बालूगंज Archives - हिमाचल वॉचर

शिमला में पिछले दो महीनो से सरकारी व निजी बसों के रूटों में किए गए बदलाव से समय और आर्थिक हानि से जनता हो रही परेशान:भाजपा
शिमला- राजधानी शिमला में पिछले दो महीनो से सभी सरकारी व निजी बसों के रूटों में किए गए बदलाव की वजह से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किरण बावा ने जारी एक प्रैस बयान में यह बात कही।

उन्होंने ने कहा की प्रदेश प्रशासन द्वारा शिमला से टुटू, समरहिल, जतोग व बालूगंज की ओर जाने वाली सभी बसों का रूट वाया चक्कर कर दिए हैं और टुटू की ओर से शिमला आने वाली सभी बसें वाया बालूगंज जा रही है जिससे कि बालूगंज और चक्कर की जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बावा ने यह भी कहा कि जो लोग टुटू से चक्कर की तरफ आना चाहते हैं उन्हें पावर हाउस उतरकर पैदल ही चक्कर तक आना पड़ रहा है और जो लोग शिमला से समरहिल या बालूगंज जाना चाहते हैं उन्हें वाया चक्कर होकर जाना पड़ता है जिससे कि उनका समय भी अधिक लगता है और किराया भी अधिक देना पड़ रहा है।

भाजपा का यह भी कहना है कि बसों के रूटो में किए गए बदलाव की वजह से लोगों आर्थिक हानि भी उठानी पड़ रही है। लोगों को बसों में अधिक किराया देना पड़ रहा है साथ ही अपने घरों तक पहुंचने में भी उन्हें काफी देर हो जाती है।

किरण बावा ने स्थानीय प्रशासन से आग्रह किया है कि बसों के रूटों में किए गए बदलाव को तुरंत वापिस लिया जाए और बसों की आवाजाही की व्यवस्था को पूर्व की भांति किया जाए या फिर कुछ बसों को वाया बालूगंज और कुछ बसों को वाया चक्कर चलाया जाए ताकि लोगों को पेश आ रही दिक्कतों से निजात मिल सके।

The post शिमला में पिछले दो महीनो से सरकारी व निजी बसों के रूटों में किए गए बदलाव से समय और आर्थिक हानि से जनता हो रही परेशान:भाजपा appeared first on हिमाचल वॉचर.