बागबानी Archives - हिमाचल वॉचर

सेब में हो रही रस्टिंग की समस्या के बारे में जागरूकता और अनुसंधान करने की आवश्कयता: डॉ. कौशल
शिमला- डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के कुलपति डॉ. परविंदर कौशल ने विश्वविद्यालय परिसर में राज्य में बागवानी के सुधार में विश्वविद्यालय की भूमिका पर किसान प्रेम चौहान और हरीश चौहान के साथ चर्चा की।

डॉ. कौशल ने बताया कि किसानों ने उनसे विश्वविद्यालय से पिछले कुछ वर्षों से सेब में हो रही रस्टिंग की समस्या के बारे में अधिक जागरूकता और अनुसंधान करने का अनुरोध किया।

इस मौके पर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता बागवान प्रेम चौहान ने कहा कि किसानों को स्प्रे शेड्यूल का पालन करने की जरूरत है। उन्होंने विश्वविद्यालय से’कंट्रोल स्प्रे शेड्यूल’ तैयार करने का भी अनुरोध किया ताकि इसे और अधिक किफायती बनाया जा सके।

बागवान चौहान ने स्नातक छात्रों को सुझाव दिया की छात्रों को किसान के खेतों में बागवानी फसलों के लिए व्यावहारिक मॉडल स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए और ऐसे मॉडल को डिग्री के दौरान अंक भी दिये जाने चाहिए।

हिल स्टेट्स हॉर्टिकल्चर फोरम के संयोजक हरीश चौहान ने इम्पोर्टिड रोपण सामग्री के उचित क्वारंटाइन का मुद्दा उठाया। उन्होंने इस तरह की गतिविधियों में विश्वविद्यालय की अधिक भूमिका निभाने का आह्वान किया ताकि किसान के खेत में केवल रोग और कीट मुक्त सामग्री ही पहुंचे।

उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि विश्वविद्यालय को विभिन्न फलों जैसे नाशपाती के लिए स्प्रे शेड्यूल तैयार करना चाहिए, क्योंकि बड़ी संख्या में बागवान इसकी खेती कर रहे हैं।

डॉ. कौशल ने किसानों के सुझावों की सराहना की और कह कि यह प्रयास किया जायेगा कि इसे विश्वविद्यालय के कार्यक्रमों में लागू किया जा सके।

बातचीत के दौरान, डॉ कौशल ने विश्वविद्यालय द्वारा पिछले कुछ वर्षों में अपनी पहुंच में सुधार के लिए उठाए गए विभिन्न कदमों को साझा किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय अपने अनुसंधान और विस्तार कार्यक्रमों को अंतिम रूप देने के लिए किसानों और विशेषज्ञों से सक्रिय रूप से बातचीत करता है।

इस उद्देश्य के लिए राज्य के प्रगतिशील किसानों की सक्रिय भागीदारी के साथ नियमित रूप से विचार-मंथन सत्र आयोजित किए जाते हैं।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विस्तार कार्यक्रमों की पहुंच बढ़ाने और विश्वविद्यालय द्वारा तैयार किए जा रहे कुशल मानव संसाधन का कृषक समुदाय की बेहतरी के लिए उपयोग पर भी चर्चा की गई।

The post सेब में हो रही रस्टिंग की समस्या के बारे में जागरूकता और अनुसंधान करने की आवश्कयता: डॉ. कौशल appeared first on हिमाचल वॉचर.