महंगाई Archives - हिमाचल वॉचर

हिमाचल में 10 रुपये महंगा हुआ सीमेंट
एसीसी,अल्ट्राटेक व अंबुजा सीमेंट के दाम 10 रुपये प्रति बैग बढ़ा दिए गए हैं।

शिमला- हिमाचल प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने सीमेंट के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। एसीसी, अल्ट्राटेक व अंबुजा सीमेंट के दाम 10 रुपये प्रति बैग बढ़ा दिए गए हैं।

प्रदेश में सीमेंट के दाम बढ़ने से आम आदमी पर इसका बोझ तो पड़ेगा ही साथ ही साथ जो लोग नए घर बना रहे हैं उनके बजट पर भी इसका असर पड़ेगा।

सीमेंट विक्रेता कंपनी के संचालक ने बताया कि पहले एसीसी सीमेंट का दाम 410 से 415 रुपये प्रति बैग था, जो की अब 420 से 425 रुपये प्रति बैग हो गए हैं।

तो वहीं अंबुजा सीमेंट का बैग पहले 415 रुपये में मिल रही था, जो अब 425 रुपये में मिलेगा। अल्ट्राटेक सीमेंट प्रति बैग 405 से बढ़कर अब 415 रुपये हो गया है।

सीमेंट के दामों में आए उछाल के अलावा सरिये के दाम भी एक महीने में दो सौ से 300 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गए हैं।

The post हिमाचल में 10 रुपये महंगा हुआ सीमेंट appeared first on हिमाचल वॉचर.

प्रदेश सरकार स्वर्ण आयोग का गठन कर लोगों को सांप्रदायिक तरीके से बांटने की कर रही कोशिश: एसएफआई
शिमला– हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एसएफआई इकाई ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय के अंदर आरक्षण और सामान्य वर्ग आयोग के विषय पर स्टडी सर्कल करवाया। इस पर बात रखते हुए एसएफआई कैंपस सचिव विवेक राज ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार स्वर्ण आयोग का गठन कर महंगाई, बेरोजगारी और  शिक्षा के मुद्दों को दरकिनार करते हुए लोगों को सांप्रदायिक तरीके से बांटने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने बात रखते हुए कहा कि देश व प्रदेश के अंदर इस समय बेरोजगारी का सबसे बड़ा मुद्दा है और शिक्षा का जो लगातार निजीकरण किया जा रहा है इन मुद्दों पर बात ना करते हुए सरकार लोगों को भटकाने का काम कर रही है।

अध्यक्ष रॉकी ने कहा कि इस समय प्रदेश के अंदर बेरोजगारी प्रतिदिन बढ़ती जा रही है परंतु प्रदेश की सरकार इस पर ध्यान ना देते हुए लोगों को भटकाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी को संगठित होकर इस पर लड़ाई लड़ने की जरूरत है ताकि स्वर्ण आयोग के द्वारा किसी विशेष समुदाय या वर्ग का शोषण ना हो।

उन्होंने यह भी कहा कि देश व प्रदेश की सरकार लोगों को धर्म के नाम पर बांटने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश की सरकार लगातार एक धर्म के लिए काम कर रही है और अन्य समुदाय को बांटने का काम कर रही है तथा उनके साथ शोषण करने का काम भी कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार इसी तरह के हमले करती रही तो एसएफआई लोगों को संगठित करके देश व प्रदेश की सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी।

The post प्रदेश सरकार स्वर्ण आयोग का गठन कर लोगों को सांप्रदायिक तरीके से बांटने की कर रही कोशिश: एसएफआई appeared first on हिमाचल वॉचर.

भाजपा सरकार की नीतियां के कारण खाद्य वस्तुओं की कीमतों से लेकर बिजली, पानी, प्रॉपर्टी टैक्स व बस किराये में वृद्धि: संजय चौहान
शिमला– देश तथा प्रदेश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ़ कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने 25 नवम्बर को प्रदेश भर में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान राजधानी शिमला में भी प्रदर्शन किया गया और उपायुक्त कार्यालय से नाज़ तक जलूस निकाला गया।

सीपीआईएम के जिला सचिव संजय चौहान ने कहा कि आज देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार के द्वारा जो नीतियां लागू की जा रही है, उससे महंगाई में भारी वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल व डीज़ल पर केंद्र सरकार के द्वारा निरन्तर उत्पाद शुल्क बढ़ाया जा रहा है, जिससे पेट्रोल व डीज़ल के दाम 110 रुपये से पार हो गये।

चौहान ने कहा कि जबसे मोदी की सरकार केंद्र में आई है तब से पेट्रोल और डीजल पर कई गुणा उत्पाद शुल्क बढ़ाया गया है। वर्ष 2014 में सरकार उत्पाद शुल्क से 92000 करोड़ रुपए एकत्र करती थी और वर्ष 2020 में 3,27,000 करोड़ रुपए एकत्र किए गए है। उन्होंने कहा कि सरकार एक ओर कॉरपोरेट घरानों को छूट दे रही हैं तो दूसरी ओर आम जनता पर टैक्स का बोझ डाला जा रहा है।

उन्होंने कहा कि रसोई गैस की कीमतों में निरंतर वृद्धि की जा रही है। आज घरेलू गैस का सिलेंडर 1000 रुपये से ऊपर मिल रहा है और व्यवसायिक सिलिंडर 2200 रुपये से ऊपर मिल रहा है। सरकार की नीतियों से खाद्य तेल, प्याज़, टमाटर व अन्य खाद्य वस्तुओं की कीमतों में भारी वृद्धि हो रही है।

चौहान ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली से डिपो में मिलने वाले राशन में सब्सिडी में कटौती की जा रही है। बिजली, पानी, कूड़ा उठाने की फीस, प्रॉपर्टी टैक्स, बस किराया व अन्य सेवाओं की कीमतों में भी वृद्धि की जा रही है।

चौहान ने कहा कि सीपीआईएम भाजपा सरकार की इन मजदूर, किसान व आम जनता विरोधी नीतियों को पलटने के लिये तब तक संघर्ष जारी रखेगी, जब तक सरकार इनको पलट नहीं देगी।

The post भाजपा सरकार की नीतियां के कारण खाद्य वस्तुओं की कीमतों से लेकर बिजली, पानी, प्रॉपर्टी टैक्स व बस किराये में वृद्धि: संजय चौहान appeared first on हिमाचल वॉचर.

निजी स्कूल खोलने का निर्णय स्कूल प्रशासन के ऊपर थोप अपनी जिम्मेदारीयों से भाग रही सरकार
शिमला-अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी ने सरकार के उस फैसले की कड़ी निंदा की है जिसमे सरकार ने निजी स्कूल खोलने का निर्णय स्कूल प्रशासन के ऊपर थोप दिया है। समिति ने कहा कि सरकार अपनी जिम्मेदारीयों से भाग रही है और प्रदेश में सर्दियों में बंद होने बाले स्कूलों के अभिभावकों को ऐसी परिस्थिति में ला दिया है जिससे अभिभावकों को कई तरह की परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है।

समिति ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के चलते अधिकांश माता पिता जो शहरों में सिर्फ अपने बच्चों की शिक्षा के लिए आते है, उन्होंने इस महामारी के चलते और भारी भरकम महंगाई और बिजली, पानी और कूड़े के दामो में सरकार द्वारा बेतहाशा वृद्धि के कारण अपने आवास छोड़ दिए है, उन्हें सरकार के इस निर्णय से और ज्यादा हताशा हुई है।

प्रदेश में कोरोना महामारी के कारण छात्रों की पढ़ाई ऑनलाइन ही रही थी और निजी स्कूलों के संचालकों ने किसी को बताए बिना पीटीए का गठन किया, जिसकी स्कूल संचालकों ने अभी तक एक भी बैठक नही बुलाई है। समिति ने कहा कि कई स्कूलों के प्रधानाचार्यो ने पीटीए के सदस्यों को यह तक कह दिया कि कोई भी सदस्य किसी कक्षा का व्हाट्सएप ग्रुप नही बनाएगा। जिस भी अभिभावक को कोई परेशानी होगी वह सीधा प्रधानाचार्य के पास आएगा। समिति ने यह भी कहा कि एक तो प्रबंधक ने उन्हें अपने अधिकारों से वंचित कर दिया दूसरा यह पीटीए के नियमों और कायदों के खिलाफ है।

समिति ने कहा कि इस महँगाई में अभिभावकों ने आनन फानन में आकर बच्चों को कॉपी किताबें, और वर्दी का प्रबंध किया, लेकिन सरकार ने एक भी बार नही सोचा कि जिन माता पिता को अपनी नौकरी पेशे से महामारी के दौरान हाथ धोना पड़ा है या जिनके आय के साधन कुछ भी नही है, वह अभिभावक अपने बच्चों का खर्च कैसे उठाएंगे।

The post निजी स्कूल खोलने का निर्णय स्कूल प्रशासन के ऊपर थोप अपनी जिम्मेदारीयों से भाग रही सरकार appeared first on हिमाचल वॉचर.

सराज पंचायत में जिला परिषद सदस्य रीना की अध्यक्षता में हुई युवा कांग्रेस की बैठक, युवाओं को पार्टी से जोड़ने की बनाई रणनीति
शिमला– उपचुनावो में मिली जीत के बाद अब कांग्रेस के सभी संगठन 2022 की तैयारियों में जुट गए। खास कर युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ने के लिए युवा कांग्रेस रणनीति बनाने में जुट गई है। रविवार को बसंतपुर के तहत सराज जोन में शिमला ग्रामीण युवा कांग्रेस ने बैठक का आयोजन किया जिसमें सात पंचायतों के प्रतिनिधियों ने हिसा लिया बैठक में जिला परिषद सदस्य कुमारी रीना विशेष रूप से उपस्थित रही। बैठक में हर बूथ पर पांच यूथ को जोड़ने को लेकर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान शिमला ग्रामीण युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा ने कहा कि पार्टी के साथ युवाओं को जोड़ने का अभियान शुरू किया जा रहा है और हर बूथ पर पांच यूथ हो इसके लिए आज बैठक कर सराज जोन की सात पंचायतों के युवाओं के साथ चर्चा की और युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ने को लेकर रणनीति तैयार की गई।

वहीं जिला परिषद सदस्य रीना ने कहा कि उप चुनावों में प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को अपना समर्थन दिया है और चारो सीटों पर जीत दर्ज की है। अब 2022 में भी कांग्रेस सत्ता में लाने के लिए अभी से तैयारी शुरू की गई है और खास कर युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ने के लिए युवा कांग्रेस काम कर रही है और शिमला ग्रामीण में उनके क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ने में पूरा सहयोग किया जाएगा।

उन्होंने कहा आज लोग बीजेपी की नीतियों से दुखी है, मंहगाई आसमान छू रही है। सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर ही कांग्रेस जनता के बीच जा रही है और लोगो को पार्टी के साथ जोड़ने का काम करेगी।

The post सराज पंचायत में जिला परिषद सदस्य रीना की अध्यक्षता में हुई युवा कांग्रेस की बैठक, युवाओं को पार्टी से जोड़ने की बनाई रणनीति appeared first on हिमाचल वॉचर.

केंद्र सरकार ने पेट्रोल 5, डीजल 10 रुपए किया सस्ता, हिमाचल सरकार कम करेगी वैट
केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में पेट्रोल पर 5 रुपए और डीजल पर 10 रुपए एक्साइज ड्यूटी कम करने का ऐलान किया है। यह नई कीमतें दिवाली के दिन चार नवंबर से लागू हो जाएंगी। इस फैसले के बाद प्रदेश में पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी आएगी।

वहीँ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर कहा कि पहाड़ी राज्य हिमाचल में यातायात के साधन पेट्रोल और डीजल पर निर्भर हैं, ऐसे में जनता को इस रियायत का सीधा लाभ मिलेगा। पेट्रोल और डीजल पर वैट कम करने को लेकर प्रदेश सरकार जल्द इसकी अधिसूचना जारी करेगी।

The post केंद्र सरकार ने पेट्रोल 5, डीजल 10 रुपए किया सस्ता, हिमाचल सरकार कम करेगी वैट appeared first on हिमाचल वॉचर.

हिमाचल में आठ से 10 रुपये बढ़े सीमेंट के दाम, एक बैग की कीमत 450 रुपये तक पहुंची
शिमला-हिमाचल में सीमेंट बैग के दाम आठ से 10 रुपये बढ़ गए हैं। बीते 10 दिनों के दौरान सीमेंट बैग की कीमतों में यह दूसरी बार बढ़ोतरी हुई है। एसीसी और अंबुजा सीमेंट के दाम बढ़े हैं। हिमचाल में अब सीमेंट के एक बैग की कीमत 450 रुपये तक पहुंच गई है। सीमेंट की यह कीमतें बाजार तय करता है। सरकार का इस पर कोई नियंत्रण नहीं है।

सीमेंट सहित ईंट, रेत-बजरी के लगातार बढ़ रहे दामों के चलते मकान बनाने की लागत भी अब काफी बढ़ गई है। वहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बढ़ने से लोगों में पहले से ही भारी रोष है।

The post हिमाचल में आठ से 10 रुपये बढ़े सीमेंट के दाम, एक बैग की कीमत 450 रुपये तक पहुंची appeared first on हिमाचल वॉचर.

भाजपा के शासनकाल में ‘विकास गुल,प्रचार फुल’ का काम जोरों पर: संजय दत्त
शिमला-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हिमाचल मामलों के प्रभारी सचिव संजय दत्त ने भाजपा पर एक बार फिर महंगाई और बेरोजगारी की समस्या के प्रति उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। संजय दत्त ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों सहित अर्की, फतेहपुर व जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्रों में लोगों के साथ संवाद करने के बाद यह तय है कि हिमाचल में इन उप चुनावों में भाजपा की पराजय तय है। उन्होने कहा कि उपचुनाव के परिणामों को लेकर मुख्यमंत्री खुद दिल से हार मान चुके हैं इसलिए इस तरह की ब्यांबाजी कर रहे हैं।

संजय दत्त ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में विकास गुल,प्रचार फुल का काम जोरों पर है। आज जनता मंहगाई की मार से बुरी तरह पीस रही हैं। रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं, डीजल-पैट्रोल 100 रु0 के पार हो चुके है और रसोई गैस सिलेंडर एक हजार के पार पंहुच गया है तथा रसोई गैस पर गरीबों को मिलने वाली सब्सिडी भी समाप्त कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि किसानों और बागवानों को उपकरणों एवं कीटनाशक दवाईयों पर मिलने वाले उपदान भी समाप्त कर दिये गये हैं। प्रदेश में शिक्षा तथा स्वास्थय सेवाएं बुरी तरह चरमरा चुकी हैं, सड़को की हालत ठीक नहीं है, कर्मचारी और पेंनशनर परेशान हैं, परन्तु भारतीय जनता पार्टी मोदी के गुणगान करने में तथा प्रचार-प्रसार करने पर जनता के धन का दुरुपयोग कर रही है।

दत्त ने कहा कि अगर राज्य सरकार ने विकास किया होता तो आज मुख्यमंत्री को क्षेत्रवाद के नाम पर मण्डी में वोट नहीं मांगने पड़ते। अगर भाजपा सरकार ने विकास किया होता तो आज जुब्बल कोटखाई नावर, फतेहपुर तथा अर्की में भाजपा को अपने ही लोगों से चुनौतियों का सामना नहीं करन पड़ता।

उन्होने कहा कि राज्य सरकार की गलत नीतियों व कार्यप्रणाली से भाजपा के अन्दर ही कार्यकर्ताओं में व्यापक स्तर पर असंतोष व्याप्त है और भाजपा कार्यकर्ता अपनी ही सरकार में अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में अपनी हार देख भाजपा के लोग लोकतंत्र को शर्मसार करने वाले कृत्यों को अंजाम देने पर उतारु हो गये है, जिसका ताजा प्रकरण रामपुर में भाजपा की गाड़ी में अवैध शराब आपूर्ति करने से स्पष्ट होता है।

उन्हेंने कहा कि जनता मंहगाई, बेरागारी व सरकार की उपेक्षा से तंग है और आने वाले 30 अक्तूबर को जुब्बल कोटखाई नावर, फतेहपुर तथा अर्की सहित मण्डी संसदीय क्षेत्र की जनता भाजपा को मुँह तोड़ जवाब देगी। इस पर दत्त ने कहा कि किसान परेशान है, महंगाइ पर घमासान है क्योंकि भाजपा सरकार नाकाम है।

The post भाजपा के शासनकाल में ‘विकास गुल,प्रचार फुल’ का काम जोरों पर: संजय दत्त appeared first on हिमाचल वॉचर.

प्रदेश के लोग बेरोजगार पर सरकार यूपी, बिहार के लोगों को दे रही नौकरी, मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना में भी करोड़ों का भ्रष्टाचार : काँग्रेस
शिमला– हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता कुशल जेठी ने प्रदेश की भाजपा सरकार को महंगाई, बेरोजगारी व किसानों और बागवानों के मुद्दों पर घेरा और कई आरोप लगाए।

कुशल जेठी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के शासनकाल में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। उन्होनें कहा कि पैट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमते, खाद्य वस्तुओं के दामों में वृद्धि व रसोई गैस सिलेंडर के दाम 1000 रूपये के पार हो गए हैं और अब डिपूओं में मिलने वाली दालों के दामों में भी वृद्धि कर भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता की महंगाई से कमर तोड़ दी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के शासन काल में किसान और बागवान सड़कों पर बैठे अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं, परंतु भाजपा सरकार चुप्पी साधे बैठी है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल के गत 4 वर्षों में प्रदेश में बेरोजगारों की संख्या में निरंतर वृद्धि हुई है, लेकिन भाजपा की भगवाधारी सरकार बिहार और यूपी के लोगों को रोजगार दे रही है।

कुशल जेठी ने प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना के तहत मिलने वाली मुफ्त बेबी केयर किट पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि इस योजना के तहत केवल उन्हीं लोगों को लाभ मिलता है, जिनके बच्चे सरकारी अस्पताल में जन्मे हो। उन्होंने कहा कि बेबी केयर किट के तहत जो 15 जरूरी वस्तुएं दी जाती हैं, उनका न्यूनतम खूदरा मुल्य 1074.98 रूपये है, जबकि जो वस्तुएं योजना के तहत दी जाती है, उनकी गुणवत्ता बहुत ही निम्न दर्जे की है।

उन्होंने कहा कि उच्च गुणवत्ता की वस्तुएं जोकि बेबी केयर किट में दी जाती है, उन्हें बाजार से खरीदने का मूल्य 500 रूपये से भी कम है। उन्होंने कहा इसमें करोड़ों रूपए का भ्रष्टाचार हुआ है, जिसकी सीबीआई जांच की जानी चाहिए और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देना चाहिए।

The post प्रदेश के लोग बेरोजगार पर  सरकार यूपी, बिहार के लोगों को दे रही नौकरी, मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना में भी करोड़ों का भ्रष्टाचार : काँग्रेस appeared first on हिमाचल वॉचर.

चुनावी मुद्दों से ध्यान भटका रही भाजपा, चार सालों के कार्यो का श्वेत पत्र जारी करे मुख्यमंत्री: नरेश चौहान
शिमला– हिमाचल में हो रहे उप चुनावो को लेकर दोनों प्रमुख दलों कांग्रेस और बीजेपी में जुबानी जंग तेज हो गई है। बीजेपी जहां कांग्रेस को सेना पर दिए गए बयान पर घेर रही है वहीं कांग्रेस भी बीजेपी को मंहगाई बेरोजगारी और गुटबाजी पर घेर रही है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता नरेश चौहान ने कहा कि भाजपा को कांग्रेस की दीक्षा, नेतृत्व और नीति की चिंता छोड़ कर केंद्र तथा प्रदेश में भाजपा सरकार ने केवल निजीकरण पर ही ध्यान केंद्रित किया हुआ है।

चौहान ने कहा कि कांग्रेस के बजाय भाजपा में ख़ेमे बाजी चरम पर है, भाजपा कई गुटों में बंट कर रह गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले यह स्पष्ट करे कि भाजपा किसके कहने पर कार्य करती है – मुख्यमंत्री खेमा अलग है, अनुराग धूमल खेमा अलग है, नड्डा खेमा अलग है या आरएसएस के कहने पर कार्य होते हैं।

चौहान ने कहा कि  प्रदेश में उपचुनावों का दौर चला हुआ है और भाजपा जनहित के मुद्दों  के बजाय कांग्रेस पार्टी पर ही पूरी पत्रकार वार्ता कर असली मुद्दों से प्रदेशकी जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से बीते कल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कांग्रेस के नेतृत्व, नीति और दिशा पर जो सवाल उठाया है तो यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि कांग्रेस के पास नेता भी है, नीति भी है, और कांग्रेस की अपनी दिशा भी है।

चौहान ने कहा कि कोरोना के बाद बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी आज जनता के अहम मुद्दे हैं। करोना के चलते लोगों की नौकरियां चली गई, छोटे धंधे चौपट हो गए। अगर महंगाई की बात की जाए तो पेट्रोल डीजल 100 के पार हो गए हैं। उन्होंने कहा कि आज जिस उज्जवला योजना की प्रदेश सरकार चर्चा करती है वहीं सिलेंडर 1000 रूपये के पार पहुंच चुका है।

उन्होंने कहा कि आज दिनचर्या की चीजों के दाम सातवें आसमान को छू रहे हैं। यह प्रदेश सरकार तथा केंद्र सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह अहम मुद्दों पर चर्चा करें तथा देश एवं प्रदेश की जनता को बढ़ती महंगाई तथा बेरोजगारी से निजात दिलाई जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से चार साल के कार्यो को लेकर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है।

The post चुनावी मुद्दों से ध्यान भटका रही भाजपा, चार सालों के कार्यो का श्वेत पत्र जारी करे मुख्यमंत्री: नरेश चौहान appeared first on हिमाचल वॉचर.