पुलिस अधीक्षक हमीरपुर Archives - हिमाचल वॉचर

आरोपी नीरज 29 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर, सुंदरनगर में शराब बिक्री में 40% गिरावट, नकली शराब की और 68 पेटियां बरामद
शिमला- प्रदेश में जहरीली शराब मामले में अब तक कुल 13 लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी है। पुलिस ने सोमवार को नीरज ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था जिसके बाद उसे न्यायालय पेश किया गया।

मंडी एसपी शालिनीअग्निहोत्री ने कहा कि अदालत ने नीरज को 29 जनवरी तक पुलिस रिमांड में लेने के निर्देश जारी किए है।

स्वारघाट पुलिस ने बोलेरो से बरामद की आठ पेटियां

एसएचओ स्वारघाट बलबीर सिंह की अगवाई में सोमवार को स्वारघाट पुलिस टीम ने स्वारघाट के पंजपीरी में चंडीगढ़ मार्का शराब की एक बड़ी खेप पकड़ी है। पंजपीरी सड़क पर खड़ी एक बोलेरो से चंडीगढ़ मार्का 96 बोतल नैना ट्रिपल एक्स रम और पांच-पांच लीटर के तीन कैन जिनमें संतरा फ्लेवर का स्पिरिट मौके से बरामद किया गया है।

इस मामले में स्वारघाट पुलिस ने गुरदेव सिंह निवासी कुटहैला व गगनदीप निवासी करयालग जिला बिलासपुर का नाम बताय है। दोनों आरोपी हाल ही में नालागढ़ पुलिस द्वारा गुज्जरहट्टी में पकड़ी गई अवैध फैक्टरी मामले में फरार है जिनकी नालागढ़ पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने एचपी एक्साइज एक्ट की धारा-39 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

भोरंज के दो ठेकों से पकड़ी नकली शराब की 68 पेटियां

पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डा० आकृति शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने भोरंज के तहत आने वाले दो शराब ठेकों से पुलिस ने वीआरवी फूल्स (नकली शराब) की 68 पेटियां पकड़ी हैं। मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में इस नकली शराब का संबंध नीरज ठाकुर से होने की बात सामने आई हैं। जिला में अब तक बंट चुकी नकली शराब को बरामद करने के लिए पुलिस लगातार छापे मार रही है।

आपको बता दें कि इससे पहले भी पुलिस ने भोरंज के एक क्षेत्र से 44 पेटियां नकली शराब की बरामद कर चुकी है।

सुंदरनगर में शराब बिक्री में 40 फीसदी गिरावट, शराब पीने से डर रहे लोग

जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौतों के बाद अब लोग देशी शराब खरीदने से परहेज कर रहे हैं। देसी शराब की बिक्री पर 40 फीसदी गिरावट हुई है।

आयुक्त राज्य आबकारी एवं कराधान विभाग युनूस खान का कहना है कि शराब की बिक्री पर इसका आंशिक असर जरूर हुआ है, लेकिन जो शराब ठेकों में अधिकारिक रूप से बिक्री हो रही है वह प्रमाणित है और नियमों को पूरा करने के बाद ही शराब ठेकों तक पहुंचती है। लोगों को अवैध शराब की खरीद-फरोख्त से बचना होगा।

वहीं आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों ने लोगों से संपर्क साधने का फैसला किया है। इस कड़ी में पंचायत नुमाइंदों से बातचीत की जाएगी और उन्हें अवैध रूप से शराब की बिक्री की जानकारी देने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

The post आरोपी नीरज 29 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर, सुंदरनगर में शराब बिक्री में 40% गिरावट, नकली शराब की और 68 पेटियां बरामद appeared first on हिमाचल वॉचर.