मंडी पुलिस एसआईटी Archives - हिमाचल वॉचर

चोरी की गाड़ियों में मंडी पुलिस कर्मी की संलिप्तता से महकमे में मचा हड़कंप, 18 गाड़ियां बरामद
मंडी-  जिला पुलिस की ओर से वाहन चोरी और बेचने के मामले में एक पुलिस कर्मी की संलिप्तता से महकमे में हड़कंप मचा है। वाहन चोरी मामले की जांच एसआईटी कर रही है। अब तक पुलिस ने सुंदनगर, नेरचौक, रंधाड़ा, रानी की बाईं, भौर से आधा दर्जन से अधिक लग्जरी गाड़ियां बरामद की हैं, जो फर्जी दस्तावेजों के चल रही थीं। उक्त गाड़ियों पर कंडम हो चुके वाहनों के नंबर प्लेट लगा कर इस्तेमाल किया जा रहा था।

वाहन चोरी और बेचने के मामले में जिला पुलिस का यह अब तक सबसे बड़ा खुलासा है। लेकिन मामले में एक पुलिस कर्मी की संलिप्तता से पुलिस विभाग में खलबली मची है। आरोपियों से  पुलिस कर्मी की सांठ गांठ बताई जा रही है।

गत रविवार को जिला पुलिस अधीक्षक प्रेम कुमार ठाकुर की अगुवाई में पुलिस टीम ने जिला के विभिन्न स्थानों पर छापे मार कर आठ लग्जरी गाड़ियां बरामद की थी और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

गत सोमवार को भी दो कारें और एक टिप्पर बरामद किया था। वाहन चोर गिरोह का खुलासा होने के बाद जिला पुलिस अब तक करीब 18 गाड़ियां बरामद कर चुकी हैं। जिनकी कीमत ढाई करोड़ से ज्यादा आंकी जा रही है। पुलिस आरोपी राजू गुप्ता व महेंद्र गुप्ता से गहन पूछताछ कर रही है।

बरामद की गई दो इनोवो गाड़ियां कर्नाटक की हैं। इन गाड़ियों के मालिकों का पुलिस पता लगने का प्रयास कर रही है। एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर का कहना है कि वाहन चोरी मामले की हर पहलू की जांच की जा रही है। और इसमें में जिसकी भी संलिप्तता होगी, कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

The post चोरी की गाड़ियों में मंडी पुलिस कर्मी की संलिप्तता से महकमे में मचा हड़कंप, 18 गाड़ियां बरामद appeared first on हिमाचल वॉचर.