासा होने के बाद मोदी सरकार को सत्ता में बैठे रहने का कोई नैतिक अधिकार नही है। उन्होंने कहा है कि पेगासस जासूसी से मोदी सरकार ने देश मे लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हनन करते हुए लोगों की निजिता के अधिकार का भी हनन किया है।

देश की संवैधानिक संस्थाओं के साथ साथ उन सभी लोगों की जासूसी की है जो देश व लोकतंत्र मे अपना महत्वपूर्ण योगदान व स्थान रखते है।

The post पेगासस जासूसी मामला: मोदी सरकार ने देश मे लोकतांत्रिक मर्यादाओं और लोगों की निजिता का किया हनन appeared first on हिमाचल वॉचर.