बीआरओ Archives - हिमाचल वॉचर

अब केवल होटल बुक करवाने वाले पर्यटक ही जा सकेंगे लाहौल, पुलिस बैरियर पर दिखानी होगी बुकिंग
लाहौल-स्पीति पुलिस ने आपातकालीन स्थिति और सड़क की स्थिति जानने व अधिक जानकारी के लिए यह संपर्क नंबर जारी किए हैं।

जिला आपदा नियंत्रण कक्ष: 9459461355, कंट्रोल रूम:8988092298

शिमला- लाहौल प्रशासन और पुलिस ने उन सैलानियों को घाटी में प्रवेश की अनुमति दी है जिन्होंने लाहौल के होटलों और होम स्टे में बुकिंग करवा रखी है। पर्यटकों को सोलंगनाला में पुलिस बैरियर पर लाहौल में बुक होटलों और होमस्टे की बुकिंग को दिखाना आवश्यक होगा, इसके बाद ही उन्हें घाटी में प्रवेश कर सकेंगे ।

लाहौल और पांगी की ओर जाने वाले स्थानीय निवासियों के लिए फोर बाई फोर वाहनों में चलने की अनुमति दी है। तो वहीं सैलानियों को अभी अटल टनल रोहतांग और लाहौल की वादियों में घूमने की इजाजत नहीं है।

पिछले हफ्ते कुल्लू और लाहौल घाटी में हुई रिकॉर्ड बर्फबारी के बाद धीरे-धीरे जनजीवनअब सामान्य होने लगा है। लेकिन कुल्लू-मनाली आने वाले सैलानी एक सप्ताह बाद भी न तो अटल टनल रोहतांग जा पा रहे हैं और न ही लाहौल के सिस्सू और कोकसर का रुख कर पा रहे हैं।

बीआरओ द्वारा मनाली से आगे सोलंगनाला से सिस्सू तक मार्ग से बर्फ हटा दी है, लेकिन वन-वे होने से सैलानियों की आवाजाही अभी रुकी हुई है। प्रशासन के इस निर्णय से घाटी के पर्यटन और व्यवसाय को भी लाभ मिलेगा।

The post अब केवल होटल बुक करवाने वाले पर्यटक ही जा सकेंगे लाहौल, पुलिस बैरियर पर दिखानी होगी बुकिंग appeared first on हिमाचल वॉचर.

रक्षा मंत्री ने हिमाचल को समर्पित किए 5 पुल, बीआरओ द्वारा किया गया है निर्माण
शिमला रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम द्वारा देश् के चार राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण 27 परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं।जिसमे से पांच पुल हिमाचल प्रदेश में निर्मित किए गए हैं।

इन परियोजनाओं का निर्माण सीमा सड़क संगठन (बी.आर.ओ.) द्वारा किया गया है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इस कार्यक्रम में शिमला से वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे।

परियोजनाओं को समर्पित करने के लिए मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज देश की सीमाएं पहले से ज्यादा सुरक्षित हैं। देश की सीमाओं तक सम्पर्क सुविधा बढ़ी है और आधारभूत संरचना का भी विकास हो रहा है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि आज जिन परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया गया है उनमें से पांच पुल हिमाचल प्रदेश में निर्मित किए गए हैं। मनाली-सरचू सड़क मार्ग पर बने कोठी-1 पुल, कोठी-2 पुल, कमांडर पुल और पातसियो पुल तथा पोवारी-पूह सड़क पर बने काशंग पुल देश की सुरक्षा में अहम योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि लेह के लिए वैकल्पिक मार्ग पर बने ये पुल जम्मू और कश्मीर तथा लेह में तैनात हमारे सैनिकों के लिए बहुत मददगार सिद्ध होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन पुलों का लाभ स्थानीय लोगों को भी मिलेगा। इनसे लाहौल स्पीति के केलांग सहित लेह-लद्दाख के वासियों के बीच आर्थिक और सामाजिक संबंधों को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि अब यहां से न सिर्फ भारी सैन्य वाहन सुगमता से गुजर सकेंगे बल्कि स्थानीय जनता भी लाभान्वित होगी। यहां से सेब, आलू, मटर, बादाम और अन्य फसलें बाहर ले जाने में सुविधा होगी। ये पुल किन्नौर जिले की आर्थिकी को बढ़ाने में भी अहम योगदान देंगे।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए बीआरओ को बधाई देते हुए कहा कि बीआरओ ने इस वर्ष आधारभूत ढांचे से जुड़ी 102 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का कार्य पूरा कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के जनजातीय और सुदूर क्षेत्रों में लोगों का जीवन सरल बनाने और इन क्षेत्रों की आर्थिकी में सुधार करने में बी.आर.ओ. का अहम योगदान है। प्रोजेक्ट दीपक, बी.आर.ओ, शिमला के कर्नल प्रणय डंगवाल और अधिशासी अभियंता पंकज कुमार शिमला  भी  मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित थे ।

The post रक्षा मंत्री ने हिमाचल को समर्पित किए 5 पुल, बीआरओ द्वारा किया गया है निर्माण appeared first on हिमाचल वॉचर.

एचआरटीसी का नाम सबसे लंबे रूट और दुर्गम इलाकों में बस सेवा के लिए लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज
एचआरटीसी ने सबसे लंबे रूट और दुर्गम इलाकों में बस सेवा का सफल संचालन कर इस राज्य ने लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवा लिया है, बेहतर सेवाओं के लिए एचआरटीसी सम्मानित

शिमला- एशिया के सबसे ऊंचे गांव किब्बर (लाहौल स्पीति, हिमाचल प्रदेश)और बर्फ से ढके रहने वाले 1245 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मनाली-लेह रूट पर बस सुविधा देने वाले एक मात्र निगम एचआरटीसी के नाम नेशनल रिकॉर्ड भी है।

लाहौल-स्पीति का किब्बर गांव समुद्र की सतह से 14200 फीट की ऊंचाई पर बसा हुआ है। काजा से किब्बर गांव की दूरी 25 किलोमीटर है। इस संकरे और दुर्गम मार्ग से एचआरटीसी की बस 90 मिनट में यात्रियों को एशिया के सबसे ऊंचे गांव किब्बर तक पहुंचाती है। मार्ग इतना दुर्गम है कि लोग छोटा वाहन चलाने से भी डरते हैं।

दिल्ली से वाया मनाली लेह का सफर बेहद रोमांचक और खतरों से भरा है। दिल्ली से चलने वाली एचआरटीसी की बस दूसरे दिन करीब 30 घंटे सफर के बाद लेह पहुंचती है। यात्रियों के रात्रि पड़ाव की व्यवस्था जिला मुख्यालय केलांग में होती है।

इस रूट पर 13051 फीट ऊंचा रोहतांग दर्रा, 16400 फीट ऊंचा बारालाचा दर्रा और 17582 फीट ऊंचा तंगलंगला दर्रा पड़ता है। इन दर्रों को पार कर एचआरटीसी की बस यात्रियों को लेह तक पहुंचाती है। दिल्ली से लेह का किराया मात्र 1380 रुपये है। एचआरटीसी के महाप्रबंधक ऑपरेशन एचके गुप्ता ने लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड की ओर से पत्र मिलने की पुष्टि की है।

हिमाचल और जेएंडके के बर्फ से लकदक पहाड़ों से गुजरने वाला मनाली-लेह मार्ग साल में मात्र चार माह के लिए खुलता है। इन महीनों में एचआरटीसी दिल्ली से लेह के लिए वाया मनाली बस सेवा शुरू करता है। पर्यटक ही नहीं सेना के जवान भी इस सेवा का लाभ उठाते हैं।

हाल ही में रोहतांग दर्रा बहाल किया गया है। बीआरओ ने हिमाचल के सीमांत क्षेत्र सरचू तक सड़क बहाली का लक्ष्य 25 मई तक रखा है। लेह की तरफ से भी मार्ग बहाल किया जा रहा है। हर साल जून माह से इस रूट पर बस सेवा शुरू की जाती है।

The post एचआरटीसी का नाम सबसे लंबे रूट और दुर्गम इलाकों में बस सेवा के लिए लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज appeared first on हिमाचल वॉचर.