प्रभारी राजीव शुक्ला Archives - हिमाचल वॉचर

नगर निगम चुनावों के लिए कांग्रेस तैयार, प्रदेश में संगठन पूरी मजबूती से बढ़ रहा आगे:शुक्ला
शिमला- नगर निगम शिमला के चुनावों को लेकर भाजपा ओर कांग्रेस दोनों ही पार्टियां अपने तैयारी कर रही हैं। कांग्रेस जहां नगर निगम चुनावों में अपनी जीत का परचम लहराना चाहती है तो वहीं भाजपा भी मिशन रिपीट की तैयारी में जुटी हैं।

इसी बीच कांग्रेस ने भी शिमला नगर निगम चुनावों की तैयारियों को लेकर एक बैठक चंडीगढ़ के माउंट व्यू होटल में की है। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य व  प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने इस बैठक में प्रदेश के कांग्रेस नेताओं से शिमला नगर निगम चुनावों की तैयारियों को लेकर की गयी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि शिमला नगर निगम चुनाव कांग्रेस के लिये बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए चुनावों में सभी एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरे।

उन्होंने कहा है कि प्रदेश में चार उप चुनावों से कांग्रेस की जीत का जो सिलसिला शुरू हुआ है वह अब टूटना नहीं चाहिए। शुक्ला ने कहा कि इस साल के अंत मे प्रदेश विधानसभा चुनाव भी होने है,इसके बाद इन चुनावों की तैयारियों में भी सभी नेताओं को जुटना है और पार्टी की जीत सुनिश्चित करनी है।

शुक्ला ने कहा शिमला नगर निगम चुनावों में पार्टी के उन नेताओं को उतारा जाना चाहिए जो लोगों के बीच अपनी मजबूत पकड़ रखते हो। उन्होंने कहा कि जिस भी पार्टी नेता व पदाधिकारी को इन चुनावों में कोई जिम्मेदारी मिलती है, उसे उन्हें पूरी निष्ठा से निभाना होगा।

उन्होंने कहा कि प्रत्याशी का चयन उसकी पूरी योग्यता और बगैर किसी भेदभाव के किया जाना चाहिए। उन्होंने साफ किया कि चयन प्रक्रिया में कोई भी भाई भतीजावाद न हो,इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि यह चुनाव परिणाम प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों की राजनीति की दिशा व दशा तय करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश कांग्रेस नगर निगम चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है और प्रदेश में संगठन पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान भी प्रगति पर है। लोगों में पार्टी का सदस्य बनने में भारी उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस भी ब्लॉक व जिले में सदस्यता फॉर्म मांगे जा रहें है उन्हें उनकी मांग के अनुसार दिए जा रहें है।

शुक्ला ने  दावा किया है कि प्रदेश में सदस्यता अभियान तय सीमा 31 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा।

वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राठौर ने कहा कि इस साल के अंत में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने है,इसके लिए भी अभी से रणनीति तैयार करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के प्रति लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि चार उप चुनावों में भाजपा को मिली करारी हार के बाद से वह लोगों को रिझाने में लग गई है। भाजपा सरकार बड़ी बड़ी घोषणाएं कर रही है और  कर्मचारियों को लुभाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल में किसी की भी कोई सुध नही ली,और अब चुनाव की बेला में सरकार लोकलुभावन घोषणाएं करने में जुट गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकारी खजाना खाली पड़ा है।कर्मचारियों को वेतन ऋण लेकर दिया जा रहा है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट है।

राठौर ने कहा कि कांग्रेस भाजपा की जन विरोधी नीतियों व उनकी विफलताओं को लेकर लोगों के बीच जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों,बागवानों व कर्मचारियों के साथ साथ आम लोगों ने भाजपा  का जनविरोधी चेहरा देख लिया है और अब भाजपा की सत्ता से विदाई तय है।

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने इस दौरान कहा कि प्रदेश में चार उप चुनावों में पार्टी को मिली शानदार जीत के बाद शिमला नगर निगम चुनाव हल्के से नहीं लेने होंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

The post नगर निगम चुनावों के लिए कांग्रेस तैयार, प्रदेश में संगठन पूरी मजबूती से बढ़ रहा आगे:शुक्ला appeared first on हिमाचल वॉचर.