मोदी शिमला रैली Archives - हिमाचल वॉचर

जुमलों की घुट्टी पिलाकर निकल लिए मोदी,भाजपा नेताओं के साथ मोदी ने किया कुठाराघात: कांग्रेस
प्रदेश हित में कोई बड़ी घोषणा न करने पर कांग्रेस ने पीएम और भाजपा को घेरा, राहत न मिलने से सेब उत्पादकों की उम्मीदें धराशायी, राजनीतिक रोटियां सेकने का लगाया आरोप

शिमला-   शिमला हवाई अड्डे से बंद पड़ी हवाई सेवाओं को दोबारा शुरू करने के लिए हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी का शुक्रिया किया। प्रदेश कांग्रेस ने कहा कि हवाई सेवाएं शुरू करने को सिर्फ उड़ान योजना का नया नाम मिला है, बाकि सब कुछ पुराना है। कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन नरेश चैहान ने कहा कि हिमाचल की जनता को नरेंद्र मोदी से बागवानों के साथ ही रेलवे विस्तार, पर्यटन, विशेष आर्थिक मदद व औद्योगिक पैकेज को लेकर घोषणाओं की उम्मीद थी, जो धराशायी हो गईं।

कांग्रेस ने पीएम मोदी पर चुटकी लेते हुए कहा कि मोदी सिर्फ जुमलों की घुट्टी पिलाकर निकल लिए। भाजपा नेताओं ने मोदी के शिमला दौरे को लेकर जितने अरमान लोगों के जगाए थे, उन सब पर कुठाराघात हुआ है।

पीएम ने पूर्व की भांति इस बार भी शिमला से अपना नाता जोड़कर भाषण तो लच्छेदार दिया, लेकिन जनहित के लिए कुछ देकर नहीं गए। सबसे अधिक मायूस तो बागवान हैं, चूंकि मोदी ने 2014 के लोकसभा चुनाव के समय सेब पर आयात शुल्क बढ़ाकर सौ फीसदी कर सेब उत्पादकों को बचाने का बड़ा वादा किया था।

कांग्रेस ने यह भी कहा कि तीन साल बीतने के बावजूद पीएम के द्वारा कोई राहत न देने से बागवान ठगा महसूस कर मायूस होकर घर लौटे। रैली में बड़ी संख्या में सेब उत्पादक इसी उम्मीद के साथ पहुंचे थे। सेब हिमाचल में सबसे बड़ा उद्योग हैं और इससे प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष तौर पर सैकड़ों लोगों का रोजगार जुड़ा है।

कांग्रेस का कहना है कि भाजपा नेता रैली में दावों के अनुरूप भीड़ भी नहीं जुटा पाए। पीएम मंडी के बाद शिमला में एक बार ऊना-तलवाड़ा रेलवे लाइन की फाइल खंगाल कर निकालने की बात तो कह गए, लेकिन ये फिर नहीं बताया कि इसका काम पूरा कब होगा। चैहान ने कहा कि प्रदेश की जनता को पीएम नरेंद्र मोदी की रैली से निराशा के अलावा कुछ हाथ नहीं लगा। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा नेताओं को लोगों को इसका जवाब देना चाहिए कि पीएम हिमाचल की लगातार अनदेखी क्यों कर रहे हैं?

The post जुमलों की घुट्टी पिलाकर निकल लिए मोदी,भाजपा नेताओं के साथ मोदी ने किया कुठाराघात: कांग्रेस appeared first on हिमाचल वॉचर.

मोदी की शिमला रैली के नाम पर बीजेपी लोगो से ऐंठ रही चंदा: कांग्रेस
शिमला-  27 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर होने वाली रैली को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व बिलासपुर जिले से वरिष्ठ नेता सीपीएस व हमीरपुर जिले के बड़सर से विधायक, पार्टी के महासचिव व शिमला के पूर्व विधायक, सीपीएस व रामपुर से विधायक,  सीपीएस और घुमारवीं से विधायक एवं बिलासपुर से कांग्रेस विधायक ने कहा है कि भाजपा कार्यकर्ता पीएम की शिमला रैली के नाम पर घर-घर जाकर चंदा एकत्रित कर लोगों की आंखों में धूल झोंक रहे हैं।

कांग्रेस ने कहा कि भाजपा के पास करोड़ों रुपये का फंड होने के बावजूद चंदा इक्कठा कर लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर ये भी बताना चाहिए कि नोटबंदी से ठीक पहले शिमला, मंडी, बिलासपुर, कांगड़ा, हमीरपुर और अन्य जिलों भाजपा ने पार्टी कार्यालयों के लिए जो जमीनें खरीदी, उसके लिए बीस करोड़ रुपये कहां से आए। हमीरपुर और शिमला में तो पहले से भाजपा के पार्टी कार्यालय हैं।

कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर आरोप लगते हुए कहा कि भूमि खरीदने के लिए बीस करोड़ रुपये काले धन का प्रयोग किया गया। भाजपा इसका जवाब दिए बिना बच नहीं सकती। इससे लोगों का ध्यान भटकाने के लिए चंदा एकत्रित करने का ढोंग रचा गया है। इसके पीछे भाजपा का मकसद शिमला नगर निगम चुनाव को लेकर भी घर-घर तक पहुंचना है।

कांग्रेस ने यह भी कहा कि साढ़े चार साल से अधिक का समय बीतने पर शिमला भाजपा को क्षेत्र की जनता की याद आई है। चुनाव मैदान में उतरने से पहले भाजपा अब पीएम मोदी के नाम का सहारा ले रही है। गली-गली जाकर सफाई अभियान के नाम पर फोटो सेशन किया जा रहा है, जबकि आज तक भाजपा कार्यकर्ताओं और पार्टी के निगम पार्षदों को शिमला के वार्डों की याद नहीं आई। इससे भाजपा का असली चेहरा बेनकाब हुआ है।

The post मोदी की शिमला रैली के नाम पर बीजेपी लोगो से ऐंठ रही चंदा: कांग्रेस appeared first on हिमाचल वॉचर.