प्राकृतिक खेती Archives - हिमाचल वॉचर

हिमाचल के किसान प्राकृतिक खेती में कर सकते हैं देश का प्रतिनिधित्व:राज्यपाल
शिमला- हिमाचल देश में प्राकृतिक खेती करने वाला अग्रणी राज्य बन कर उभरा है और अन्य राज्यों को भी इसेे अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है। प्रदेश के लगभग 1.68 लाख किसान प्राकृतिक खेती कर रहे हैं और इस संख्या को और अधिक बढ़ाने की आवश्यकता है। यह बात राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर ने आज कांगड़ा जिला में प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत प्राकृतिक खेती युवा उद्यमियों के लिए आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए कही।

उन्होंने  प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को कर्मयोगी की संज्ञा देते हुए कहा कि आज उन्हें प्राकृतिक खेती प्रणाली के बारे में युवा किसान उद्यमियों से बहुमूल्य जानकारी प्राप्त हुई है।  हिमाचल के किसान प्राकृतिक खेती में देश का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती देश में व्यापक स्तर पर बढ़ रही है और लोगों में इसके प्रति जागरूकता भी बढ़ रही है।

राज्यपाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि राज्य में लगभग 45 हजार एकड़ भूमि पर प्राकृतिक खेती की जा रही है। उन्होंने प्राकृतिक खेती प्रणाली को बढ़ावा देने पर बल देते हुए कहा कि इस दिशा में युवा किसान उद्यमी प्रमुख भूमिका निभा सकते हैं और कहा कि भावीपीढ़ी की सुरक्षा के लिए इस प्रणाली को सभी किसानों द्वारा अपनाने की आवश्यकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्राकृतिक खेती को लोगों के अनुभवों से ही आगे बढ़ाया जा सकता है,जिससे अन्य किसानों को भी इसे अपनाने की प्रेरणा मिले।

प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के कार्यकारी निदेशक डॉ.राजेश्वर चंदेल ने कहा कि इस वर्ष के मार्च तक राज्य में 12000 हेक्टेयर भूमि को प्राकृतिक खेती के अन्तर्गत लाया जाएगा और  लगभग 20 हजार हेक्टेयर भूमि को इस पद्धति के तहत लाने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने इस बात से अवगत करवाया कि इस पद्धति के तहत 3590 पंचायतों को लाया गया है और युवाओं को इस पद्धति से सीधे जोड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 62 युवाओं को 6 महीने से इस पद्धति को अपनाने वाले किसानों के साथ सीधे जोड़ा गया है और किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे जागरूक करने के लिए निरन्तर प्रयास किए जा रहे हैं और प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है।

The post हिमाचल के किसान प्राकृतिक खेती में कर सकते हैं देश का प्रतिनिधित्व:राज्यपाल appeared first on हिमाचल वॉचर.