नौणी विश्वविद्यालय Archives - हिमाचल वॉचर

नौणी विश्वविद्यालय ने विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार और दस्तावेज मूल्यांकन की तारीख की घोषित
शिमला- डॉ यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी ने विश्वविद्यालय द्वारा विज्ञापित विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार और दस्तावेजों के मूल्यांकन की तारीखों को अधिसूचित कर दिया है।

विश्वविद्यालय ने हाल ही में इन पदों के लिखित परिणाम घोषित किए थे जो विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.yspuniversity.ac.in पर उपलब्ध है।

अधिसूचित कार्यक्रम के अनुसार, इंस्ट्रूमेंटेशन तकनीशियन (पोस्ट कोड 300) के लिए साक्षात्कार 17 फरवरी को सुबह 10:30 बजे विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में आयोजित किया जाएगा। साथ ही फार्मासिस्ट (पोस्ट कोड 302) और स्पोर्ट्स असिस्टेंट (पोस्ट कोड 215) के पदों के लिए दस्तावेजों के मूल्यांकन की तिथियां 18 और 19 फरवरी निर्धारित की गई हैं। सहायक लाइनमैन (पोस्ट कोड 216) और जूनियर तकनीशियन (पंप ऑपरेटर) पोस्ट कोड 211 के पदों के लिए दस्तावेजों के मूल्यांकन की तिथियां  21 और 22 फरवरी निर्धारित की गई हैं।

विश्वविद्यालय ने उम्मीदवारों से आग्रह किया है कि वे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर दिये परिणाम लिस्ट के अनुसार साक्षात्कार और दस्तावेजों के मूल्यांकन के लिए विश्वविद्यालय में उपस्थित हों।

The post नौणी विश्वविद्यालय ने विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार और दस्तावेज मूल्यांकन की तारीख की घोषित appeared first on हिमाचल वॉचर.

सेब में हो रही रस्टिंग की समस्या के बारे में जागरूकता और अनुसंधान करने की आवश्कयता: डॉ. कौशल
शिमला- डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के कुलपति डॉ. परविंदर कौशल ने विश्वविद्यालय परिसर में राज्य में बागवानी के सुधार में विश्वविद्यालय की भूमिका पर किसान प्रेम चौहान और हरीश चौहान के साथ चर्चा की।

डॉ. कौशल ने बताया कि किसानों ने उनसे विश्वविद्यालय से पिछले कुछ वर्षों से सेब में हो रही रस्टिंग की समस्या के बारे में अधिक जागरूकता और अनुसंधान करने का अनुरोध किया।

इस मौके पर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता बागवान प्रेम चौहान ने कहा कि किसानों को स्प्रे शेड्यूल का पालन करने की जरूरत है। उन्होंने विश्वविद्यालय से’कंट्रोल स्प्रे शेड्यूल’ तैयार करने का भी अनुरोध किया ताकि इसे और अधिक किफायती बनाया जा सके।

बागवान चौहान ने स्नातक छात्रों को सुझाव दिया की छात्रों को किसान के खेतों में बागवानी फसलों के लिए व्यावहारिक मॉडल स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए और ऐसे मॉडल को डिग्री के दौरान अंक भी दिये जाने चाहिए।

हिल स्टेट्स हॉर्टिकल्चर फोरम के संयोजक हरीश चौहान ने इम्पोर्टिड रोपण सामग्री के उचित क्वारंटाइन का मुद्दा उठाया। उन्होंने इस तरह की गतिविधियों में विश्वविद्यालय की अधिक भूमिका निभाने का आह्वान किया ताकि किसान के खेत में केवल रोग और कीट मुक्त सामग्री ही पहुंचे।

उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि विश्वविद्यालय को विभिन्न फलों जैसे नाशपाती के लिए स्प्रे शेड्यूल तैयार करना चाहिए, क्योंकि बड़ी संख्या में बागवान इसकी खेती कर रहे हैं।

डॉ. कौशल ने किसानों के सुझावों की सराहना की और कह कि यह प्रयास किया जायेगा कि इसे विश्वविद्यालय के कार्यक्रमों में लागू किया जा सके।

बातचीत के दौरान, डॉ कौशल ने विश्वविद्यालय द्वारा पिछले कुछ वर्षों में अपनी पहुंच में सुधार के लिए उठाए गए विभिन्न कदमों को साझा किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय अपने अनुसंधान और विस्तार कार्यक्रमों को अंतिम रूप देने के लिए किसानों और विशेषज्ञों से सक्रिय रूप से बातचीत करता है।

इस उद्देश्य के लिए राज्य के प्रगतिशील किसानों की सक्रिय भागीदारी के साथ नियमित रूप से विचार-मंथन सत्र आयोजित किए जाते हैं।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विस्तार कार्यक्रमों की पहुंच बढ़ाने और विश्वविद्यालय द्वारा तैयार किए जा रहे कुशल मानव संसाधन का कृषक समुदाय की बेहतरी के लिए उपयोग पर भी चर्चा की गई।

The post सेब में हो रही रस्टिंग की समस्या के बारे में जागरूकता और अनुसंधान करने की आवश्कयता: डॉ. कौशल appeared first on हिमाचल वॉचर.

नौणी विश्वविद्यालय की वार्षिक बिक्री में 10 दिनों में 1900 बागवानों ने खरीदें 1 लाख से अधिक फलों के पौधों
शिमला- डॉ यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी द्वारा फलों के पौधों की वार्षिक बिक्री में पिछले 10 दिनों में 1 लाख से अधिक पौधों की बिक्री हुई है जिसमें 1900 बागवानों ने पौधे खरीदे हैं । इस वर्ष विश्वविद्यालय ने उन सभी किसानों को पौधे उपलब्ध करवाए हैं जिन्होंने विश्वविद्यालय के ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण कर पौधों की बुकिंग की थी।

विश्वविद्यालय के बीज एवं रोपण सामग्री प्रकोष्ठ ने शुक्रवार 7 जनवरी से शेष रोपण सामग्री की बिक्री सभी के लिए खोलने का निर्णय लिया है। कल से कोई भी इच्छुक किसान अब विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में स्थित नर्सरी और कंडाघाट में कृषि विज्ञान केंद्र सोलन से पौधे खरीद सकते है।

विश्वविद्यालय के किसान पोर्टल पर पंजीकृत एवं मांग पत्र जमा करने वाले सभी किसानों को दिसंबर माह में पौधों के आवंटन की सूचना ईमेल के माध्यम से दी गयी थी। इस मेल में आवंटित पौधों की संख्या,तारीख और नर्सरी के बारे में भी जानकारी दी गई, जहां से ये पौधे उन्हें उपलब्ध होंगे।

ऐसा किसानों की आसानी और बड़ी सभाओं को रोकने के लिए किया गया था। सीमित संख्या में किसानों को पौधे लेने के लिए बुलाया गया था। पिछले 10 दिनों में, नौणी और कृषि विज्ञान केंद्र, सोलन में विश्वविद्यालय नर्सरी से 1900 से अधिक किसान जिन्होंने बुकिंग की थी उन्हें पौधे आवंटित किए गए हैं। जो रोपण सामग्री बेची गई है उसमें सेब,खुमानी, नाशपती, प्लम, अनार, कीवी, अखरोट आदि शामिल हैं।

The post नौणी विश्वविद्यालय की वार्षिक बिक्री में 10 दिनों में 1900 बागवानों ने खरीदें 1 लाख से अधिक फलों के पौधों appeared first on हिमाचल वॉचर.

नौणी विश्वविद्यालय में हुई चौथे स्टेट मास्टर्स गेम्स में सोलन ने जीती ओवेरालल ट्रॉफी, सिरमौर दूसरे स्थान पर
सोलन-डॉ यशवंत सिंह परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में आज चौथे स्टेट मास्टर्स गेम्स का समापन हुआ। समापन समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ परविंदर कौशल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर उन्होनें विभिन्न खेल प्रतियोगिता में विजयी रहे खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में डॉ कौशल ने खेलों के उत्साह और रोमांच को सभी आयु वर्ग तक पहुंचाने के लिए मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन के प्रयासों की सराहना की और कोरोना के बावजूद खेलों का लगातार आयोजन करने के लिए असोशिएशन की प्रशंसा की।

डॉ कौशल ने कहा कि खेल के मैदान की ओर बढ़ो, जो मन और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। उन्होनें कहा कि कोई भी गतिविधि जो आपको फिट और शारीरिक रूप से मजबूत रखती है, उनका प्रयोग लगातार किया जाना चाहिए और दूसरों को भी प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि एसोसिएशन एक महान संदेश फैला रही है कि उम्र शरीर को फिट और स्वस्थ रखने के लिए कोई बाधा नहीं है। उन्होंने कहा कि माता-पिता अपने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भाग लेने के लिए भी प्रोत्साहित करें। डॉ कौशल ने खेल और फिटनेस आंदोलन के राजदूत होने के लिए 85+ आयु वर्ग के सभी प्रतिभागियों की विशेष प्रशंसा की।

मेरिडियन मेडिकेयर के एमडी विनोद कुमार गुप्ता इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि रहे। उन्होंने मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन के प्रयासों की सराहना की और विजेताओं को बधाई दी।

इससे पूर्व हिमाचल स्टेट मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार ने खेलों में भाग लेने वाले विभिन्न जिलों के प्रतिभागियों का धन्यवाद किया और बधाई दी। उन्होंने संघ द्वारा संचालित गतिविधियों के बारे में बताया कि दो दिवसीय आयोजन के दौरान 30 से 85+ आयु वर्ग के 300 से अधिक प्रतिभागियों ने एथलेटिक्स, हॉकी, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस आदि जैसे 10 खेलों में भाग लिया।

उन्होंने बताया कि पूरे देश में 28 संघों के 40,000 से अधिक सदस्य भारत में मास्टर्स खेलों के सदस्य बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह खेल सभी आयु वर्ग के लोगों को एक मंच प्रदान करते हैं जो खेल गतिविधियों में भाग लेना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि फिट इंडिया मूवमेंट में यह खेल किसी आंदोलन से कम नहीं है।

मुख्य अतिथि ने विभिन्न आयोजनों के विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए। सोलन जिला ने ओवेरालल ट्रॉफी जीती जबकि सिरमौर जिला दूसरे स्थान पर रहा।

विनोद कुमार, अध्यक्ष, एचपी स्टेट मास्टर गेम्स एसोसिएशन, महासचिव तेजस्वनी शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. चंद्रेश्वर शर्मा, डॉ अश्विनी कुमार, यशपाल कपूर; संयुक्त सचिव मनोज कंवर, सीमा परमार, केवल राम, सुरेश हांडा एवं जिला संघ से राजेश कौशिक एवं हेम कुमार, मदन हिमाचली, प्रधान नौणी पंचायत एवं विश्वविद्यालय के अधिकारी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

The post नौणी विश्वविद्यालय में हुई चौथे स्टेट मास्टर्स गेम्स में सोलन ने जीती ओवेरालल ट्रॉफी, सिरमौर दूसरे स्थान पर appeared first on हिमाचल वॉचर.

नौणी विश्वविद्यालय ने काउंसलिंग विवरण जमा करने के लिए की तारीखों की घोषणा
सोलन-डॉ. वाईएस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी ने स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी कार्यक्रमों के आवेदकों को अपने ऑनलाइन दस्तावेज (काउंसलिंग विवरण) जमा करने और अपलोड सहित आंशिक आवेदन फॉर्म अपडेट करने के लिए तारीखों की घोषणा की है।

जिन छात्रों ने शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए बागवानी, वानिकी, जैव प्रौद्योगिकी, कृषि व्यवसाय और व्यवसाय प्रबंधन के विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए पहले से ही आवेदन कर रखा है, वह विश्वविद्यालय एडमिशन पोर्टल पर अपने दस्तावेज अपलोड और काउंसलिंग विवरण/आवेदन पत्र का आंशिक अपडेट 18-23 नवंबर के बीच कर पाएगें।

विश्वविद्यालय ने पीएचडी कार्यक्रमों के लिए काउंसलिंग विवरण के साथ दस्तावेजों/आवेदन पत्र को अपडेट करने की तारीखों को भी अधिसूचित किया है। पीएचडी कार्यक्रमों के लिए उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पोर्टल 30 नवंबर से 6 दिसंबर के बीच सक्रिय रहेगा।

The post नौणी विश्वविद्यालय ने काउंसलिंग विवरण जमा करने के लिए की तारीखों की घोषणा appeared first on हिमाचल वॉचर.

युवाओं में विलुप्त हो रही पहाड़ी भाषा को बढ़ावा देने के लिए प्रयास जरूरी- डॉ. कौशल
सोलन-हिमाचल प्रदेश भाषा और संस्कृति विभाग ने आज डॉ वाईएस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में राज्य स्तरीय पहाड़ी दिवस समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. परविंदर कौशल मुख्य अतिथि रहे। समारोह की अध्यक्षता प्रख्यात लेखक और राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता विद्यानंद सरैक ने की। राज्य के विभिन्न हिस्सों से 40 से अधिक लेखक और विद्वान इस दो दिवसीय कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं, जिसके दौरान पहाड़ी भाषाओं के प्रचार पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

कुसुम सँगैक, सहायक निदेशक ने पहाड़ी दिवस समारोह के बारे में एक संक्षिप्त पृष्ठभूमि दी और पूरे हिमाचल प्रदेश के आए लेखकों और विद्वानों का स्वागत किया। सहायक निदेशक अलका कैंथला ने हिमाचली परंपरा में मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उन्हें एक पुस्तक भेंट की।

इस अवसर पर डॉ. परविंदर कौशल ने कहा कि राज्य के विद्वान नियमित रूप से स्थानीय भाषाओं में साहित्य प्रकाशित कर रहे हैं  लेकिन यह महत्वपूर्ण है कि अब सभी एक साथ स्थानीय भाषाओं को लोगों, खासकर युवाओं के बीच लोकप्रिय बनाने के लिए कार्य करें । उन्होंने उन पहाड़ी भाषाओं पर भी प्रकाश डाला जो विलुप्त होने के कगार पर हैं। उन्होंने स्थानीय भाषाओं को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया और अपने घर में स्थानीय बोलियां सिखाने का आग्रह किया। डॉ. कौशल ने कहा कि इस तरह के आयोजनों के साथ-साथ हमें स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय स्तर पर पहाड़ी भाषा में अधिक से अधिक कार्यक्रमों की आवश्यकता है। उन्होंने स्थानीय भाषाओं को बढ़ावा देने के लिए इंटरनेट मीडिया के इस्तेमाल पर भी जोर दिया।

डॉ. सूरत ठाकुर ने ‘वर्तमान संदर्भ में हिमाचली बोलियाँ और नई शिक्षा नीति’ पर एक शोध पत्र प्रस्तुत किया। डॉ. ठाकुर ने कहा कि पहाड़ी भाषा में साहित्य का प्रकाशन हो रहा है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी विदेशी भाषा सीखने के लिए उत्सुक है लेकिन स्थानीय भाषाओं और बोलियों की स्थिति उदासनीय है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति से स्थानीय भाषाओं में पढ़ाने में मदद मिलेगी। मदन हिमाचली ने अपने संबोधन में कहा कि अब समय आ गया है कि राज्य के लेखक और विद्वान पहाड़ी भाषा पर आम सहमति बनाने के लिए एक साथ कार्य करें। कार्यक्रम के दौरान अमर देव अंगिरस द्वारा लिखित दो पुस्तकों का भी विमोचन किया गया।

इस अवसर पर डीआरओ सोलन केशव राम भी मौजूद रहे। लेखक डॉ प्रत्यूष गुलेरी, रमेश मस्ताना, प्रभात शर्मा, प्रेम लाल गौतम, कमल के प्यासा, कृष्ण चंद महादेविया, रामलाल पाठक, डॉ ओ पी शर्मा, कुलदीप शर्मा, डॉ अश्वनी गर्ग, अनंत आलोक, अरुण डोगरा रितु, दिवेन्द्र गौड़, जगजीत आजाद, जगदीश कश्यप, डॉ हुक्म शर्मा, रविंदर कुमार ठाकुर, सविता ठाकुर, हरिप्रिया भी इस कार्यक्रम में शामिल हुये।

The post युवाओं में विलुप्त हो रही पहाड़ी भाषा को बढ़ावा देने के लिए प्रयास जरूरी- डॉ. कौशल appeared first on हिमाचल वॉचर.

नौणी विवि और केवीके सोलन में समशीतोष्ण फलों के पौधों के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू
सोलन- गुणवत्तापूर्ण रोपण सामग्री की बिक्री के लिए डॉ यशवंत सिंह परमार बागवानी और वानिकी विश्वविद्यालय (यूएचएफ), नौणी ने विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर और सोलन में स्थित कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) द्वारा तैयार रोपण सामग्री की बुकिंग के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल पर प्रक्रिया शुरू कर दी है। सेब, प्लम, खुमानी, आड़ू, कीवी, नाशपती, अनार, आदि की रोपण सामग्री की वार्षिक बिक्री के लिए बुकिंग शुरू हो गई है और किसान 25 नवंबर तक पौधों की अपनी मांग ऑनलाइन भर सकते हैं। पौधों की बुकिंग में रुचि रखने वाले किसानों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.yspuniversity.ac.in पर ‘फार्मर कोर्नर’ सेक्शन पर जाना होगा।

प्रक्रिया के बारे में बताते हुए कुलपति डॉ. परविंदर कौशल ने कहा कि विश्वविद्यालय ने रोपण सामग्री की बुकिंग के लिए पूरी तरह से ऑनलाइन प्रक्रिया लागू की है। बुकिंग पोर्टल को विश्वविद्यालय के कंप्यूटर सूचना केंद्र द्वारा बनाया गया है और रोपण सामग्री की बुकिंग की साधारण प्रक्रिया बनाई गई है। डॉ कौशल ने बताया कि किसानों को अपने बुकिंग फॉर्म जमा करने के लिए विश्वविद्यालय आने की आवश्यकता नहीं होगी। इच्छुक किसानों को विश्वविद्यालय के पोर्टल पर अपने ईमेल के माध्यम से अपना पंजीकरण कराना होगा।

आवेदकों को अपने संपर्क विवरण के साथ अपना पूरा पता और उस भूमि का खसरा नंबर भी भरना होगा जहां रोपण किया जाना है। ओटीपी-आधारित पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद, आवेदक विश्वविद्यालय द्वारा आपूर्ति की जाने वाली किस्मों के पौधे बुक कर सकेंगे। वेब पोर्टल पर बिक्री के लिए उपलब्ध पौधों की किस्मों को सीडलिंग रूटस्टॉक पर ग्राफ्ट किया गया है। विश्वविद्यालय के अनुसंधान केन्द्रों एवं कृषि विज्ञान केन्द्रों से पौधों की बिक्री एवं वितरण की प्रक्रिया पिछले वर्षों की तरह ही रहेगी।

बुकिंग की सुविधा 25 नवंबर तक उपलब्ध होगी, जिसके बाद विश्वविद्यालय आवंटन प्रक्रिया शुरू करेगा। कुल मांग के आधार पर विश्वविद्यालय उपलब्ध मात्रा में से पौधे आवंटित करेगा। आवंटन सूची दिसंबर के पहले सप्ताह में विश्वविद्यालय के पोर्टल पर उपलब्ध होगी। किसानों को यह भी सूचित किया जाएगा कि पौधा किस तारीख को उपलब्ध होगा और उन्हें किस नर्सरी से उपलब्ध करवाया जाएगा। यह प्रक्रिया किसानों की सुविधा और बड़ी सभाओं से बचने के लिए लागू की गई है। विश्वविद्यालय किसानों की आसानी के लिए एक ऑनलाइन भुगतान पद्धति को लागू करने की प्रक्रिया में है।

The post नौणी विवि और केवीके सोलन में समशीतोष्ण फलों के पौधों के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू appeared first on हिमाचल वॉचर.