मनाली-लेह मार्ग Archives - हिमाचल वॉचर

हिमाचल में 17 से 20 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी के आसार
शिमला- मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में सोमवार से फिर  मौसम बिगड़ने जा रहा है। प्रदेश के मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 17 से 20 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

हालांकि,मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने लाहौल,किन्नौर और चंबा के बर्फीले इलाकों के लोगों को एहतियात बरतने की हिदायत दी गई है।आज को रविवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सुबह के समय धूप खिली रही।

वहीं कुल्लू के उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि अगले तीन दिनों तक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की आशंका है। 17 जनवरी को जलोड़ी दर्रा के खनाग से सोझा तथा मनाली-लेह मार्ग में हिमखंड गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। ऐसे में सैलानियों के साथ जिलावासी मौसम को देखकर ही आवाजाही करें।

The post हिमाचल में 17 से 20 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी के आसार appeared first on हिमाचल वॉचर.

एचआरटीसी का नाम सबसे लंबे रूट और दुर्गम इलाकों में बस सेवा के लिए लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज
एचआरटीसी ने सबसे लंबे रूट और दुर्गम इलाकों में बस सेवा का सफल संचालन कर इस राज्य ने लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवा लिया है, बेहतर सेवाओं के लिए एचआरटीसी सम्मानित

शिमला- एशिया के सबसे ऊंचे गांव किब्बर (लाहौल स्पीति, हिमाचल प्रदेश)और बर्फ से ढके रहने वाले 1245 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मनाली-लेह रूट पर बस सुविधा देने वाले एक मात्र निगम एचआरटीसी के नाम नेशनल रिकॉर्ड भी है।

लाहौल-स्पीति का किब्बर गांव समुद्र की सतह से 14200 फीट की ऊंचाई पर बसा हुआ है। काजा से किब्बर गांव की दूरी 25 किलोमीटर है। इस संकरे और दुर्गम मार्ग से एचआरटीसी की बस 90 मिनट में यात्रियों को एशिया के सबसे ऊंचे गांव किब्बर तक पहुंचाती है। मार्ग इतना दुर्गम है कि लोग छोटा वाहन चलाने से भी डरते हैं।

दिल्ली से वाया मनाली लेह का सफर बेहद रोमांचक और खतरों से भरा है। दिल्ली से चलने वाली एचआरटीसी की बस दूसरे दिन करीब 30 घंटे सफर के बाद लेह पहुंचती है। यात्रियों के रात्रि पड़ाव की व्यवस्था जिला मुख्यालय केलांग में होती है।

इस रूट पर 13051 फीट ऊंचा रोहतांग दर्रा, 16400 फीट ऊंचा बारालाचा दर्रा और 17582 फीट ऊंचा तंगलंगला दर्रा पड़ता है। इन दर्रों को पार कर एचआरटीसी की बस यात्रियों को लेह तक पहुंचाती है। दिल्ली से लेह का किराया मात्र 1380 रुपये है। एचआरटीसी के महाप्रबंधक ऑपरेशन एचके गुप्ता ने लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड की ओर से पत्र मिलने की पुष्टि की है।

हिमाचल और जेएंडके के बर्फ से लकदक पहाड़ों से गुजरने वाला मनाली-लेह मार्ग साल में मात्र चार माह के लिए खुलता है। इन महीनों में एचआरटीसी दिल्ली से लेह के लिए वाया मनाली बस सेवा शुरू करता है। पर्यटक ही नहीं सेना के जवान भी इस सेवा का लाभ उठाते हैं।

हाल ही में रोहतांग दर्रा बहाल किया गया है। बीआरओ ने हिमाचल के सीमांत क्षेत्र सरचू तक सड़क बहाली का लक्ष्य 25 मई तक रखा है। लेह की तरफ से भी मार्ग बहाल किया जा रहा है। हर साल जून माह से इस रूट पर बस सेवा शुरू की जाती है।

The post एचआरटीसी का नाम सबसे लंबे रूट और दुर्गम इलाकों में बस सेवा के लिए लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज appeared first on हिमाचल वॉचर.