मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह Archives - हिमाचल वॉचर

वीरभद्र सिंह का दिल्ली स्तिथ फार्म हाउस जब्त
शिमला- आय से ज्यादा संपत्ति के मामले में घिरे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को बड़ा झटका लगा है। दैनिक हिंदी अखबार के अनुसार: वीरभद्र सिंह के महरौली वाले फार्म हाउस को अटैच करने के ईडी के आदेश पर विशेष अदालत ने मुहर लगा दी है।

अदालत ने अपने आदेश में कहा कि ये संपत्ति तब तक अटैच रहेगी जब तक मामला कोर्ट में विचाराधीन है। आपको बता दें कि ईडी ने 3 अप्रैल को ये फार्म हाउस अटैच करने के आदेश दिए थे। यह फॉर्म हाउस वीरभद्र के बेटे विक्रमादित्य सिंह और बेटी अपराजिता सिंह की कंपनी के नाम पर खरीदा गया था।

27.29 करोड़ की है संपत्ति

जांच एजेंसी का आरोप है कि ये फार्म हाउस काले धन के जरिए खरीदा गया। कागजों में इस संपत्ति की कीमत 1 करोड़ बीस लाख बताई गई है, जबकि इसकी मार्केट वैल्यू 27.29 करोड़ रुपए हैं। फार्म हाउस खरीदने के लिए 5.41 करोड़ रुपए नकद दिए गए।

फॉर्महाउस फर्जी कंपनियों की फंडिंग के जरिए खरीदा गया। फॉर्महाउस खरीदने के लिए पैसों की व्यवस्था वकामुल्ला चंद्रशेखर ने की, जो तारिनी ग्रुप ऑफ कंपनीज के प्रमोटर हैं।

The post वीरभद्र सिंह का दिल्ली स्तिथ फार्म हाउस जब्त appeared first on हिमाचल वॉचर.

टूटू पीएचसी में सुविधाओं के आभाव को लेकर लोगों ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
108  एम्बुलेंस  को स्वास्थ्य केंद्र टुटू की पार्किंग में खड़ा किया जाये, आपातकाल स्थिति से निपटने में मिलेगी मदद,आसपास के क्षेत्र को मिलेगी जल्द एंबुलेंस सुविधा,पीएचसी टुटू में सुदृढ़ की जाएँ सुविधाएं , मुख्यमंत्री का आश्वासन ए ग्रेड किया जाएगा हेल्थ सेंटर

शिमला- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टुटू में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाये!  यह मांग विकास समिति ने मुख्यमंत्री के टुटू  दौरे के दौरान ज्ञापन सौंप कर की है !

समिति के अध्यक्ष ने जनहित में मांग की है की 108 एंबुलेंस को टुटू स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध पार्किंग में खड़ा किया जाये ताकि आपातकाल में शिमला में बढ़ती ट्रैफिक के चलते एंबुलेंस को दोनों तरफ आने -जाने में समय बर्बाद हो जाता है जिस कारण मरीज को अस्पताल पहुंचाने में देरी हो जाती है !

समिति अध्यक्ष ने कहा कि 108 एंबुलेंस  के स्थायी रूप से  टुटू में आ जाने से  एक ओर जहां जूब्ब्ड़हट्टी-जाठिया देवी-बडेहरी तक के मरीजों को जल्द अस्पताल पहुंचाने में समय की बचत होगी वहीं दूसरी ओर बायचड़ी,धमून,बनूटी-पाहल इलाके की शिमला ग्रामीण की जनता को भी आपातकाल समय में इसका लाभ होगा मिल सकेगा!

समिति के अध्यक्ष नागेन्द्र गुप्ता तथा महासचिव ठाकुर सिंह वर्मा बताया कि  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को जनता को समर्पित किए हुये लगभग दो वर्ष बीत चुके हैं और मात्र एक ही डाक्टर के सहारे स्वास्थ्य केंद्र कार्य कर रहा है जबकि रोजाना लगभग 60-70 मरीज इस केंद्र में इलाज के लिए आते हैं !

समिति ने कहा  कि सभी ने  दो डॉक्टरों  को तैनात करने की मांग की है और कहा कि एक मात्र डाक्टर को जब ब्लाक या जिला स्तर पर सेमीनारों या बैठकों के लिए मशोबरा,शिमला आना-जाना पड़ता है या निजी कार्यों से अवकाश पर जाना पड़ता है तो टुटू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आने –जाने वाले मरीजों को बिना इलाज के ही खाली हाथ लौटना पड़ता है !

उन्होने जल्द रेडियोग्राफर की स्थाई नियुक्ति बारे जनहित में मुख्यमंत्री से मांग की है ताकि मरीजों (खासकर गरीबों ) को प्राईवेट क्लीनिकों में एक्सरे के लिए ज्यादा पैसे चुकाने पड़ें ! समिति ने स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मांग भी की ताकि सड़क किनारे बसे इस स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को आपातकाल सेवाएँ भी प्राप्त हो सके ! विकास समिति ने वर्ष 2011 से स्वीकृत टुटू-तारादेवी मार्ग पर सड़क के बीचों-बीच खतरनाक पेड़ को काटने की भी मांग की है !

वहीं मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मांगो को पूरा करने का आश्वासन दिया और कहा की पीएचसी टुटू को ए ग्रेड स्वास्थ्य केंद्र की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी !

The post टूटू पीएचसी में सुविधाओं के आभाव को लेकर लोगों ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन appeared first on हिमाचल वॉचर.