बल्ह एअरपोर्ट मंडी Archives - हिमाचल वॉचर

मंडी एरपोर्ट: बल्ह में उपजाऊ भूमि पर न बनाया जाए हवाई अड्डा
हिमाचल प्रदेश में कृषि के लिए सिर्फ 11 प्रतिशत ही जमीन है और सैटेलाइट चित्र के अनुसार यह जमीन 16 प्रतिशत है।

शिमला- हिमाचल प्रदेश सीपीआई (एम) के सचिव डा० ओंकार शाद ने मंडी में बनने वाले बल्ह एअरपोर्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बल्ह हवाई अड्डा जरूर बनना चाहिए लेकिन सरकार को एयरपोर्ट बनाने के लिए उस भूमि का चयन करना चाहिए जो भूमि बहुत कम उपजाऊ हो।

डा० शाद ने यह भी कहा कि क्योंकि हिमाचल प्रदेश में कृषि के लिए सिर्फ 11 प्रतिशत ही जमीन है और सैटेलाइट चित्र के अनुसार यह जमीन 16 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि 1 लाख बीघा कृषि जमीन प्रदेश की हाइडल प्रोजेक्ट्स के लिए खत्म हुई है और आज भी उजड़े लोग दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं उन्हें अभी तक अपने गवाई जमीन का पुरा मुआबजा नही मिला है।

उन्होंने कहा कि यह हवाई अड्डा बनना चाहिए और प्रदेश के सभी लोग भी इसका समर्थन करते हैं परन्तु एयरपोर्ट बनने के लिए ज्यादा उपजाऊ भूमि न लगे।

डा० शाद ने कहा कि प्रदेश अनाज में आत्म निर्भर नहीं है तथा अनाज की बाहर से आपूर्ति करने पडती है। उन्हों कहा कि बल्ह को मिनी पंजाब के नाम से भी जाना जाता है लेकिन प्रदेश सरकार लोंगो को उजाड़ कर हवाई अड्डा बनाना चाहती है।

सचिव ने यह भी जानकारी दी कि देश का भूमि अधिग्रहण कानून 2013 भी 3 फसलों वाली जमीन अधिग्रहण करने की भी इजाजत नहीं देता है। इस हवाई अड्डा के लिए 12 गांव के 2000 परिवारों के 10000 लोग  2000  के करीब प्रवासी मजदुर भी पूरी तरह से उजड़ जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इस जमीन पर लोग एक साल में तीन नकदी फसलों को उगाते हैं और अपना रोजगार कमाते हैं इस तरह की जमीन प्रदेश में बहुत कम है तो क्या हवाई अड्डा ऐसी जगह बनाना सही है?

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार एक तरफ़ तो देश में नवउदारवादी नीतियों लागू कर कर रही है और  देश के हवाई अड्डों ,रेलवे स्टेशन,जमीन,  सरकारी कारखानों, बैंको ,बीमा कंपनीयों  तथा दूसरी संसाधनों को बेचा जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि कांगड़ा का गगल हवाई अड्डा भी अमृतसर हवाई अड्डा के साथ बिक रहा है,तो क्या बल्ह हवाई अड्डा भी किसानों की जमीन ले कर उन्हें उजाड़ कर फिर पूँजीपतियों को ही दिया जाएगा?।

डा० ओंकार शाद ने कहा कि सीपीएम बल्ह में हवाई अड्डे का विरोध करती है तथा इसे मंडी में किसी दूसरी जगह में बनाया जाये,इसके लिए विकल्प है।

सीपीएम ने लोंगो से अपील की है कि बल्ह में हवाई अड्डे का वह विरोध करें तथा अपनी जमीनों की रक्षा करें।

The post मंडी एरपोर्ट: बल्ह में उपजाऊ भूमि पर न  बनाया जाए हवाई अड्डा appeared first on हिमाचल वॉचर.