भेड़पालक Archives - हिमाचल वॉचर

भेड़पालकों की भेड़ बकरियों की चोरी की समस्या का समाधान करे सरकार: भंडारी
शिमला- सर्दियों के मौसम में सिरमौर के चरागाहों में भेड़पालक अपनी भेड़ बकरियां चराने के लिए लाते है,लेकिन इन जगहों पर अब भेड़पालकों की भेड़ बकरियां चोरी हो रही है जिससे भेड़पालक खासे परेशान हैं। भेड़पालकों की इस समस्या का समाधान करने की मांग हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने सरकार से की है।

उन्होंने सरकार से यह आग्रह किया है कि सर्दियों के मौसम में हिमाचल के जिला किन्नौर,शिमला, कुल्लू,चंबा आदि जिलों से भेड़ और बकरी पालक अपने जीवन की पूंजी यानी इन पशुओं को चरने के लिए सिरमौर के चरागाहों में लाते है लेकिन पिछले कुछ समय से भेड़पालको के ढेरों से एक दिन में 20 से 30 भेड़ बकरियां चुराई जा रही है जो कि अत्यंत चिंता का विषय है।

नेगी का कहना है कि इन भोले भाले गरीब भेड़पालको ने अपनी इस समस्या को ज़िलाधीश और पुलीस अधीक्षक सिरमौर के समक्ष भी रखा था लेकिन उनके पशुओं को बचाने और चोरी किए गए पशुओं के विषय मे पुलिस द्वारा कोई भी कड़ा संज्ञान नहीं लिया गया है।

उन्होंने बताया कि यह भेड़पालक ना ही पढ़े लिखे है ना ही इनकी कोई राजनीतिक पहुंच है जिससे ये पुलिस पर न्याय के लिए दबाव बना सके। यह पशु ही इनके जीवन का धन है जिनसे निकलने वाली ऊन और पशुओं को वह बड़ा करके पालन पोषण करके बेच कर आमदनी कमाते है।

नेगी ने कहा कि सिरमौर क्षेत्र के कुछ असामाजिक तत्व इनके भोलेपन का फायदा उठा कर जिले से बाहर की कुछ चोरों की गैंग के साथ मिलकर चोरियों को अंजाम दे रहे है।

उन्होंने कहा कि अगर ज़िला प्रशासन ने इन चोर ममाफिया के उपर कड़ी कार्रवाई अमल में नहीं लाई तो भेड़ और बकरी पालन करने वाले इन गरीब और भोले भाले लोगों के व्यापार पर खतरा मंडराता हुआ नज़र आ रहा है। अगर ये चोरी का सिलसिला बदस्तूर जारी रहा तो हिमाचल के भेड़ और बकरी पलकों के लिए इस प्रकृति को नुकसान पहुंचाए बिना किए जाने वाले कार्य को बंद करने की नौबत आ सकती है।

युवा कांग्रेस ने  मुख्यमंत्री से अनुरोध  करते  हुए कहा कि वे  मामले को गंभीरता से ले और अगर ज़िला प्रशासन अब भी नहीं जागा तो युवा कांग्रेस को मजबूरन पुलीस अधीक्षक सिरमौर का घेराव करना पड़ेगा।

The post भेड़पालकों की भेड़ बकरियों की चोरी की समस्या का समाधान करे सरकार: भंडारी appeared first on हिमाचल वॉचर.