प्रतिभा सिंह Archives - हिमाचल वॉचर

मंडी उपचुनाव: जनसभाओं में स्व.वीरभद्र सिंह को याद कर लोगों की आँखें हुई नम, छोटी काशी में किए थे कई विकास कार्य
शिमला-हिमाचल प्रदेश मे होने वाले उपचुनावों मे चुनाव प्रचार 27 अक्टूबर को थम गया है। प्रचार के दौरान प्रदेश के दोनों बड़े राजनीतिक दलों काँग्रेस और भाजपा मे खूब बयानबाजी देखी गई। जहां भाजपा ने प्रतिभा सिंह को कारगिल युद्ध पर दिए बयान पर घेरे रखा और रिटायर ब्रिगेडियर कुशाल सिंह ठाकुर के कारगिल युद्ध मे दी गई सेवाओं को भुनाने की पूरी कोशिश की, वहीं काँग्रेस प्रत्याशी स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने भाजपा को मंहगाई और बेरोजगारी पर घेरा।

लेकिन इस बार के चुनाव में सबसे ज्यादा अगर लोगों ने किसी की कमी महसूस की तो वह थे स्व. पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह। इस बात को कोई भी नकार नहीं सकता कि स्व. वीरभद्र सिंह न केवल एक मंझे हुए राजनेता के तौर पर प्रसिद्ध थे पर लोगों के दिलों में भी बसते थे। जनता और प्रदेश का विकास हमेशा उनकी प्राथमिकता रही। प्रदेश में इस बार के उपचुनाव में चाहे किसी भी दल का मंच हो, सबसे ज्यादा यदि किसी का जिक्र हुआ तो वे वीरभद्र सिंह ही थे। वीरभद्र सिंह इन उप चुनाव में परोक्ष रूप से जनता के बीच नहीं थे लेकिन हर मंच पर उनका जिक्र हुआ। लोग उन्हें याद कर भावुक हुए। भाजपा की कई जनसभाओं में भी उन्हें याद किया गया।

वीरभद्र सिंह प्रदेश की राजनीतिक सियासत में ऐसा नाम है जिसके साथ हर खासोआम का लगाव रहा। उनके निधन के मौके पर शिमला व रामपुर में उमड़ा जन सैलाब इस बात का गवाह है। मंडी संसदीय क्षेत्र के साथ उनका खास नाता रहा है। उन्होंने छोटी काशी को भी अनेकों सौगातें दी हैं और वहाँ अनेकों विकास कार्य किये।

वीरभद्र सिंह का मंडी से पाँच दशक पुराना रिश्ता रहा है। वह 1971 में यहां से सांसद चुने गए थे। हालांकि वह वर्ष 1962 व 67 में भी सांसद चुने गए, लेकिन 1971, 1980 व 2009 में मंडी से सांसद रहे। 1983 में प्रदेश की सियासत में वीरभद्र सिंह लौटे। इसके बाद उन्होंने बतौर मुख्यमंत्री प्रदेश के लगभग हर क्षेत्र में शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए कार्य किया।

मंडी में किए विकास गए कार्य

मंडी में मिनी सचिवालय वीरभद्र सिंह की देन है। इसी तरह सीवरेज प्लांट, 24 घंटे पानी की योजना, ऊहल पावर प्रोजेक्ट, भीमाकाली परिसर पार्किंग, मंडी सौंदर्यीकरण, आईआईटी, भूतनाथ मंदिर, मेडिकल कालेज, मंडलायुक्त कार्यालय, टाउन हॉल, देव सदन सहित अनेकों विकास कार्य वीरभद्र सरकार की ही देन है। इन कार्यों के अलावा उन्होंने मंडी संसदीय क्षेत्र में विकास के सैंकड़ों कार्य किए हैं। यही कारण है कि मंडी की जनता ने उन्हे हमेशा अपनी पलकों पर बिठाया और आज भी लोग उन्हें याद करते है। स्वर्गीय वीरभद्र सिंह आज भले ही इस दुनिया मे नहीं  है, लेकिन लोगो के दिलों में अपनी छाप छोड़ गए हैं।

अब देखना यह है कि क्या मंडी के लोग इस उपचुनाव में उनके परिवार के साथ खड़े होते या नहीं ।

The post मंडी उपचुनाव: जनसभाओं में स्व.वीरभद्र सिंह को याद कर लोगों की आँखें हुई नम, छोटी काशी में किए थे कई विकास कार्य appeared first on हिमाचल वॉचर.