भूस्खलन Archives - हिमाचल वॉचर

हिमाचल में दो दिनों से हो रही भारी बारिश, 26 सितम्बर तक खराब रहेगा मौसम
शिमला– प्रदेश में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सोलन,शिमला और सिरमौर में 23 सितम्बर को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है तथा भूस्खलन होने की संभावना भी जताई है। इस दौरान बारिश के साथ-2 बादल गर्जना और तड़ित की संभावना भी है। मौसम विभाग के अनुसार 26 सितम्बर तक कुछ स्थानों पर बारिश होने का पूर्वानुमान है।

जिला कुल्लू में बुधवार को येलो अलर्ट के बीच रघुपुर घाटी में बादल फटा, जिससे सड़कों और फसलों को भारी नुकसान हुआ है। जिले के तीन गांवों के पैदल रास्ते टूट गए हैं। भारी बारिश से मटर की फसल तबाह हो गई है। इस दौरान रास्ते टूटने से फनौटी पंचायत में 1000 सेब की पेटियां फंस गई थी।

प्रदेश में बुधवार को 22 सड़कों पर यातायात बंद रहा। इनमें 11 सड़कें सिरमौर, 5 मंडी, 3 कुल्लू, 2 शिमला और एक बिलासपुर जिले में बंद रही। इसके अलावा बीस मकान और 10 गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं।

प्रधान सचिव राजस्व ओंकार शर्मा ने बताया है कि इस बार मानसून शुरू होने से अभी तक 1070 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। 424 लोगों की जान जा चुकी है। इनमे लापता 13 लोग भी शामिल हैं। 700 पशुओं की मृत्यु हुई है और 1000 से ज्यादा मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं।

The post हिमाचल में दो दिनों से हो रही भारी बारिश, 26 सितम्बर तक खराब रहेगा मौसम appeared first on हिमाचल वॉचर.

निगुलसरी बचाव अभियान : सातवें दिन तीन और शवों को निकाला गया, मृतकों की संख्यां 28 पहुंची
किन्नौर– किन्नौर जिले में नेशनल हाईवे-5 पर निगुलसरी के पास पहाड़ टूटने से हुए हादसे के बाद बचाव अभियान के सातवें दिन मंगलवार को तीन और लोगों के शवों को निकाल लिया गया है। निकाले गए शवों की पहचान बलराम कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी दहलान जिला ऊना और सूर्यवंश पुत्र बागजीत निवासी गांव ननसपो पीओ तरंडा तहसील निचार किन्नौर के रूप में हुई है। तीसरे शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

यह तीनों शव बचाव दल को घटनास्थल से करीब 150 मीटर नीचे ढांक में मिले। इस हादसे के मृतकों की संख्या 28 पहुंच गई है। प्रशासन की ओर से जारी लापता लोगों की सूची के हिसाब से अब सभी शवों को निकाल लिया गया है। हालांकि, प्रशासन ने कहा है की सर्च ऑपरेशन अभी दो दिन तक जारी रहेगा।

बता दें कि बीते 11 अगस्त को भावानगर से 10 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे -5 पर निगुलसरी के पास यात्रियों से भरी एचआरटीसी बस,  टिपर, दो कारों सहित अखबार की गाड़ी पर चट्टानें गिर गई थी। जिससे कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि बस यात्रियों समेत अन्य लोग मलबे में दब गए थे। बहरहाल, घटनास्थल पर पहाड़ी से पत्थरों के गिरने का सिलसिला जारी है।

The post निगुलसरी बचाव अभियान : सातवें दिन तीन और शवों को निकाला गया, मृतकों की संख्यां 28 पहुंची appeared first on हिमाचल वॉचर.