पानी की सप्लाई Archives - हिमाचल वॉचर

शिमला शहर में अब तीसरे दिन मिलेगी पानी की सप्लाई
शिमला- शिमला शहर में सर्दियों के मौसम में लोगों को अब तीसरे दिन पानी की सप्लाई मिलेगी। शहर में पानी की सप्लाई करने वाली कंपनी एसजेपीएनएल (SJVNL) ने पानी की राशनिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस स्थिति के उत्पन्न होने का कारण लो वोल्टेज बताया गया है। पहले दिन आधे शहर को पानी मिलेगा और बाकी बचे इलाकों में अगले दिन सप्लाई आएगी। पानी की राशनिंग कब तक रहेगी इसे लेकर कंपनी के अधिकारियों की ओर से कोई जानकारी नहीं मिली है।

इसके अलावा सर्दियों के मौसम में पानी जमने की भी समस्या रहती है जिससे शहरवासियों को समय पर पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए गैस पंप स्टोव का इस्तेमाल कर पाइप गर्म की जाती है।

कंपनी के एजीएम अनिल जस्वाल ने बताया कि शहर को पानी की आपूर्ति का मुख्य जिम्मा गिरि और गुम्मा परियोजना पर है। गिरि परियोजना में लो वोल्टेज के कारण पंपिंग प्रभावित हो रही है। मजबूरन पानी की राशनिंग का फैसला लेना पड़ा है। जैसे ही वोल्टेज समस्या हल होती है उसके बाद रोजाना पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। विंटर टूरिस्ट सीजन के दौरान पानी की राशनिंग ने शहर के पर्यटन कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है।

आज इन क्षेत्रों में आएगा पानी

संजौली जोन के चलौंठी, ढींगू धार, नेरीधार, सीमिट्री, सीमिट्री गेट, गाहन, संजौली चौक, डिस्पैंसरी के नीचे, इंजन घर, शांगटी, मल्याणा, नार्थ ओक, बोथवेल और मशोबरा। न्यू शिमला जोन के सेक्टर 1,2,3 और 4, बीसीएस, डायमंड एरिया, मैहली, शकराला, हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 5,6, छोटा शिमला जोन : कसुम्पटी बाजार, परिमहल, ऐरा होम, जीवन कालोनी, छोटा शिमला, खलीनी। चौड़ा मैदान जोन के कैथू, घोड़ा चौकी। सेंट्रल जोन के लोअर बाजार, राम बाजार, कृष्णानगर, हाई कोर्ट, केएनएच, स्कैंडल प्वाइंट, मालरोड, मैट्रोपोल, फिंगास्क। लक्कड़ बाजार जोन के लक्कड़ बाजार, शांकली, भराड़ी, कलस्टन, कुफ्टाधार, ओकवुड, हॉली लॉज, कार्नर हाउस, बैनमोर में आज पानी आएगा ।

इन क्षेत्रों में शनिवार को आएगा पानी

संजौली जोन के ढली चौक, ढली टनल, भट्ठाकुफर, तारा कालोनी। न्यू शिमला जोन के पंथाघाटी, सरगीण, कंगनाधार, बीसीएस, हिमफैड एरिया, विकासनगर मार्केट, विकासनगर एसडीए कालोनी, देवनगर, शिवनगर, आंजी। छोटा शिमला जोन के विकासनगर एसडीए कालोनी, कनलोग, बैनमोर बैक एरिया, राजभवन, चार्ली विला, वर्मा अपार्टमेंट, टालैंड। चौड़ा मैदान जोन के टुटू, चक्कर, टूटीकंडी, समरहिल, कामना देवी, अपर चक्कर, संदल, अनाडेल, नाभा, फागली, रामनगर, चौड़ा मैदान, बालूगंज, लक्कड़ बाजार। इसके अलावा जाखू, यूएस कल्ब, डेजी बैंक, लोअर जाखू, क्रॉसटोफेन में भी शनिवार को पानी आएगा।

लोगों ने यह कहा

लोग सवाल रहे है कि पेयजल योजनाओं में जनरेटर के इंतजाम क्यों नहीं किए गए है? लोगों ने कहा कि अगर जनरेटर लगे होते तो बिजली कट और लो वोल्टेज की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। लोगों ने कहा कि यह राशनिंग कंपनी की ढील की वजह से लग रही है।

बिजली बोर्ड के अधीक्षण अभियंता लोकेश ठाकुर ने बताया कि सुबह सात से दस बजे तक वोल्टेज की थोड़ी दिक्कत रहती है। लेकिन बाकी बीस घंटे बिजली की आपूर्ति सही है। सुबह के वक्त की आपूर्ति में भी सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं।

The post शिमला शहर में अब तीसरे दिन मिलेगी पानी की सप्लाई appeared first on हिमाचल वॉचर.