मुख्यमंत्री चन्नी Archives - हिमाचल वॉचर

प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में चूक बेहद चिंताजनक, पंजाब में कांग्रेस सरकार विकास विरोधी:भाजपा
शिमला-आज बुधवार को पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में एक बहुत बड़ी चूक के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, हिमाचल भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, मुख्य प्रवक्ता व अन्य भाजपा नेताओं ने अपने बयान में कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार ने आगामी विधान सभा चुनाव में जनता के हाथों करारी हार के डर से पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रमों को विफल करने के लिए हर संभव कोशिश की और प्रधानमंत्री की सुरक्षा से खिलवाड़ किया गया है।

उन्होंने कहा पंजाब की कांग्रेस सरकार ने ऐसा करने में इस बात की भी परवाह नहीं की कि देश के प्रधानमंत्री को देश राज्य में प्रमुख विकास कार्यों की आधारशिला रखनी थी।

भाजपा नेताओं ने कहा अपनी निकृष्ट सोच और ओछी हरकतों से पंजाब की कांग्रेस सरकार ने दिखा दिया है कि वह विकास विरोधी है। यह घटना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में एक बहुत बड़ी चूक थी और यह बेहद चिंताजनक है।

भाजपा ने यह भी कहा कि प्रदर्शनकारियों को प्रधानमंत्री के रास्ते में जाने दिया गया और उनकी सुरक्षा से समझौता किया गया जबकि पंजाब के मुख्य सचिव और डीजीपी ने एसपीजी को आश्वासन दिया था कि रास्ता पूरी तरह से साफ है।

भाजपा ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी ने फोन पर बात करने या इस मामले का समाधान करने से इनकार कर दिया। पंजाब सरकार द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली रणनीति, लोकतांत्रिक सिद्धांतों में विश्वास रखने वाले किसी भी व्यक्ति को कष्ट पहुंचाएगी और उन्हें व्यथित करेगी।

भाजपा नेताओं नेआरोप लगाते हुए कहा कि यह दुःखद है कि पंजाब के लिए हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं को शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दौरा बाधित हो गया।

The post प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में चूक बेहद चिंताजनक, पंजाब में कांग्रेस सरकार विकास विरोधी:भाजपा appeared first on हिमाचल वॉचर.